Responsive Scrollable Menu

पत्नी की डांट से बचने के लिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने KBC में शेयर किया बड़ा राज

Amitabh Bachchan-Jaya Bhaduri: बॉलीवुड सुपरस्टार अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ में नजर आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी बिग बी ही केबीसी को होस्ट कर रहे हैं. उनके होस्टिंग स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते हैं. अमिताभ बच्चन शो होस्टिंग के दौरान कई मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं कभी-कभार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी बात करते नजर आते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने केबीसी में बताया कि कैसे उन्हें स्ट्रगल के दिनों अपनी हाइट को लेकर ताने सुनने को मिले थे. अब इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह कैसे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जया भादुड़ी की डांट से बचने के लिए क्या करते हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर इस बारे में क्या बताया.

'घर पर क्या हो सकता है, पहले ही पता होता है'

दरअसल, शो की एक कंटेस्टेंट प्रीति राज ने अमिताभ से पूछा कि अगर वह देर रात घर पहुंचते हैं तो क्या जया बच्चन उन्हें डांटती हैं. इस सवाल पर अमिताभ पहले मुस्कुराए और उसके बाद बताया कि उन्हें इस बारे में पता होता है कि घर पहुंचने पर क्या हो सकता है. उनका कहना है कि वह अपने घरवालों को पहले ही इसकी जानकारी दे देते हैं. सुबह उठते ही वह फैमिली ग्रुप में मैसेज कर देते हैं कि उस दिन उनकी शूटिंग कहां है और उन्हें घर पहुंचने में देर हो सकती है.

पत्नी की डांट से बचने के लिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन?

अपनी बात रखते हुए उन्होंने आगे बताया कि वह पहले से ही अपने घर वालों से कह देते ही उनका इंतजार न करें, वहीं, अगर वह देर से पहुंचे हैं तो जया उनसे सवाल जरूर करती हैं. उनका कहना है कि वह घरवालों से कह देते हैं कि उनके खाने का इंतजार न करें. ऐसा करने से डांट से काफी हद तक बच जाते हैं. हालांकि, अगर वह बिना बताए देर से घर पहुंचें तो जया उनसे सवाल जरूर करती हैं. अमिताभ ने बताया कि जया पूछती हैं, 'कहां थे आप? आपने बताया नहीं. यह कोई वक्त है आने का?' अगर बहुत ज्यादा देर हो जाए तो जया अपना खाना खाकर सोने चली जाती हैं.

स्टाफ की गैर-मौजूदगी में घर का काम खुद करते हैं अमिताभ

इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन से सवाल पूछा गया कि जब घर में स्टाफ मौजूद नही होता हो क्या वह खुद घर का काम करते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि घर में चाहे चार लोग काम करते हों या आठ-दस लोग, अगर स्टाफ मौजूद नहीं है तो वह खुद घर संभाल लेते हैं. अमिताभ ने कहा कि वह घर की साफ-सफाई तक कर लेते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वह खाना बनाना नहीं जानते हैं, ऐसे में अगर घर में खाना बनाने वाला कोई न होता है तो वह बाहर से खाना ऑर्डर कर लेते हैं और कभी जया से खाना बनाने के लिए कह देते हैं. 

'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे बिग बी

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर आ रहा है. वहीं, अमिताभ बच्चन केबीसी को कई सालों से होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ तीसरा सीजन होस्ट नहीं किया था क्योंकि इसमें शाहरुख खान ने बतौर होस्ट नजर आए थे. इसके अलावा वह बाकी सारे सीजन होस्ट करते आ रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम किरदार में हैं. 

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और बेटे आरयन खान में क्या-क्या है कॉमन? 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज के राइटर ने किया खुलासा

Continue reading on the app

कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना:बोलीं- आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी और राखी मेरी तरह 1% भी सफल नहीं हुए, उनका ज्ञान नहीं सुनूंगी

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर कहा कि अगर लोग उनकी तरह एक प्रतिशत भी सफल नहीं हुए हैं तो वह उनका ज्ञान नहीं सुनेंगी। कंगना ने बाबा रामदेव पर भी मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। कंगना बोलीं- मेरी तरह एक प्रतिशत भी सक्सेस नहीं कमा पाए तो आपका ज्ञान नहीं सुनूंगी दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने खिलाफ बयान देने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई लोग आए दिन उन्हें लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं और ज्ञान देने की कोशिश करते हैं। आईएएनएस से बातचीत में कंगना ने कहा, “मैं देखती हूं आए दिन कि इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकते हैं, चाहे सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए।” उन्होंने आगे राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा कि राखी सावंत उनके चरित्र पर भद्दी टिप्पणियां करती हैं, जबकि तापसी पन्नू उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड का अपमान करती रहती हैं। ‘आप लोग मेरी तरह एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए’ कंगना ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, “ये लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है कि अगर आप लोग मेरी तरह एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए हो, तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी।” कंगना ने कहा कि वह उन लोगों की बातों को महत्व नहीं देतीं, जिन्होंने उनकी तरह सफलता हासिल नहीं की है। उन्होंने अपने करियर और उपलब्धियों के आधार पर आलोचकों को जवाब दिया। बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना कंगना ने योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं। हालांकि, उपलब्ध बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि कंगना ने बाबा रामदेव के किस बयान या टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही। पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं कंगना कंगना रनोट अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों के साथ उनका सार्वजनिक विवाद भी हो चुका है। सांसद बनने के बाद भी वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। ताजा बयान में उन्होंने आलोचकों को सीधे जवाब दिया है। __________________________________ कंगना रनोट की यह खबर भी पढ़ें.. कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।” अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है।पूरी खबर पढ़ें.. 'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो':बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं, बोलीं- मेरा चरित्र आपसे बेहतर है एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज नाजिहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक नाजिहा अल्वी ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद कराए गए परीक्षणों में चोट की आशंका सामने आई। बोर्ड की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी है। नाजिहा की पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह लग सकते हैं।

नाजिहा के बाहर होने से पाकिस्तान की टीम के सामने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विकल्प तलाशने की चुनौती होगी। हालांकि टीम में मुनीबा अली पहले से विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में सदफ शमास को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में अपनी भूमिका मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

सदफ शमास दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस साल काफी प्रभावशाली रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार सदफ ने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद अब नाजिहा की जगह अंतिम दल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद पांच सितंबर को भारत से मुकाबला होगा, जबकि सात सितंबर को टीम हांगकांग के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के हाथों में है। टीम में आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर और सदफ शमास शामिल हैं।

नाजिहा की चोट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी तैयारी कर रहा है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों से ही संतुलित संयोजन बनाए रखना अहम होता है। ऐसे में सदफ शमास के हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन की नजर रहेगी। फिलहाल नाजिहा के लिए लक्ष्य जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।
Mon, 24 Aug 2026 23:34:00 +0530

  Videos
See all

सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाता दिखा युवक, उठे सवाल | #MustardOil #FoodSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:42:02+00:00

News Ki Pathshala: Rubika Liyaquat | 'Manusmriti' को आज कौन पढ़ता है ? | Episode 72| BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers