Responsive Scrollable Menu

Sweet Shops Rishikesh : अंकुर स्वीट्स से कृष्णा मिष्ठान तक...ऋषिकेश की ये चार दुकानें लगा देंगी आपके रक्षाबंधन में चार चांद

Famous Sweet Shops in Rishikesh : रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही ऋषिकेश के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. राखी, गिफ्ट और पूजा के सामान के साथ मिठाई की खरीदारी भी जोरों पर है. भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराने की परंपरा आज भी लोगों के बीच खास है. ऐसे में शहर की मशहूर मिठाई दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है. आप भी यहां से रक्षाबंधन की मिठाई खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं ऐसी दुकानों के बारे में जिनकी मिठाई ऋषिकेश की जान हैं. ऋषिकेश में मिठाई की बात हो और अंकुर स्वीट्स का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसी तरह त्रिवेणी घाट के पास कृष्णा मिष्ठान भंडार आज किसी पहचान का मोहताज नहीं.

Continue reading on the app

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

टीसीएस ने जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी पोर्शे की वाहन और औद्योगिक परामर्श इकाई एमएचपी को खरीदने का फैसला किया है। टीसीएस के मुताबिक यह सौदा 320 मिलियन यूरो यानी करीब 3,300 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर होगा। समझौता अगले तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।


यह अधिग्रहण केवल एक कंपनी खरीदने तक सीमित नहीं है। इसके साथ पोर्शे, टीसीएस और एमएचपी के बीच पांच साल की व्यापक साझेदारी भी होगी। इस साझेदारी के तहत पोर्शे ने टीसीएस और एमएचपी के लिए 1.25 अरब यूरो यानी करीब 14,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस राशि का इस्तेमाल वाहन निर्माण, इंजीनियरिंग, परिचालन और ग्राहक अनुभव से जुड़े क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।


एमएचपी वाहन और औद्योगिक क्षेत्र में परामर्श तथा सॉफ्टवेयर आधारित वाहन तकनीक के लिए जानी जाती है। कंपनी वाहन कंपनियों को कारोबार से जुड़े समाधान उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी तकनीक विकसित करने में मदद करती है, जिसमें वाहन के कई महत्वपूर्ण काम सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित होते हैं। टीसीएस के साथ जुड़ने के बाद इस विशेषज्ञता को बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि भारत का सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग इस समय तेजी से बदलते दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल ने पारंपरिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के कारोबार को प्रभावित किया है। कई वैश्विक ग्राहक नई तकनीक पर खर्च बढ़ाने से पहले अपने पुराने तकनीकी खर्चों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे समय में टीसीएस का वाहन तकनीक और एआई से जुड़े कारोबार में विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


पोर्शे जर्मनी के वोक्सवैगन समूह का हिस्सा है। वोक्सवैगन समूह पर लागत घटाने और अपने कारोबार का दायरा सीमित करने का दबाव है। चीन की वाहन कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, आयात शुल्क और विद्युत वाहनों की बढ़ती लागत ने यूरोपीय वाहन उद्योग के सामने चुनौती बढ़ाई है।


बता दें कि पोर्शे ने इस साल स्पोर्ट्स कार कंपनियों बुगाटी और रिमाक में अपनी हिस्सेदारी भी बेची है। इसके अलावा कंपनी ने बैटरी इकाई सेलफोर्स और इलेक्ट्रिक साइकिल कारोबार समेत तीन सहायक कंपनियों को बंद किया है, जिससे 500 से अधिक नौकरियों पर असर पड़ा है।


बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक एमएचपी का अधिग्रहण टीसीएस के राजस्व में योगदान कर सकता है। सेंटरम ब्रोकिंग के सूचना प्रौद्योगिकी विश्लेषक पीयूष पांडे के अनुसार यह सौदा टीसीएस के पहले किए गए कुछ अधिग्रहणों जैसा है, जहां खरीदी गई कंपनियों के जरिए आगे कारोबार बढ़ाने की संभावना रहती है। उनका मानना है कि सौदे का टीसीएस के शेयर पर तत्काल बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे कंपनी की तकनीकी क्षमता और वाहन क्षेत्र में मौजूदगी मजबूत हो सकती है।


मौजूदा जानकारी के अनुसार टीसीएस और पोर्शे की नई साझेदारी का मुख्य उद्देश्य वाहन उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सॉफ्टवेयर आधारित वाहन प्रणाली और डिजिटल तकनीक को बड़े स्तर पर लागू करना है, जिससे दोनों कंपनियां बदलते वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें।

Continue reading on the app

  Sports

बारिश ने बढ़ाया भारत का इंतजार, कोलंबो में जीत से 4 विकेट दूर टीम इंडिया, श्रीलंका पर वाइटवॉश का खतरा

India 4 wicket away to win Colombo test Against Sri Lanka: कोलंबो टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है. फॉलोऑन झेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं और उसके पास केवल 16 रनों की बढ़त है. पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के अर्धशतकों के बावजूद मानव सुथार और सारांश जैन की फिरकी के सामने श्रीलंकाई मध्यक्रम बिखर गया. खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त घोषित किया गया. पांचवें दिन भारत को 2-0 से सीरीज कब्जाने के लिए 4 विकेट की दरकार है. Wed, 26 Aug 2026 19:12:59 +0530

  Videos
See all

RSS चीफ Mohan Bhagwat बोले- 'जातिवाद देश की प्रगति में रुकावट, अब समतायुक्त व्यवस्था की जरूरत' #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:17+00:00

Ankit Baliyan shot dead: Shamli में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या | Ankit Baliyan Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers