Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री के रूप में ही नहीं, बड़े भाई के रूप में भी धामी को देखती है प्रदेश की मातृशक्ति

सशक्त बहना उत्सव के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया. इस दौरान महिलाओं ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव, आत्मनिर्भर बनने की यात्रा और मुख्यमंत्री के प्रति अपने आत्मीय भाव साझा किए. संवाद का सबसे भावुक पल तब आया, जब डोईवाला की एक महिला ने मुख्यमंत्री धामी को प्रदेश की महिलाओं का ‘बड़ा भाई’ बताया. वहीं पौड़ी गढ़वाल की एक महिला ने मुख्यमंत्री के साथ अपने रिश्ते को ‘गुरु-शिष्य’ जैसा बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सरकार से मिले सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया.

महिलाएं आपको बड़े भाई के रूप में जानती हैं

डोईवाला की महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है और इसमें सरकार की योजनाओं का बड़ा योगदान है. सरकार से मिले सहयोग ने महिलाओं को अपने हुनर को स्वरोजगार में बदलने का अवसर दिया है. उन्होंने बताया कि उनके समूह की महिलाएं मसाले, अचार, धूप सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं. मसाला यूनिट का मासिक कारोबार करीब तीन से चार लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे 10 से 15 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है. इसके साथ ही दाल-बड़ी यूनिट भी शुरू की गई है.

उन्होंने सरकार की ओर से मिली पांच लाख रुपये की सहायता से कैंटीन शुरू करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया. भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आपको केवल मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई के रूप में देखती हैं. सरकार के सहयोग ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का विश्वास दिया है.

हमारा रिश्ता गुरु-शिष्य का

पौड़ी गढ़वाल की महिला ने मुख्यमंत्री का अभिवादन ‘राधे-राधे’ से करते हुए अपने अनुभव बेहद आत्मीय अंदाज में साझा किए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनका रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा है-जिस तरह गुरु मार्ग दिखाकर आगे बढ़ने का हौसला देता है, उसी तरह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सरकार के सहयोग ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई. उन्होंने बताया कि पहले संसाधनों और आत्मविश्वास की कमी थी, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उन्होंने बकरी पालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाया. आज उनके समूह की महिलाएं सिलाई के साथ अचार, धूपबत्ती, होली के रंग और राखियां तैयार कर बाजार तक पहुंचा रही हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आज हम आत्मविश्वास के साथ आपके सामने बैठकर अपनी सफलता की कहानी बता पा रहे हैं, यह सरकार से मिले सहयोग का परिणाम है.

आत्मनिर्भरता बनी मातृशक्ति की पहचान

सशक्त बहना उत्सव में सामने आई महिलाओं की सफलता की कहानियां इस बात की तस्वीर पेश करती हैं कि डबल इंजन सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वरोजगार, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन रही हैं.

मुख्यमंत्री धामी के साथ संवाद के दौरान मातृशक्ति का सहज अपनापन और विश्वास यह भी दर्शाता है कि सरकार और महिलाओं के बीच योजनाओं से आगे बढ़कर आत्मीयता का रिश्ता मजबूत हुआ है. यही विश्वास प्रदेश की बहनों को स्वरोजगार से स्वावलंबन और स्वावलंबन से सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ा रहा है.

Continue reading on the app

Kal ka Mausam: दिल्ली का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से बहेंगी हवाएं, 25 राज्यों में अलर्ट जारी

देशभर में हो मानसून अपने चरम पर है. कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कल के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, मंगलवार को करीब 25 राज्यों में बरसात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने चेतावनी दी है. आने वाले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और इससे सटे गंगा के मैदानी क्षेत्र वाले पश्चिम बंगाल से होने हुए मानसून उत्तर-पश्चिम की ओर से बढ़ने वाला है. आइए जानते हैं कि देशभर में कल यानी मंगलवार को कैसा मौसम रहने वाला है. 

दिल्ली में होगी मूसलाधार बारिश 

दिल्ली में कल दोबारा से मूसलाधार बरसात होने की संभावना बनी हुई है. यहां पर काले बादलों के साथ तूफानी हवाएं चलने की अनुमान बताया जा रहा है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 Kmph तक पहुंचने की उम्मीद है.  राजधानी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने के आसार बने हुए हैं. 

यूपी में मौमस का हाल 

यूपी में वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर, ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बारिश की रफ्तार बनी रहेगी. यहां पर लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है.  राजधानी लखनऊ में तापमान 31/27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. यहां भी बरसात की आशंका है. 

बिहार का मौसम 

बिहार के लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच हवा की रफ्तार 50 Kmph तक पहुंच सकती है.  कल पटना का तापमान 33/28 डिग्री रहने का अनुमान है. 

मध्य प्रदेश में तेज बारिश 

वहीं मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, उज्जैन (Ujjain), धार, दतिया, खंडवा, मंडला, रतलाम, अलीराजपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीधी ओर खरगोन में बरसात का होने की संभावना है. इस  बीच भोपाल में कल 27/24  डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. 

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की. Mon, 24 Aug 2026 23:18:02 +0530

  Videos
See all

अमरावती अस्पताल में भीषण आग 3 नवजात बच्चों की मौत #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:30:33+00:00

Saharanpur Murder Case: प्यार, अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का खूनी खेल! प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers