Responsive Scrollable Menu

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

Continue reading on the app

Astrology Tips: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई से पहले Temple में इन देवताओं को बांधें राखी, दूर होंगी सभी Problems

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। अपने भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधती हैं और उनके भाई हमेशा साथ देने का वचन देते हैं। दरअसल, यह बंधन वैसे ही अटूट है, लेकिन राखी के डोर इसे और ज्यादा मजबूत बनाती है।
आमतौर पर राखी मुख्य रुप से भाई को बांधी जाती है, लेकिन इससे पहले भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवी-देवताओं की भी राखी की डोर बांधी जाती है और यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि राखी भाई से पहले ईश्वर को बांधी जाती है तो उनका आशीर्वाद भाई-बहन के रिश्ते में बना रहता है और इस बंधन को जन्मों तक के लिए अटूट बनाता है। आइए आपको बताते हैं सबसे पहले राखी कौन-सी भगवान को बांधनी चाहिए।

सबसे पहले गणपति को राखी बांधें
प्रथम पूज्य भगवान गणेश को सबसे पहले रांखी बांधे। श्री गणेश की मूर्ति पर राखी बांधते हैं, तो आपके और भाई के जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आपका भाई किसी कारण से दूर है, तो आप गणपति जी को भाई के जगह पर राखी बांध सकते हैं।

शिवजी को बांधें राखी
इसके बाद, आप भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर राखी बांध सकते हैं। असल में यह पर्व सावन के महीने की पूर्णिमा को आता है, इसलिए भगवान शिव को राखी बांधने से भाई और बहन के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है और सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

हनुमानजी को बांधें राखी
सनातन धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, इसलिए आप शिवजी के बाद इनकी मूर्ति या तस्वीर पर राखी बांध सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएगी और आपके भाई के ऊपर भी बजरंगबली की कृपा बनीं रहेगी।

लड्डू गोपाल को बांधें राखी
अगर आपके घर में लड्डू गोपाल विराजमान है, तो उन्हें आप राखी जरुर बांधें। ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में भाग्य चमक उठता है और सुख-समृद्धि बनीं रहती है। अगर लड्डू गोपाल घर में नहीं हैं, तो आप कन्हा की मूर्ति को राखी बांध सकते हैं।

मंदिर में रखे सभी देवों को बांधें राखी
इतना ही नहीं, आपके मंदिर में जितने देवी-देवताएं विराजमान है, उन सभी मूर्तियों और तस्वीरों को राखी बांध सकती हैं। इसके साथ ही धार्मिक ग्रंथों के भीतर राखी की डोर रख सकते हैं। रक्षाबंधन वाले दिन सभी देवी-देवताओं को राखी बांधने के बाद अपने भाई की कलाई में राखी बांधें। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

Continue reading on the app

  Sports

153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक कार्तिक त्यागी ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के स्टार का किया शिकार

kartik tyagi 153.6 kmph ball: यूपी टी20 लीग में कई युवा स्टार्स अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने लगभग 154 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ यह तेज रफ्तार गेंद फेंकी और विकेट भी चटकाया. Tue, 25 Aug 2026 00:01:29 +0530

  Videos
See all

Meerut Murder Case: बेटे के लिए दूसरी महिला को फंसाया, फिर कर दी हत्या! | UP Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:00:26+00:00

Can secret UK missile blueprints actually help Ukraine against Russia? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers