Responsive Scrollable Menu

दलीप ट्रॉफी- वेस्ट जोन 187 पर ऑलआउट:ईस्ट जोन ने 171 रन की बढ़त बनाई; मुश्ताक को 5, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट

दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 187 रन पर ऑलआउट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर अबिद मुश्ताक ने 5 और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में नॉर्थ जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए है। टीम ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके आधार पर टीम की अब कुल बढ़त 171 रन हो गई है। आयुष बदोनी 39 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं टूर्नामेंट के एक और क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को फॉलोऑन दिया है। दोनों मैचों की रिपोर्ट पढ़िए… नॉर्थ जोन Vs वेस्ट जोन मुश्ताक ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए दिन की शुरुआत वेस्ट जोन ने 31/2 से की। अबिद मुश्ताक ने शिवालिक को आउट कर वेस्ट जोन को तीसरा झटका दिया। फिर उन्होंने 28वें ओवर में तीन गेंद के अंदर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल का विकेट लेकर स्कोर 70/5 कर दिया। मुलानी ने फिफ्टी लगाकर स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए शम्स मुलानी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने मुशीर के साथ मिलकर छठे विकेट लिए 63 रन जोड़े। यह पारी में एकमात्र फिफ्टी रन की पार्टनरशिप थी। फिर उन्होंने सातवें विकेट के लिए तनुष कोटियन 21 रन की साझेदारी कर स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। उन्हें अंशुल कंबोज ने LBW आउट किया। आखिर में तुषार देशपांडे ने दो छक्के लगाए। हालांकि टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। नॉर्थ जोन को पहली पारी के आधार पर 64 रन की बढ़त मिली। मुश्ताक ने 5, अर्शदीप ने 3 और अंशुल ने 2 विकेट लिए। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाए नॉर्थ जोन की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 13 रन पर पहला विकेट गंवाया। यश धुल बिना रन बनाए मुलानी की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओपनर कामरान इकबाल को मुशीर के हाथों कैच आउट कराया। कोटियन ने भी आयुष डोसेजा और अब्दुल समद को आउट कर स्कोर 87/4 कर दिया। इसके बाद उतरे कप्तान कन्हैया वधावन 8 रन बनाकर बदोनी के साथ नाबाद लौटे। कोटियन और मुलानी को 2-2 विकेट मिले हैं। ईस्ट जोन Vs नॉर्थ-ईस्ट जोन ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए, नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन के शाहबाज अहमद ने करियर की बेस्ट पारी खेली। उन्होंने 167 रन बनाए। उनके अलावा सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओपनर अर्पित भाटेवाड़ा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। पेसर अभिजीत सरकार ने 5 और शाहबाज अहमद ने 3 विकेट लिए। मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दिया ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 356 रन की बढ़त मिली। वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने के लिए दर्शकों तब मायूस हो गए, जब ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दे दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 7 रन बना लिए हैं। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; बोर्ड की शिकायत पर क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कार्स को हथकड़ी लगाए चार पुलिस अधिकारियों के साथ जाते हुए देखा गया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट रेगुलेटर इस घटना की जांच करेगा। ईसीबी ने जांच तक सिलेक्शन से हटाया बोर्ड ने बयान में कहा- ‘शिकायत के बाद क्रिकेट रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि वह शनिवार रात डर्बी में हुई घटनाओं की जांच करेगा। जांच जारी रहने और पूरी जानकारी मिलने तक कार्स दूसरे पुरुष रोथसे टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’ वीडियो में कार्स अपनी डरहम टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स से बात करते दिखे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी वीडियो में पीछे की ओर नजर आए। कार्स ने जनवरी से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला कार्स जनवरी में एशेज सीरीज खत्म होने के बाद से इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। हाथ की चोट के कारण 2026 की शुरुआत में उनकी तैयारी पर असर पड़ा और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग से भी बाहर रहना पड़ा। उन्हें पिछले हफ्ते हुए पहले टेस्ट के लिए भी नहीं चुना गया था। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में यह टेस्ट पारी और 103 रन से तीन दिन के अंदर जीता था। स्टोक्स ने कहा था- इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर नहीं करीब 20 दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एक पॉडकास्ट में कहा था- 'इंग्लैंड की सीनियर टीम में कोई ड्रिंकिंग कल्चर नहीं है।' हालांकि, स्टोक्स खुद कार्स के साथ नजर आए हैं। उन्हें नाइट क्लब में मारपीट के मामले के बाद कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बीच में संन्यास ले लिया था। पूरी खबर पढ़ें एशेज के दौरान चर्चा में आया शराब का मुद्दा इंग्लैंड क्रिकेट में शराब का मुद्दा एशेज सीरीज के दौरान चर्चा में आया था, जब कई प्लेयर्स के शराब पीने की खबरें सामने आई थीं। मामला तब और बढ़ गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट टीम के मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में दिखे थे। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ ड्रिंक्स के लिए बाहर गए थे। वहां एक नाइटक्लब में उनकी एक एकेडमी रग्बी खिलाड़ी के साथ घटना हुई थी, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। ------------------------------- ब्रायडन कार्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

पुरुष से महिला बनीं अनाया बांगर ने दी अब खुशखबरी, पूरा होने वाला है सपना

अनाया बांगर जल्द ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलती नजर आएंगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल मार्च से वो मैदान पर महिला क्रिकेट में खेलती दिखेंगी. Tue, 25 Aug 2026 19:10:39 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat Live | Garjana | डिबेट में रुबिका ने मौलाना साजिद रशीदी की बोलती बंद | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:44:24+00:00

Mandya Viral Video: BJP MLA Suresh Gowda की बेटी का VIDEO Viral, महिला PSI को मारा थप्पड़! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers