मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्य के लिए तय किया बजट , 6 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के तहत आन्तरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण के लिए 4.38 करोड रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 2.63 करोड़ रुपये तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में पानी निकासी एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने के संबंधित लागत ₹ 95.71 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 57.42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर का जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यीकरण किये जाने के संबंध में 59.80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 35.88 लाख रुपये के साथ ही जिला न्यायालय, परिसर उधमसिंहनगर (मुख्यालय रूद्रपुर) और उधमसिंह नगर के बाह्य न्यायालयों-काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हेतु ₹ 2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
159.60 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी राशि
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को लेकर करीब 190 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है. इसमें पिथौरागढ़ की 12 मेगावाट क्षमता वाली तांकुल जल विद्युत परियोजना के निर्माण को लेकर 159.60 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी राशि स्वीकृत की गई है. परियोजना का निर्माण पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड के जरिए कराया जाएगा. इसके साथ ही पिथौरागढ़ के चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण व विस्तारीकरण को लेकर 4.75 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
4.23 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए
टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में सौड़ी लग्गा क्यारी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए 3.25 करोड़ और देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों के इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण व मरम्मत के लिए 4.23 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में मानसून का कहर! भागलपुर में 30 मीटर लंबा बांध टूटा, CM सम्राट के किया हवाई निरीक्षण
इन्फ्लूएंजा-ए आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है : स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदलने के साथ-साथ वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1), जो स्वाइन फ्लू वायरस का ही एक प्रकार है, के पॉजिटिव मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
इसी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इन्फ्लूएंजा-ए के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) के कारण बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हो सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे लिखा, स्वस्थ वयस्कों में इन्फ्लूएंजा आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है। लक्षणों का सही प्रबंधन, भरपूर तरल पदार्थ और पर्याप्त आराम से आमतौर पर रिकवरी बेहतर होती है। हालांकि, अगर 5-6 दिनों में लक्षणों में सुधार न हो या अगर आप ज्यादा जोखिम वाले आयु वर्ग में आते हैं या आपको पहले से कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को इस वायरल की शुरुआती पहचान करने के साथ स्वस्थ रहने की सलाह दी है।
अगर आप किसी कारणवश इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको सही सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इससे पूरी तरह रिकवर होने के लिए आपको डॉक्टरों की देखरेख में रहने के साथ बताए गए पौष्टिक व्यंजनों का सेवन समय से करना होगा।
अगर आप इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको दूसरों के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करनी होगी। मास्क पहनें, खासकर जब घर से बाहर निकलना पड़े या दूसरे लोगों के आसपास रहना हो। घर में बुजुर्ग, छोटे बच्चे या पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के करीब जाने में विशेष सावधानी बरतें। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है।
खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढकें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह धोते रहें। इसी के साथ हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। दवा और खाना समय से खाएं। वहीं, शरीर को पूरा आराम दें और अच्छी नींद भी लें।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








