90s का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनकर आज भी धड़क उठता है दिल, कुमार सानू ने सजाई महफिल
90 के दशक के बॉलीवुड गानों की बात हो और कुमार सानू की सुरीली आवाज का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. ‘कितना हसीन चेहरा’ भी ऐसा ही रोमांटिक गाना है, जो आज भी पुरानी यादों और मोहब्बत के एहसास को जिंदा कर देता है. 1994 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ में अजय देवगन और रवीना टंडन पर फिल्माया गया यह गीत अपनी सादगी, खूबसूरत धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए पसंद किया गया. कुमार सानू की आवाज ने गाने में प्यार की वह मिठास घोल दी, जो 90s के संगीत की खास पहचान थी। आज भी यह गाना पुराने आशिकों की प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह रखता है.
भगवान जगन्नाथ की दिव्य दुनिया दिखाएगी 'महाप्रभु जगन्नाथ', बच्चों के साथ त्योहार होगा खास, नई रिलीज डेट का ऐलान
भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और दिव्य दुनिया को एनिमेशन के जरिए पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रक्षाबंधन और बलराम जयंती के खास मौके पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म खासतौर पर बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. ईएलई एनिमेशंस की इस फिल्म में जगन्नाथ से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










