Responsive Scrollable Menu

Explainer: फिल्म रिलीज से पहले क्यों की जाती है एडवांस बुकिंग? जानिए इसके पीछे क्या होता है मकसद

Advance Booking Before Film Release: जब भी किसी बड़ी फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती है, सिनेमाघरों और ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर एक चीज सबसे पहले चर्चा में आने लगती है और वो है एडवांस बुकिंग. दर्शक फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी सीट बुक करने लगते हैं. कई बार किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से कई दिन पहले शुरू हो जाती है तो कुछ फिल्मों की बुकिंग रिलीज से एक-दो दिन पहले खुलती है.

फिल्म इंडस्ट्री में एडवांस बुकिंग सिर्फ टिकट बेचने का तरीका नहीं है बल्कि ये फिल्म की डिमांड, दर्शकों की दिलचस्पी और शुरुआती कमाई का अंदाजा लगाने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी बन चुकी है. खासतौर पर बड़े स्टार्स, बड़े बजट और लंबे समय से इंतजार की जा रही फिल्मों के मामले में एडवांस बुकिंग पर मेकर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों की नजर रहती है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर फिल्म रिलीज होने से पहले टिकट बेचने की जरूरत क्यों पड़ती है? एडवांस बुकिंग से मेकर्स को क्या फायदा होता है? इससे फिल्म की कमाई का अनुमान कैसे लगाया जाता है और क्या एडवांस बुकिंग के आंकड़े ये बता सकते हैं कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

क्या होती है एडवांस बुकिंग?

सबसे पहले समझते हैं कि एडवांस बुकिंग आखिर होती क्या है. जब किसी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले दर्शकों को टिकट खरीदने की सुविधा दी जाती है, तो इसे एडवांस बुकिंग कहा जाता है. मान लीजिए कोई फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है और उसकी टिकट बिक्री सोमवार या मंगलवार से शुरू हो जाती है. ऐसे में दर्शक रिलीज से पहले ही शुक्रवार, शनिवार या रविवार के शो के लिए टिकट खरीद सकता है. आज के समय में एडवांस बुकिंग का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन होता है. दर्शक मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाकर फिल्म, शहर, सिनेमाघर और शो का समय चुनता है और अपनी सीट बुक कर लेता है. हालांकि, सिनेमाघरों के टिकट काउंटर पर भी बुकिंग की सुविधा मौजूद रहती है.

टिकट बेचने का सबसे बड़ा मकसद क्या है?

एडवांस बुकिंग का सबसे बड़ा मकसद है दर्शकों की डिमांड को समझना और रिलीज से पहले टिकट बिक्री शुरू करना. मेकर्स के लिए ये जानना महत्वपूर्ण होता है कि उनकी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कितनी एक्साइटमेंट है. अगर रिलीज से कई दिन पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बिकने लगें, तो इससे संकेत मिलता है कि फिल्म के लिए शुरुआती डिमांड मजबूत हो सकती है. दूसरी तरफ अगर एडवांस बुकिंग धीमी रहती है, तो मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को ये संकेत मिल सकता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर शुरुआती उत्साह अपेक्षाकृत कम है. यानी एडवांस बुकिंग एक तरह से प्री-रिलीज डिमांड टेस्ट की तरह भी काम करती है.

एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई होगी?

फिल्म की रिलीज से पहले ही टिकट बिकने लगें तो मेकर्स के पास शुरुआती कमाई का एक आंकड़ा आ जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी फिल्म ने रिलीज से पहले ही हजारों या लाखों टिकट बेच दिए हैं, तो उसकी ओपनिंग को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है. हालांकि, ये याद रखना जरूरी है कि एडवांस बुकिंग से हुई कमाई और फिल्म की कुल कमाई एक जैसी नहीं होती. रिलीज के बाद भी लगातार टिकट बिकते हैं. इसलिए एडवांस बुकिंग को फिल्म की पूरी कमाई नहीं माना जाता. इसके बावजूद ये फिल्म की ओपनिंग डे और शुरुआती वीकेंड की संभावित कमाई का अनुमान लगाने में मदद करती है.

थिएटर मालिकों के लिए भी महत्वपूर्ण है एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग सिर्फ फिल्म निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण नहीं है. इसका सीधा संबंध सिनेमाघरों से भी है. थिएटर मालिकों को ये तय करना होता है कि किसी फिल्म को कितने शो दिए जाएं और किन समयों पर शो रखे जाएं. अगर एडवांस बुकिंग में किसी फिल्म के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, तो थिएटर में उसके ज्यादा शो लगाए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए किसी फिल्म के शाम और रात के शो तेजी से भर रहे हैं तो थिएटर मालिक अतिरिक्त स्क्रीन या शो जोड़ने पर विचार कर सकते हैं. वहीं, अगर किसी खास समय के शो में डिमांड कम है तो शो की संख्या उसी हिसाब से तय की जा सकती है. इस तरह एडवांस बुकिंग शो प्लानिंग में भी मदद करती है.

