Responsive Scrollable Menu

IND vs SL 2nd Test : बारिश ने बिगाड़ा दूसरे दिन का खेल, श्रीलंका ने 8 रन पर गंवाए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार ने हासिल की सफलता

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज इस मैच के खेल का दूसरा दिन था. भारत ने अपनी पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रनों पर घोषित कर दी. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 रन बना लिए हैं. भारत को पहली सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने और दूसरी सफलात मानव सुथार ने दिलाई. लाहिरू उदारा 1 रन बनारक कृष्णा का शिकार बने. वहीं प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर सुथार को विकेट दे बैठे.

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच के डे-2 का तीसरा सेशन बारिश में धुल गया. इस मैच के दूसरा सेशन जब लगभग खत्म होने वाला था, तब 2 बजकर 14 मिनट के बाद बारिश ने मैच में दस्तक दी. इसके बाद मैच रुख गया और टी-ब्रेक ले लिया गया. इसके बाद तीसरे सेशन का आधे से ज्यादा खेल बारिश में धूल गया. 

बारिश में धूला दूसरे दिन का तीसरा सेशन

तीसरे सेशन का खेल आखिरकार बारिश थमजाने के बाद शुरू हुआ. दूसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल 4 बजकर 25 मिनट पर शुरू हुआ. इसके बाद भारत ने 305 रनों पर लगभग 6 ओवर के बाद ही अपनी पारी घोषित कर दी. इस दौरान ध्रुव जुरेल ने अपना शतक पूरा किया. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम पहली पारी में बैटिंग करने के लिए आए. श्रीलंका की पारी की 2 बॉल ही सिर्फ मोहम्मद सिराज ने डाली, तभी फिर से बारिश आ गई. 

बारिश तीसरे सेशन में 5 बजकर 8 मिनट पर आई. इसके बाद खेल फिर से रोक दिया गया. बारिश जब थम गई उसके बाद खेल 5 बजकर 40 मिटन पर शुरू हुआ. इसके बाद सिर्फ 4 ओवर का ही खेल हो पाया और दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया. अब श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा तीसरे दिन के खेल की शुरुआत करेंगे.

क्या रही आज के दिन की हाईलाइट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे दिन की हाईलाइट ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी रही. पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आए और 3 रनों से आगे अपना स्कोर बढ़ाते हुए उन्होंने 63 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. वहीं ध्रुव जुरेल ने 177 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 115 रनों की नाबाद पारी खेली. 

श्रीलंका की ओर से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 4 विकेट आसिथा फार्नाडो ने हासिल किए. उन्होंने 29 ओवर में 106 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन को आउट किया है. अब तीसरे दिन के खेल में श्रीलंका के कप्तान धनंजया डी सिल्वा के ऊपर अपनी बल्लेबाजी को संभालने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें : ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल

Continue reading on the app

रितेश देशमुख ने मजबूरी में लिए पैपराजी से पैसे, अब उधारी चुकाने के लिए ढूंढ रहे फोटोग्राफर, जानिए क्या है पूरा मामला

Riteish Deshmukh Borrow Money From Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी चर्चा में हैं. दरअसल, रितेश हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा संग स्पॉट हुए थे. इसी दौरान कुछ बच्चे उनके पास मदद मांगने पहुंचे. एक्टर उन बच्चों की मदद करना चाहते थे लेकन उनके पास उस वक्त कैश नहीं था. ऐसे में वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर ने रितेश की तरफ से बच्चों को पैसे दे दिए. अब इसमें खास बात यह है कि रितेश देशमुख ने उस फोटोग्राफर का शुक्रिया अदा किया है और साथ में उनके पैसे लौटाने के लिए कहा है. 

रेस्टोरेंट के बाहर बच्चों ने मांगी थी मदद

बीते दिन रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे. जब वह अपनी पत्नी के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो कई सारे पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे. इसी बीच कुछ छोटे बच्चे रितेश के पास आए और उनसे मदद मांगने लगे. रितेश ने बच्चों की किसी तरह मदद करने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त उनके पास कैश मौजूद नहीं था. अक्सर ऐसे मौके पर सेलेब्स असहज हो जाते हैं लेकिन रितेश बच्चों की दिल से मदद करना चाहते थे. तभी वहां मौजूद एक पैपराजी ने रितेश की और से उस बच्चे को पैसे दे दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है. 

रितेश की ओर से पैपराजी ने दिए पैसे

जब पैपराजी को पता चला कि रितेश बच्चों की मदद करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं तो इस बीच एक पैपराजी फोटोग्राफर तुरंत आगे आया. उन्होंने अपनी जेब से पैसे निकाले और रितेश की तरफ से उन बच्चों को दे दिए. इस दौरान रितेश ने उस पैपराजी को धन्यवाद भी कहा. लेकिन अब एक्टर चाहते हैं कि फोटोग्राफर ने उनकी तरफ से जो पैसे दिए हैं, वह उसे वापस किए जाएं. यही वजह है रितेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उस फोटोग्राफर को ढूंढ रहे हैं. 

रितेश ने मांगा फोटोग्राफर का नंबर

रितेश देशमुख ने उनकी मदद करने वाले पैपराजी का अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. उन्होंने लोगों से फोटोग्राफर का कॉन्टैक्ट नंबर ढूंढने में मदद करने की अपील की. रितेश ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'भाऊ, शुक्रिया. प्लीज, मुझे इनका नंबर ढूंढने में मदद करें. इन्होंने मेरी तरफ से बच्चों को पैसे दिए थे और मुझे उनका यह उधार चुकाना है.' रितेश की यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. खास बात यह है कि रितेश ने उस छोटी-सी रकम को भी उधार माना और उसे लौंटाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका यही अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी से समय रैना तक, करण के शो में नजर आएंगे ये सितारें

छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए थे रितेश

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख हाल के समय में अलग-अलग तरह के किरदारों को लेकर सुर्खियों में रहे. कुछ महीने पहले उनकी मराठी फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हुई थी. जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. बता दें कि रितेश ने इस फिल्म को न केवल प्रोड्यूस किया बल्कि डायरेक्टिंग और राइटिंग का भी काम संभाला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी. इसके अलावा रितेश कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में भी नजर आए थे. इतना ही नहीं वह कई शो को भी होस्ट कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने लॉक अप 2 को होस्ट किया था. जिसमें उनके साथ डायरेक्टर फराह खान भी नजर आई थीं. 

Continue reading on the app

  Sports

बारिश ने बढ़ाया भारत का इंतजार, कोलंबो में जीत से 4 विकेट दूर टीम इंडिया, श्रीलंका पर वाइटवॉश का खतरा

India 4 wicket away to win Colombo test Against Sri Lanka: कोलंबो टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है. फॉलोऑन झेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं और उसके पास केवल 16 रनों की बढ़त है. पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के अर्धशतकों के बावजूद मानव सुथार और सारांश जैन की फिरकी के सामने श्रीलंकाई मध्यक्रम बिखर गया. खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त घोषित किया गया. पांचवें दिन भारत को 2-0 से सीरीज कब्जाने के लिए 4 विकेट की दरकार है. Wed, 26 Aug 2026 19:12:59 +0530

  Videos
See all

Garjana : AAP प्रवक्ता ने एंकर को क्या चुनौती दी ? #upnews #aamaadmiparty #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:42:52+00:00

झाँसी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालत | Jhansi rain | #shorts #hindinews #flood #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers