Responsive Scrollable Menu

CM मोहन यादव ने खोल दिया खजाना! 9 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिले ₹203 करोड़

मध्य प्रदेश में संबल योजना 2.0 की 11वीं किश्त जारी कर दी गई है। CM मोहन यादव ने 9,149 श्रमिक हितग्राहियों के खातों में 203 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। जानिए सामान्य मृत्यु, दुर्घटना और दिव्यांगता पर मिलने वाली सहायता की पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

दिल्ली में बारिश ने बिगाड़ा खेल! NCR में लगी वाहनों की लंबी कतार, गुरुग्राम में कंपनियों ने दिया WFH

दिल्ली-NCR में सोमवार को तेज बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों में जनजीवन पर असर डाला है. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. खास मार्गों पर ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आ रहा था. कई जगह पर वाहन पानी में फंस गए. खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा. दिल्ली आने वाली 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए Orange Alert को जारी कर दिया है. 

बारिश और जलभराव को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मंगलवार को 25 अगस्त को कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों तथा संस्थानों को कर्मचारियों और स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की सलाह दी है. बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस लगाई गई है.  प्रशासन के अनुसार, इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा. जलनिकासी तथा सड़क मरम्मत का काम तेजी से हो सकेगा. 

गुरुग्राम में बारिश से बुरे हालात 

गुरुग्राम में सोमवार को करीब एक घंटे की तेज बरसात के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात देखने को मिल रहा है. प्रशासन के तहत दोपहर 1:30 बजे तक जिले में करीब 70 मिमी बरसात को दर्ज किया है. नरविंगपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, IFFCO चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-5, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड समेत कई इलाकों में पानी का भराव देखा गया है. नाहरपुर अंडरपास में जलभराव का असर देखा गया है. 

राजीव चौक के करीब वाहन पानी में फंसे नजर आए. वहीं सोहना रोड पर स्कूल बसों पर और एंबुलेंस को भी जलभराव के बीच से गुजराना पड़ा. पुराने गुरुग्राम के सदर बजार, गुरुद्वारा रोड और ओल्ड दिल्ली रोड पर पानी भरने की वजह से दोपहर तक  ट्रैफिक के हालात बने रहे. 

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बरसात का असर साफ दिखाई दिया. साइबर हब के करीब गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के करीब एक्सप्रेसवे का बड़ा भाग पानी डूबा नजर आया. 

ट्रैफिक जाम से लोग परेशान 

बरसात के साथ जलभराव ने दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आने-जाने वाले लोगों की कठिनाई बढ़ा दी. सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक और नरसिंहपुर सहित कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही काफी बुरा असर देखने को मिला. हालात को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें यहां पर तैनात की गई हैं. प्रशासन का लक्ष्य अब पानी की निकासी और प्रभावित सड़कों पर यातायात को सामान्य करना है.  

ये भी पढ़ें: कॉकरोच एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे, CJP ने इस दिन मार्च निकालने का किया ऐलान; जानें वजह

Continue reading on the app

  Sports

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। डर्बी के एक नाइट क्लब से जुड़े मामले की जांच पूरी होने तक वह दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है।


मौजूद जानकारी के अनुसार, शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर ब्रायडन कार्स को हथकड़ी लगाए देखा गया था। इसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कराई। बोर्ड ने घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बताया है कि क्रिकेट नियामक इस मामले की जांच करेगा।


कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, जांच शुरू होने के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया है। उनकी जगह  सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। बेकर ने अब तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। उनका यह मुकाबला जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला के दौरान हुआ था।


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि जांच जारी रहने और मामले से जुड़े सभी तथ्यों के सामने आने तक ब्रायडन कार्स दूसरे पुरुष टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।


गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम इससे पहले भी खिलाड़ियों से जुड़े नाइट क्लब विवाद के कारण कार्रवाई कर चुकी है। इसी गर्मी में तत्कालीन कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी नाइट क्लब से जुड़ी एक घटना की जांच के दौरान टीम से बाहर किया गया था। ऐसे में कार्स के मामले में भी बोर्ड का रुख काफी सतर्क दिखाई दे रहा है।


ब्रायडन कार्स इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी इकाई के महत्वपूर्ण सदस्यों में शामिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी से टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि सॉनी बेकर को टीम में शामिल किए जाने से इंग्लैंड के पास एक युवा विकल्प मौजूद रहेगा। बेकर के लिए यह मौका खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी माना जा रहा है।


बता दें कि किसी खिलाड़ी के खिलाफ जांच शुरू होना अपने आप में उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी घटना के बारे में अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है और कहा है कि फिलहाल पूरी जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।


दूसरे टेस्ट से पहले यह घटनाक्रम इंग्लैंड के लिए मैदान के बाहर भी एक चुनौती बन गया है। टीम प्रबंधन का ध्यान अब कार्स की अनुपस्थिति में सही गेंदबाजी संयोजन तैयार करने पर रहेगा। वहीं क्रिकेट नियामक की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ब्रायडन कार्स की टीम में वापसी जांच के नतीजे पर निर्भर मानी जा रही है।

Mon, 24 Aug 2026 23:17:00 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: Gen-Z पर रुबिका लियाकत का सवाल सुनकर तहसीन बनाने लगे बातों की जलेबी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:15:38+00:00

Anjana Om Kashyap | महाराष्ट्र के पहाड़ी कांड में ना आईफोन विलेन ना बेटा #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers