Responsive Scrollable Menu

फर्स्ट AC में चूहे ने पैसेंजर की नाक काटी:कोच में मची चीख-पुकार, शिकायत के बाद भी चूहा नहीं पकड़ा; लगवाना पड़ा रेबीज इंजेक्शन

ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की नाक चूहे ने काट ली। घटना रात में सोते समय हुई। चूहे के काटने से कोच में हड़कंप मच गया। इंदौर पहुंचने के बाद परिजन बुजुर्ग को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेबीज का पहला इंजेक्शन लगाया। परिजन के मुताबिक, ट्रेन में सफर शुरू करने के कुछ समय बाद ही कोच में चूहा दिखाई देने लगा था। परिवार ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और कोच में गंदगी की शिकायत भी की। कर्मचारियों ने सफाई कर दी, लेकिन चूहे को पकड़ने या रोकने के लिए पेस्ट कंट्रोल की कार्रवाई नहीं की गई। रात करीब साढ़े 10 बजे सोते समय काटा बुजुर्ग यात्री एचपी करण शनिवार को परिवार के साथ चंडीगढ़ से इंदौर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। उनके बेटे विजय के मुताबिक, ट्रेन में बैठने के कुछ समय बाद ही कोच में चूहा दिखाई दिया। इसकी शिकायत रेलवे स्टाफ से की गई थी। परिवार के मुताबिक, रात करीब साढ़े 10 बजे एचपी करण अपनी सीट पर सो रहे थे। इसी दौरान चूहे ने उनकी नाक काट ली। घटना के बाद परिवार ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। इंदौर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें सीधे कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रेबीज से बचाव के लिए पहला इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी चिकित्सा निगरानी की गई। परिवार का आरोप- शिकायत के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई परिजन का आरोप है कि कोच में चूहे की मौजूदगी की जानकारी रेलवे स्टाफ को पहले ही दे दी गई थी। उन्होंने सफाई और चूहे की समस्या को लेकर शिकायत की थी। कर्मचारियों ने कोच की गंदगी साफ की, लेकिन चूहे को पकड़ने या पेस्ट कंट्रोल कराने की प्रभावी व्यवस्था नहीं की। परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद चूहे पर कार्रवाई की जाती तो बुजुर्ग के साथ हुई घटना टाली जा सकती थी। इंदौर एयरपोर्ट पर भी चूहे के काटने का मामला सामने आया था इंदौर में चूहे के काटने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल परिसर में भी ऐसी घटना सामने आई थी। भोपाल निवासी नीरज बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान टर्मिनल परिसर में चूहे ने उन्हें काट लिया था। रेलवे ने कहा- आगरा मंडल क्षेत्र में हुई घटना पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चूहे के काटने की घटना तब हुई, जब ट्रेन आगरा रेलवे मंडल क्षेत्र से गुजर रही थी। रेलवे के मुताबिक, घटना के बाद यात्री को प्राथमिक उपचार दिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के इंदौर से ऊना रवाना होने से पहले निर्धारित एंटी-रोडेंट यानी चूहा नियंत्रण प्रक्रिया की गई थी। रेलवे के अनुसार, संभावना है कि यात्रा के दौरान किसी स्थान पर कोच का दरवाजा खुला रहने पर चूहा अंदर आ गया हो।

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय से शीर्ष पर कायम जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। स्टार्क के लिए यह उपलब्धि उनके करीब डेढ़ दशक लंबे टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। इसके साथ ही स्टार्क रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। इसके बाद करीब दो साल तक वह ज्यादातर समय इस स्थान पर बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उनकी गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के प्रदर्शन ने रैंकिंग का समीकरण बदल दिया है।

ताजा सूची में बुमराह दूसरे और मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लायन ने दो स्थान की छलांग लगाकर दसवां स्थान हासिल किया है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। ओली रॉबिन्सन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जोश टंग 16 स्थान की छलांग के साथ 17वें स्थान पर हैं। दोनों ने लीड्स में खेले गए मुकाबले में मिलकर 16 विकेट हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने का फायदा उठाया और छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 22वें, पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 27वें और भारत के केएल राहुल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा कायम है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। पैट कमिंस सातवें, कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में गेंदबाजी के शीर्ष स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि बल्लेबाजी और हरफनमौला वर्ग में कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे आने वाले मुकाबलों में रैंकिंग की जंग और दिलचस्प होने वाली हैं।
Wed, 26 Aug 2026 22:03:00 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में क्यों बंद हो रहे Schools? | Justice Prasanna B. Varale | Nashik-Simhastha Kumbh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:35:56+00:00

Nepal Flood Live News: भारत से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा विमान | Indian Army | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers