Lucknow Buffalo Auction: भैंस की नीलामी पर लखनऊ नगर निगम ऑफिस में बवाल | SP Workers Protest
Lucknow Buffalo Auction: भैंस की नीलामी पर लखनऊ नगर निगम ऑफिस में बवाल | SP Workers Protest लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के बाहर पारा क्षेत्र में पकड़ी गई भैंसों की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पशुपालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. #Lucknow #LucknowNews #BuffaloAuction #BhainsKiNilami #LucknowNagarNigam #UPNews #UttarPradesh #IllegalDairy #Buffalo #BreakingNews #LatestNews #ViralNews news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kurukshetra murder case, sawan last monday, baba vishwanath temple kashi, dudheshwar mahadev temple, sugar price hike news, weather news, national security strategy conference, flood news, h1n1 viral cases in delhi news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Budget Car: 2027 रेनो क्विड हुई स्पॉट, जानें डिजाइन और केबिन में क्या होगा खास?
Budget Car: रेनो अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक क्विड (Kwid) के इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वर्जन को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। नई 2027 रेनो क्विड को हाल ही में लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में किए गए बदलावों की जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि अपडेटेड क्विड को आने वाले हफ्तों में ब्राजील के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
2027 रेनो क्विड में क्या हुए बदलाव?
नई क्विड के फ्रंट डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव ग्रिल को लेकर देखने को मिलता है। इसमें पिछले साल पेश की गई Kwid E-Tech से मिलता-जुलता नया रेक्टैंगुलर क्लोज्ड ग्रिल डिजाइन दिया गया है।
इसके अलावा फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन मिला है। ग्रिल के नीचे ब्लैक प्लास्टिक फिनिश वाला मोटा स्पार और नीचे सिल्वर एक्सेंट के साथ फॉक्स-स्प्लिटर स्टाइल का लिप दिया गया है। हालांकि, कार के लाइटिंग सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। टर्न इंडिकेटर और पोजिशन लैंप ग्रिल के दोनों ओर हैं, जबकि मुख्य रेक्टैंगुलर हेडलैंप बंपर पर अंदर की ओर दिए गए हाउसिंग में मौजूद हैं।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां पुराने फ्लैप-स्टाइल डोर हैंडल और बॉडी क्लैडिंग को बरकरार रखा गया है। हालांकि, कार में नए डिजाइन के अलॉय/व्हील दिए गए हैं।
रियर प्रोफाइल में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यहां मुख्य अपडेट के तौर पर नए क्लियर-लेंस टेल लैंप दिए गए हैं।
केबिन में भी मिलेंगे नए अपडेट
नई रेनो क्विड के केबिन को भी पिछले साल लॉन्च हुई Kwid E-Tech EV से प्रेरित डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसमें पुराने LED इंस्ट्रूमेंट रीडआउट की जगह TFT डिस्प्ले जैसा सेटअप दिखाई देता है। इसके दोनों ओर तापमान और फ्यूल से जुड़ी जानकारी के लिए LED रीडआउट दिए गए हैं।
डैशबोर्ड के सेंटर में फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है, जिसके नीचे नए डिजाइन वाले Y-शेप एयर-कॉन वेंट्स मौजूद हैं। हालांकि, E-Tech EV के मुकाबले ICE मॉडल में टचस्क्रीन की हाउसिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के आसपास के हिस्से से जुड़ी हुई दिखाई देती है।
नई क्विड में सेंटर कंसोल की ऊंचाई भी EV मॉडल से अलग है। इसमें AC वेंट्स सेंटर स्पार पर ही लगाए गए हैं। वहीं, पुराने मॉडल की तरह रोटरी-स्टाइल AC कंट्रोल और फिजिकल बटन की लाइन को बरकरार रखा गया है। पावर विंडो स्विच भी इसी सेटअप का हिस्सा हैं।
इंजन में बदलाव की उम्मीद कम
नई रेनो क्विड में बड़े मैकेनिकल बदलाव किए जाने की संभावना कम है। दूसरे विकासशील बाजारों में बिकने वाली क्विड की तरह इसमें भी 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
यह इंजन करीब 70 bhp की पावर जनरेट करता है। यानी अपडेटेड मॉडल में मुख्य फोकस डिजाइन, केबिन और फीचर्स को बेहतर बनाने पर रहने की उम्मीद है, जबकि मौजूदा इंजन सेटअप को बरकरार रखा जा सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi










