गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी जारी
गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने जिले में स्थित सभी निजी और सरकारी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को 25 अगस्त को घर से काम करने की अनुमति दें. इसका उद्देश्य बारिश के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करना और लोगों को जलभराव व यातायात संबंधी परेशानियों से बचाना है.
मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की है. खासतौर पर उन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जहां बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन सकती है.
भारी बारिश के बीच लिया गया फैसला
गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. लगातार बारिश से सड़कों पर पानी जमा होने, ट्रैफिक की रफ्तार धीमी होने और लंबा जाम लगने की समस्या बढ़ सकती है.
ऐसे में प्रशासन ने दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. अधिकारियों का मानना है कि यदि बड़ी संख्या में कर्मचारी घर से काम करते हैं तो पीक आवर्स में सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सकता है.
#Advisory
— DIPRO Gurugram (@diprogurugram1) August 24, 2026
????️ भारी बारिश के मद्देनजर 25 अगस्त को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
गुरुग्राम में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश के मद्देनजर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है।
➡️ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी… pic.twitter.com/Zb9NSX7AGN
सरकारी और निजी संस्थानों से अपील
एडवाइजरी में सरकारी और निजी दोनों संस्थानों से सहयोग करने को कहा गया है. संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को 25 अगस्त को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करें.
इसका सीधा असर गुरुग्राम के कॉर्पोरेट सेक्टर, आईटी कंपनियों, मल्टीनेशनल कंपनियों और अन्य निजी कार्यालयों में देखने को मिल सकता है. हालांकि, जिन सेवाओं में कर्मचारियों की मौके पर मौजूदगी जरूरी है, उनके लिए संस्थानों को अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्था करनी होगी.
ट्रैफिक और जलभराव बड़ी चुनौती
गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान सबसे बड़ी समस्याओं में जलभराव और ट्रैफिक जाम शामिल हैं. बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बाद कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो जाती है.
ऑफिस टाइम के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है. बड़ी संख्या में लोग घर से कार्यालय और कार्यालय से घर की तरफ निकलते हैं. ऐसे में बारिश के कारण सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है. वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी इसी दबाव को कम करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है.
कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की जरूरत
प्रशासन की सलाह के बाद कर्मचारियों को भी मौसम को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर किसी इलाके में सड़क पर पानी जमा है या मौसम बेहद खराब है, तो अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना बेहतर होगा.
जिन लोगों के लिए ऑफिस जाना जरूरी है, उन्हें निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.
कंपनियां तैयार रखें वैकल्पिक व्यवस्था
वर्क फ्रॉम होम की स्थिति में कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारियों को जरूरी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध रहें.
ऑनलाइन मीटिंग, क्लाउड सिस्टम, रिमोट लॉगिन और अन्य कार्य-संबंधी व्यवस्थाएं पहले से सक्रिय रखना उपयोगी होगा. साथ ही, जरूरी सेवाओं और आपातकालीन कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था की जा सकती है.
यह भी पढ़ें - बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
IND vs SL 2nd Test : ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ऋषभ पंत के बल्ले से निकला अर्धशतक, भारत ने पहली पारी 503 पर की घोषित
IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट खोकर 503 रन पर घोषित कर दी है. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन शतक लगाया. वहीं ऋषभ पंत ने पहले दिन चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दूसरे दिन मैदान पर आकर टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं आज के दिन मानव सुथार ने भी बल्ले से योगदान दिया.
पहले सेशन में टीम इंडिया ने बनाए 119 रन
टीम इंडिया ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे. इस स्कोर से आज सारांश जैन (4) और ध्रुव जुरेल (7) ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया. सारांश 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए और उन्होंने पहले दिन के अपने स्कोर 3 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़या. इन दोनों ने दूसरे दिन के पहले सेशन में यानी लंच ब्रेक तक 112 ओवर में 6 विकेट पर टीम का स्कोर 419 रन तक पहुंचाया और पहले सेशन में 119 रन बनाए. पहले सेशन के अंत तक ऋषभ पंत 63 और ध्रुव जुरेल 59 रन बनाकर नाबाद थे.
That will be lunch on Day 2 in Colombo!
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
A strong morning session for #TeamIndia ????
Rishabh Pant (63*) & Dhruv Jurel (59*) at the crease as India reach 419/6 after 112 overs ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/7BczhIFBVc
दूसरे सेशन में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 56 रन
इसके बाद ऋषभ पंत आउट हो गए. पंत ने 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद मानव सुथार क्रीज पर आए और उन्होंने दूसरे सेशन में जुरेल का साथ दिया. सुथार ने 51 मैच और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाकर आउट हो गए. इस सेशन में टीम इंडिया ने पंत और सुथार के रूप में 2 विकेट गंवाए. वहीं कुल 56 रन जोड़े. दूसरे सेशन के अंत तक ध्रुव जुरेल 155 बॉल में 9 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे. उनका साथ मोहम्मद सिराज 18 बॉल में अभी तक बगैर खाता खोले बगैर नाबाद बने हुए हैं.
#TeamIndia 450 up and going strong ????????
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
Dhruv Jurel (76*) and Manav Suthar (13*) are in the middle! ???? ????
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/bvhMAehWAy
आपको बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे दिन के टेस्ट मैच के दूसरे सेशन का अंत बारिश की वजह से हुआ. कोलंबो में तेज बारिश और तूफानी आ गया. इसके चलते खेल बंद कर दिया गया. इसके साथ ही सेशन के अंत का ऐलान चाय ब्रेक के साथ हो गया.
Sri Lanka will still have their tail up come the second morning in Colombo ????
— ICC (@ICC) August 24, 2026
More ???? https://t.co/n7AFb4z0YI pic.twitter.com/vGPl33zDUz
तीसरे सेशन में ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक
बारिश के बाद तीसरा सेशन 4:25 मिनट पर शुरू हुआ. इस सेशन में ध्रुव जुरेल ने अपना शतका पूरा किया. उन्होंने 171 बॉल में 9 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक हैं. वहीं विदेशी सरजमीं पर उनका पहला शतक है. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए 3 रन बनाए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रन बनाए. भारत ने पहली पारी 503 पर घोषित कर दी.
???? ???????????? ???????????????????? ????????????????????! ????
— BCCI (@BCCI) August 24, 2026
A fantastic knock from him to bring up his second hundred in Test cricket! ???? ????
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/D9fYDRpAqG
श्रीलंका के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट
श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट आसिथा फार्नाडो ने हासिल किए. वो अब तक 25.2 ओवर में 78 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन को आउट किया है. वहीं केशर नुवांथा ने और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं. नुवांथा ने देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई. टीम के लिए लाहिरू कुमारा ने एक विकेट चटककाया.
ये भी पढ़ें : ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










