Responsive Scrollable Menu

ABS Helmet: महिलाओं के लिए स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ABS Helmet: भारत में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं और इनमें दोपहिया वाहनों से जुड़े दुर्घटनाओं की हिस्सेदारी भी काफी अधिक रहती है। हेलमेट सड़क सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी सुरक्षा उपकरणों में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड ने महिलाओं के लिए नया फैरी हेलमेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सुरक्षा के साथ आराम और स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। आइए जानते हैं इसकी खासियतें और कीमतें।

महिलाओं के लिए नया स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट
स्टीलबर्ड ने भारतीय बाजार में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए फैरी हेलमेट पेश किया है। यह हाफ-फेस डिजाइन के साथ आता है और इसे रोजाना दोपहिया सफर के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश की गई है।

क्या हैं खास फीचर्स?
स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट में पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइजर दिया गया है, जो बेहतर विजिबिलिटी के साथ वाइजर को आसानी से स्क्रैच होने से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा हेलमेट में टॉप वेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे अंदर बेहतर एयरफ्लो और वेंटिलेशन मिलता है।

सुरक्षा के लिए मजबूत निर्माण
सुरक्षा के लिहाज से फैरी हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें हाई-डेंसिटी EPS भी मिलता है, जो दुर्घटना की स्थिति में इम्पैक्ट को कम करने में मदद करता है।

कंपनी के मुताबिक, यह हेलमेट BIS और ISI प्रमाणित है, जिससे सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने का दावा किया गया है।

कंपनी ने क्या कहा?
Steelbird Hi-Tech India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन प्यार, विश्वास और सुरक्षा का त्योहार है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए Fairy हेलमेट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे में हेलमेट में सुरक्षा के साथ आराम और स्टाइल भी महत्वपूर्ण है।

कितनी है कीमत?
स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट को अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। इसमें S, M और L साइज के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने इस हेलमेट की कीमत ₹1,299 रखी है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

DPCC Environmental Engineer Recruitment 2026

Delhi Pollution Control Committee Recruitment 2026 Apply Now Post Date: 08-07-2026 Short Description : Delhi Pollution Control Committee has released notification for DPCC Environmental Engineer in which there are 17 Post . Eligible candidates can Apply Offline between 22/08/2026 to 12/09/2026. Application Form & Notification and all the DPCC Environmental Engineer 2026 Job related information ...

Continue reading on the app

  Sports

Video: ध्रुव जुरेल और देवदत्त पाटकर के शतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर दबाव

कोलंबो टेस्ट: ध्रुव जुरेल (115*) और देवदत्त पाटकर (117) के शतकों की बदौलत भारत ने 503/9d रन बनाए. श्रीलंका 8/2, मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके विकेट. ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर सवाल, यशस्वी जायसवाल पर ICC का जुर्माना. क्या भारत WTC में अपनी उम्मीदें जिंदा रख पाएगा? #INDvsSL #Cricket #TestCricket #DhruvJurel #DevduttPadikkal #ManavSuthar Mon, 24 Aug 2026 20:44:44 +0530

  Videos
See all

Kanpur में सॉल्वर गैंग का हुआ पर्दाफाश | UP News । Solver Gang। Kanpur Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T16:33:46+00:00

Kota Stray Dog Attack Video Viral: 5 साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते का हमला, घसीट-घसीटकर नोचा | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T16:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers