Video: स्कूल की फीस बढ़ी, महंगाई बढ़ी फिर लड्डू 2 ही क्यों? 15 अगस्त पर बच्चे का मजेदार भाषण वायरल
Independence Day Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के स्कूल कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक बच्चा 15 अगस्त पर मिलने वाले दो लड्डुओं को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखता नजर आ रहा है। महंगाई, स्कूल की फीस और पढ़ाई के सिलेबस का उदाहरण देते हुए बच्चे ने पूछा कि जब बाकी चीजें बदल रही हैं, तो लड्डुओं की संख्या अब भी वही क्यों है।
दो लड्डुओं पर बच्चे ने गिनाए तर्क
बच्चे ने अपने भाषण में कहा कि देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले लड्डू आज भी दो ही हैं। उसने इसी बात को अपने अंदाज में मुद्दा बना लिया। उसकी बातों में गंभीरता कम और मासूमियत ज्यादा थी, कार्यक्रम में मौजूद लोग उसकी बात सुनकर हंसने लगे।
बच्चे ने कहा कि समय के साथ स्कूल की फीस बढ़ती है और सिलेबस भी बदलता रहता है। ऐसे में 15 अगस्त पर मिलने वाली मिठाई में भी बदलाव होना चाहिए। उसने मजाकिया अंदाज में हिसाब लगाते हुए कहा कि अगर हर साल एक लड्डू बढ़ता, तो अब तक बच्चों को काफी ज्यादा लड्डू मिलते।
देश के अन्दर इतना कुछ बदल गया है लेकिन ये स्कूल वालों का दो लड्डू देने का रिवाज़ अभी तक नहीं बदला।
— Mukhtar Shaikh (@MukhtarUddin70) August 16, 2026
आज भारत 80वा स्तंत्रता दिवस मना रहा है लेकिन ये अभी भी दो लड्डुओं से काम चला रहे हैं!???? pic.twitter.com/3IEAFRbRfs
दो लड्डुओं की जगह मांगा काजू कतली का डिब्बा
बच्चे की मांग यहीं नहीं रुकी। उसने दो लड्डुओं की जगह काजू कतली का डिब्बा देने की बात भी कह डाली। इसके बाद उसने मजाक में यहां तक कह दिया कि अगर बच्चों की यह मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उसके इस अंदाज पर वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
बच्चे के भाषण का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग उसके आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी की चर्चा कर रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चे ने एक छोटी सी बात को महंगाई और स्कूल की पढ़ाई जैसे मुद्दों से जोड़कर अपनी बात रखने की कोशिश की।
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले स्कूल कार्यक्रमों में मिठाई बांटने की परंपरा कई लोगों की बचपन की यादों से जुड़ी है। ऐसे में बच्चे की ‘दो लड्डू’ वाली शिकायत ने लोगों को अपने स्कूल के दिनों की भी याद दिला दी।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं? खड़गे बोले- आप थोड़ा बदल गए हैं, VIDEO वायरल
Ravi Kishan Meme: 'आज मेरा मौन व्रत है...' कहते हुए मीडिया से बात करने लगे रवि किशन, Video देख इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़
Ravi Kishan Meme: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाए हुए हैं। वजह है उनपर बन रहे वायरल मीम्स। कभी 'जल्दी द लेट', तो 'कभी होम फ्रॉम वर्क' बोलकर ट्रोलिंग का शिकार हुए रवि किशन पर आए दिन मीम्स की बाढ़ आ रही है। इसी बीच एक बार फिर वह अपने बयान और अनोखे अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ गए।
रवि किशन ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह 'मौन व्रत' पर हैं, पर लगातार मीडिया से बातें करते रहे। फिर क्या था, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने रवि किशन ने जमकर मजे लिए।
'मौन व्रत है... हमें शांत रहने दीजिए' बोलते हुए रवि किशन हुए ट्रोल
वायरल वीडियो में रवि किशन पत्रकारों से कहते दिखाई देते हैं, "मौन व्रत है। आज हमारे को पंडित जी बोले मौन रहिएगा। क्या करें? आज मौन व्रत है हमारा। आज शांत रहने दो हमको।"
Wake up, babe Ravi Kishan has dropped another banger meme template. ???? pic.twitter.com/Q6os153t9j
— Gems Of Replies (@GemsOfReplies) August 4, 2026
हालांकि, यह पूरा बयान खुद बोलते हुए देने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स को मजेदार लगा और देखते ही देखते वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि रवि किशन ने एक और यादगार मीम दे दिया है। यूजर ने उनके पुराने वायरल डायलॉग्स का जिक्र करते हुए कहा कि अब "आज हमारा मौन व्रत है" भी उसी सूची में शामिल हो गया है।
वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "सिर्फ रवि किशन ही मौन व्रत रखते हुए भी बात कर सकते हैं।" कई लोगों ने उनके इस अंदाज की तुलना इंटरनेट पर बनने वाले लोकप्रिय मीम्स से भी की।
पहले भी कई बार वायरल हो चुके हैं रवि किशन
रवि किशन अक्सर अपने बयानों, डांस वीडियो और सहज अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। उनके कई पुराने वीडियो और डायलॉग्स पहले भी वायरल हो चुके हैं और उन पर हजारों मीम्स बन चुके हैं।
हाल ही में वह एक रियलिटी शो में भी नजर आए थे। शो के दौरान उन्होंने यह कहते हुए प्रतियोगिता से विदाई ली थी कि उन्हें "देश की सेवा" के लिए जाना है। उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।
यहां देखिए रवि किशन के वायरल मीम्स:
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन इस साल कई फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। वहीं, आने वाले समय में वह 'आर्यभट्ट का जीरो' और 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगे। दोनों फिल्मों को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









