Delhi Heavy Rain: Delhi में जलभराव पर AAP ने उठाए सवाल #shorts #ytshorts #aap #delhirain #hindinews
Delhi Heavy Rain: Delhi में जलभराव पर AAP ने उठाए सवाल #shorts #ytshorts #aap #delhirain #hindinews #todaynews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
त्योहारों से पहले मिलावट और जमाखोरी पर सख्ती, उत्तराखंड में चलेगा एक हफ्ते का विशेष अभियान
Uttarakhand News: त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मंडलायुक्त इसकी निगरानी करेंगे.
सोमवार को सभी जिलों में जिला प्रशासन और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीमों ने दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए और कई दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए. खराब और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया. टीमों ने चीनी की जमाखोरी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की भी जांच की.
यह भी पढ़ें: आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया, सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश
इन जिलों में हुई कार्रवाई
चमोली में तीन खाद्य सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए. एक्सपायरी सामान मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया. वहीं, दो कंपनियों के उत्पादों की पैकेजिंग और लेबलिंग तय मानकों के अनुरूप नहीं मिली. रुद्रप्रयाग में 12 दुकानों की जांच कर छह सैंपल लिए गए. छह दुकानों पर एक्सपायरी सामान मिलने पर उसे नष्ट कराया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई. अल्मोड़ा में मिठाइयों के दो सैंपल लिए गए, जबकि बागेश्वर में आठ प्रतिष्ठानों की जांच कर तीन सैंपल लिए गए. पिथौरागढ़ में दो सैंपल लिए गए.
चंपावत में यह अभियान 1 अगस्त से चल रहा है. अब तक 21 जगहों की जांच की गई है और 10 सैंपल लैब भेजे गए हैं. देहरादून में सोमवार को 11 खाद्य सैंपल लिए गए और तीन प्रतिष्ठानों को सुधार के निर्देश दिए गए. जिले में 1 अगस्त से अब तक 70 प्रतिष्ठानों की जांच और 48 सैंपल लिए जा चुके हैं. चार मामले एडीएम कोर्ट में भी दर्ज कराए गए हैं.
हरिद्वार में 47 जांच
हरिद्वार में 17 अगस्त से चल रहे अभियान के तहत अब तक 47 प्रतिष्ठानों की जांच की गई है और 27 सैंपल लिए गए हैं. 10 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं और चार मामले कोर्ट में दर्ज हुए हैं. पौड़ी में सोमवार को 10 सैंपल लिए गए, जिनमें छह को जांच के लिए लैब भेजा गया. नैनीताल में 10 दुकानों की जांच कर छह सैंपल लिए गए। यहां मानकों के अनुरूप नहीं मिलने वाली 10 किलो मिठाई नष्ट कराई गई और एक प्रतिष्ठान को साफ-सफाई को लेकर नोटिस दिया गया.
टिहरी में 7 तो उत्तरकाशी में 15 जगह छापा
टिहरी में सात प्रतिष्ठानों की जांच कर छह सैंपल लिए गए. उत्तरकाशी में 15 जगहों पर निरीक्षण किया गया और चार सैंपल लिए गए. बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने के एक मामले में नोटिस जारी किया गया. सरकार ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट, जमाखोरी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









