गोविंदा-सुनीता के टूटते रिश्ते से टेंशन में आए कृष्णा: पर्सनल कमेंट करने वालों से बोले- 'घर की बातें घर में...'; देखें Video
Krushna Abhishek on Govinda-Sunita Fight: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर इन दिनों अनबन की चर्चाएं हैं। आए दिन दोनों के बीच झगड़े और गृहस्थ विवाद को लेकर नया बयान सामने आता है। इसी बीच अब गोविंदा के भांजे और एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कृष्णा ने साफ कहा कि उन्हें पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाना पसंद नहीं है। कृष्णा ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनके मामा-मामी
'घर की बात घर में रहनी चाहिए'
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा, "घर की बात घर में रहना चाहिए। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बात कर रहे हैं, पता नहीं क्यों। वो मेरे मामा हैं, तो मैं अपनी तरफ से ये बात कभी नहीं करूंगा। मैं अपनी मामी से बहुत प्यार करता हूं, बिल्कुल मामा भी। बस भगवान करे सब सॉल्व हो जाए।"
सुनीता आहूजा ने क्यों वापस लिया तलाक का केस?
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर मौजूदा विवाद उस वक्त सुर्खियों में आया, जब सुनीता आहूजा ने राखी सावंत से बातचीत के दौरान अपने तलाक के मामले को लेकर बात की।
सुनीता ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गोविंदा अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की योजना बना रहे थे। इसी वजह से उन्होंने अपना तलाक का केस वापस लेने का फैसला किया।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं थी और सुनीता ही उनकी पत्नी हैं।
गोविंदा और सुनीता की सीक्रेट शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को प्राइवेट शादी की थी। उस समय गोविंदा अपने करियर के अहम दौर में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौर में उनकी शादी को सार्वजनिक न करने की सलाह दी गई थी, ताकि उनकी 'एलिजिबल बैचलर' वाली छवि और महिला फैंस के बीच लोकप्रियता पर असर न पड़े।
इसी वजह से करीब दो साल तक दोनों की शादी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा गया। 1989 में उनकी बेटी टीना के जन्म के बाद उनके रिश्ते के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी मिली। टीना को अब नर्मदा आहूजा के नाम से भी जाना जाता है।
₹300 कमाने वाले को मिला 15 लाख की नौकरी का ऑफर, अब सिंगापुर की यूनिवर्सिटी से कर रहे PhD
LinkedIn Success Story: कभी रोजाना सिर्फ 300 रुपये कमाने वाले रामथुल्ला शेख ने पढ़ाई को अपनी जिंदगी बदलने का जरिया बनाया. नौकरी करते हुए उन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 में AIR 809 हासिल की.फिर IISc से MTech पूरा किया. उन्हें करीब 15 लाख रुपये सालाना के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने नौकरी के बजाय रिसर्च को चुना. अब वह नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से पीएचडी कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

