Responsive Scrollable Menu

स्नैपड्रैगन 4 जेन-5 प्रोसेसर वाला भारत में पहला फोन लॉन्च:पोको M8x में 3 दिन चलने वाली 7900mAh बैटरी, कीमत ₹18,999 से शुरू

शाओमी की सब-ब्रांड पोको ने आज 21 अगस्त को भारत में पोको M8x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह देश में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर वाला पहला फोन है। मिड-बजट सेगमेंट के इस डिवाइस में कंपनी ने 7900mAh की बैटरी दी है, जो फुल चार्ज पर सामान्य इस्तेमाल में 3 दिन का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा, इसमें 6.9-इंच की स्क्रीन है। पोको M8x को दो वैरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 20,999 रुपए से शुरू होती है। लॉन्च ऑफर में फोन पर 2,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। फोन की सेल 27 अगस्त से शुरू होगी। डिजाइन: वेट टच फीचर के साथ प्रीमियम लेदर फिनिश पोको M8x 5G स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। बेहतर स्मूथनेस के लिए यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 825 निट्स है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस: पोको M8x में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज तक जाती है। गेमिंग के दौरान फोन ठंडा रखने के लिए 12439mm² की अल्ट्रा-लार्ज ग्रेफाइट कूलिंग शीट दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी के हाइपरओएस 3 पर चलता है, जिसमें 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसमें 6GB तक की फिजिकल रैम है, जिसे वर्चुअल रैम तकनीक से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस है, ताकि बिना हिले साफ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकें। इसके साथ एक सेकेंडरी AI लेंस और LED फ्लैश दी गई है। यह कैमरा 2x इन-सेंसर जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। पावर बैकअप और कनेक्टिविटी: फोन की सबसे बड़ी USP इसकी 7,900mAh की विशाल बैटरी है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 22.5W की रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है, जिससे दूसरे स्मार्टफोन या एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और वायर्ड हेडफोन के लिए 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Continue reading on the app

आक्रामक पक्षों की ओर से तय शर्तों के आधार पर ईरान नहीं खत्म होने देगा युद्ध : इस्माइल बाघेई

आक्रामक पक्षों की ओर से तय शर्तों के आधार पर ईरान नहीं खत्म होने देगा युद्ध : इस्माइल बाघेई

Continue reading on the app

  Sports

TNPL 2026: ना क्वालिफायर खेला गया, ना एलिमिनेटर, बारिश कर रही फाइनल का लाइन-अप तय

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में पानी पानी रे... जी हां बारिश है कि रुकने का नाम नहीं ले रही. बारिश ने क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर तो रद्द करवा ही दिया है. अब सवाल है कि क्वालिफायर 2 और फाइनल का क्या होगा? Tue, 25 Aug 2026 08:18:04 +0530

  Videos
See all

कुत्ते वाले बयान पर BPSC अधिकारी ने मांगी माफी #aajtak #shorts #bpsc #bpscprotest #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:09:19+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN US TENSION | US का IRAN पर बड़ा प्रतिबंध, अब क्या होगा? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers