Responsive Scrollable Menu

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

हरियाणा में निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह ने राज्य सरकार के साथ करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना को लेकर समझौता ज्ञापन किया है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रस्तावित निवेश से राज्य में करीब 40,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। समझौता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुआ है।


मौजूद जानकारी के अनुसार, गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह ने हरियाणा में अब तक करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और समूह की अलग-अलग कंपनियों में राज्य के करीब 9,000 लोग काम कर रहे हैं। अब समूह ने अगले चरण में आवास, कार्यालय, बुनियादी ढांचे और अन्य कारोबारी गतिविधियों में निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है।


इस विस्तार में गोदरेज प्रॉपर्टीज की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। कंपनी हरियाणा में अब तक करीब 11,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी अतिरिक्त 16,000 करोड़ रुपये लगाने की योजना बना रही है। इसके बाद हरियाणा में उसका कुल निवेश करीब 27,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।


गोदरेज प्रॉपर्टीज के पास फिलहाल गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत और कुरुक्षेत्र में 18 परियोजनाएं हैं। कंपनी के मुताबिक, भविष्य में आने वाली परियोजनाओं से 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे आवासीय विकास के साथ निर्माण, सेवाओं और स्थानीय कारोबार को भी गति मिलने की संभावना है।


समूह की अचल संपत्ति निवेश इकाई गोदरेज वेंचर्स भी हरियाणा में अपनी गतिविधियां बढ़ाएगी। कंपनी ने राज्य में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अब गुरुग्राम में उच्च श्रेणी के कार्यालय ढांचे के विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश करने की योजना है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 30,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।


गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के अध्यक्ष पीरोझशा गोदरेज ने कहा कि हरियाणा समूह के विकास के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था, तेजी से हो रहे शहरीकरण और गुरुग्राम के बड़े कारोबारी केंद्र के रूप में उभरने को निवेश के प्रमुख कारणों में बताया।


समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख और अध्यक्ष राकेश स्वामी ने कहा कि हरियाणा में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल और निवेश की सुविधा ने समूह का भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निवेश आवासीय और वाणिज्यिक विकास के साथ बुनियादी ढांचे और सेवा क्षेत्र को भी मजबूत करेगा।


बता दें कि समूह की अन्य कंपनियों की भी हरियाणा में मौजूदगी है। गोदरेज कैपिटल की राज्य में पांच शाखाएं हैं और उसकी वित्तपोषण गतिविधियों के माध्यम से करीब 550 करोड़ रुपये की बुकिंग कराई गई है। वहीं गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के राज्य में 42 प्रत्यक्ष वितरक और 250 से अधिक ग्रामीण भंडार संचालक हैं।


गौरतलब है कि समूह सामाजिक और बुनियादी ढांचा संबंधी कामों में भी योगदान दे रहा है। हरियाणा में वह सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों पर सालाना करीब एक करोड़ रुपये और बुनियादी ढांचा संबंधी पहलों पर अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इनमें निर्माण श्रमिकों के लिए सहायता, मौसम संबंधी बीमा तथा करनाल और कुरुक्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों के सुधार जैसे काम शामिल हैं। नए निवेश से राज्य में कारोबार और रोजगार के अवसरों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Farrukhabad Famous Namkeen: फर्रूखाबाद की नमकीन का स्वाद!, ODOC से व्यापारियों की ग्लोबल पहचान

Farrukhabad Famous Namkeen: फर्रूखाबाद की नमकीन का स्वाद!, ODOC से व्यापारियों की ग्लोबल पहचान #Farrukhabad #FarrukhabadNamkeen #Namkeen #FamousNamkeen #UPODOC #ODOC #FarrukhabadFood #UPFood #DesiFood #IndianSnacks #FoodVlog #FamousFood #UttarPradesh #UPNews #Viral 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC - One District One Cuisine) पहल के अंतर्गत फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध दालमोठ को शामिल किया गया है. फर्रुखाबाद जनपद में देश प्रदेश में प्रसिद्ध नमकीन व्यंजन को प्रदेश सरकार से ओडीओसी योजना के तहत शामिल किया है जिले में नमकीन कारोबार बड़े पैनामे के साथ देश विदेश तक नमकीन स्वाद को लेकर पहचान बन चुका है नमकीन व्यापारियों की अगर माने तो ओडीओसी योजना के धरातल पर लागू होने से एक तरफ प्रसिद्धि भी मिलेगी साथ ही जो आज कारोबार छोटे छोटे कारखानों में चल रहा है उसको बढ़ा कर फैक्ट्री कारोबार के रूप में बढ़ावा मिलने के आसार है जिले के नमकीन ब्यापरियो के द्वारा बनाई जा रही एक दर्जन से अधिक अलग अलग किस्म की नमकीन हींग नमकीन गड़बड़ , केला, मक्का ले सेव , काजू , आलू लच्छा , मुमफली दाना, चना जोर, काली मिर्च सेब, कुटी मूंग हरी , दीवाना मिक्स जैसी बैराइटी देश के सभी प्रदेशो में बेहद ही पसंद की जा रही. news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kurukshetra murder case, sawan last monday, baba vishwanath temple kashi, dudheshwar mahadev temple, sugar price hike news, weather news, national security strategy conference, flood news, h1n1 viral cases in delhi news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या गिलक्रिस्ट नहीं, ये है टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज, 26 साल से नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

unbreakable cricket records: जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी. फ्लावर ने क्रीज पर ऐसे पैर जमाए कि भारत का कोई गेंदबाज उन्हें आउट करने में कामयाब नहीं हो सका. उस समय भारतीय टीम में जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और अजीत अगरकर जैसे घातक गेंदबाज हुआ करते थे. Tue, 25 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

France में अचानक आया बवंडर, 100 घरों को नुकसान | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T02:40:46+00:00

China में NSA Ajit Doval तो Russia में S. Jaishankar, BRICS से पहले भारत की सधी हुई कूटनीति #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T02:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers