Uttarakhand News: SIR पर सख्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बोले - तय होगी लापरवाह अफसरों की जिम्मेदारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमाऊं और गढ़वाल के डिवीजनल कमिश्नर के साथ-साथ देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों (DMs) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति को जांचा. इस मीटिंग में इन जिलों के जिलाधिकारियों ने मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों को निपटाने के लिए अब तक किए गए कामों की जानकारी दी और साथ ही आगे की योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश की. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे नियमों के तहत ही हर दावे और आपत्ति की सही तरीके से सुनवाई करें.
SIR पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - मुख्य निर्वाचन अधिकारी
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने साफ चेतावनी दी कि काम में किसी भी स्तर पर ढिलाई मिलने पर सीधे संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी या विभागीय कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि वे अपने-अपने जिलों में राजनैतिक पार्टियों और मीडिया जगत के लोगों के साथ लगातार संपर्क और बातचीत बनाए रखें.
डॉ. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को कानून के हिसाब से कार्रवाई करने के दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों (DEO) से फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 को निपटाने के काम की पूरी जानकारी ली. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से ज्यादा नए नाम जुड़ने और 2 प्रतिशत से ज्यादा नाम कटने की संभावना है, उन बूथों की जांच चुनाव अधिकारी (ERO) खुद जाकर करें और नियमों के हिसाब से आगे की कार्रवाई पूरी करें.
मीटिंग में शामिल हुए कुमाऊं और गढ़वाल के कमिश्नर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत और गढ़वाल के कमिश्नर आनंद स्वरूप के हालिया जिला दौरों की रिपोर्ट ली. इसके साथ ही उन्होंने दोनों कमिश्नरों को लगातार फील्ड में जाकर दौरों और निरीक्षणों को जारी रखने के निर्देश दिए.
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मीटिंग में रहे मौजूद
इस बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास के अतिरिक्त दोनों कमिश्नर और सभी जिलाधिकारी भी मौजूद रहे. जहां SIR को लेकर तमाम चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का हुआ एलान, सीएम धामी ने हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, CM ने सभी को दी राखी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त, 2026 को दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त किया जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
महिलाओं को आजीविका के अवसर मिले
सीएम ने कहा कि सशक्त बहना उत्सव योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को आजीविका के अवसर मिले हैं. उन्होंने कहा कि बीते साल भी कई महिलाओं को इस पहल का लाभ मिला था. इससे पहले रविवार को सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित दो रक्षाबंधन कार्यक्रमों में भाग लिया। महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.
रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले चौधरी फार्म्स में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद हाथीबड़कला के सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को राखी बांधी और उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