रिलीज के दिन की भीड़ को मैनेज करने में मदद

एडवांस बुकिंग का एक फायदा दर्शकों को भी मिलता है. अगर कोई दर्शक पहले से टिकट बुक कर लेता है तो उसे रिलीज वाले दिन टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर किसी बड़ी फिल्म की रिलीज के समय जब सिनेमाघरों में भीड़ ज्यादा होती है, एडवांस बुकिंग दर्शकों के लिए सुविधा पैदा करती है. दर्शक पहले से अपनी पसंद की सीट और शो का समय चुन सकता है. यही वजह है कि बड़े स्टार्स की फिल्मों, सीक्वल और मच अवेटेड फिल्मों के लिए एडवांस बुकिंग को लेकर काफी उत्साह रहता है.

फिल्म की पॉपुलेरिटी का माहौल 

एडवांस बुकिंग का एक बड़ा असर फिल्म की हाइप पर भी पड़ता है. जब मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें आने लगती हैं कि किसी फिल्म की हजारों टिकट पहले ही बिक चुकी हैं या किसी शहर में शो तेजी से भर रहे हैं, तो बाकी दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ सकती है. इसे एक तरह की मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया के तौर पर समझ सकते हैं. जब लोगों को लगता है कि फिल्म को देखने के लिए बहुत से दर्शक पहले ही टिकट बुक कर चुके हैं, तो उनके मन में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ सकती है. इस वजह से एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के प्रचार का हिस्सा भी बन जाते हैं. 

एडवांस बुकिंग से हिट या फ्लॉप तय नहीं होता

ये सबसे महत्वपूर्ण बात है. किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी होने का मतलब ये नहीं है कि फिल्म निश्चित रूप से हिट होगी. एडवांस बुकिंग मुख्य रूप से शुरुआती दर्शक रुचि और टिकट बिक्री का मैसेज देती है. फिल्म की असली लंबी दौड़ कई चीजों पर निर्भर करती है. मसलन, फिल्म कैसी है, दर्शकों को पसंद आती है या नहीं, वर्ड ऑफ माउथ कैसा है, रिव्यू कैसे हैं, छुट्टियां हैं या नहीं, प्रतियोगिता में दूसरी फिल्में कौन-सी हैं और फिल्म कितने स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, इन सभी चीजों का असर कमाई पर पड़ता है. अगर एडवांस बुकिंग मजबूत हो लेकिन फिल्म को दर्शकों से खराब प्रतिक्रिया मिले, तो पहले वीकेंड के बाद कमाई तेजी से गिर सकती है.

ये भी पढ़ें: 'आपका रेट क्या है? एक रात का कितना लेंगी?', मिर्जापुर की एक्ट्रेस को मिले भद्दे मैसेज, अब छलका दर्द

 

Continue reading on the app

Koffee With Karan 9: बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी से समय रैना तक, करण के शो में नजर आएंगे ये सितारें

Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अपनी फिल्मों के अलावा चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. शो में सेलेब्स  से होने वाली  बातचीत, मजेदार सवाल और कई बार चौंकाने वाले खुलासों की वजह से ये शो विवादों में भी आया है. वहीं, अब एक बार फिर ये शो अपने नए सीजन 9 को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, शो की गेस्ट लिस्ट भी वायरल हो रही है. तो चलिए जानते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आ सकता है.

बॉलीवुड के भाईजान से होगी शुरुआत

करण जौहर के "कॉफी विद करण' शो में बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) पहले भी गेस्ट बनकर नजर आ चुके हैं. वहीं, इस सीजन में भी वो वापस से करण संग बातचीत करते दिखेंगे. हालांकि इस बार भाईजान अकेले ही शो में नजर आएंगे. शो से जुड़े सूत्रों ने वैराइटी इंडिया संग बातचीत में कहा- 'सलमान खान ने करण जौहर के शो के प्रीमियर एपिसोड के लिए अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है. हालांकि अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस साल  तय हुआ है कि सलमान खान अकेले ही शो में नजर आएंगे.' बता दें. इससे पहले सलमान शो के चौथे और 5वें सीजन में  अपने पिता और दोनों भाईयों संग नजर आए थे.

दिखेंगी बॉलीवुड की ये आइकॉनिक जोड़ी

इस बार करण के शो में  कई सितारों की एंट्री होने वाली है, जिनमें से एक बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी यानि आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आएंगे. बता दें, ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और फैंस को इन तीनों स्टार्स की जोड़ी बेहद पसंद हैं. ऐसे में अगर ‘कॉफी विद करण 9’ में इनका  रीयूनियन होता है, तो ये सीजन का बड़ा चर्चित एपिसोड बन सकता है.  हालांकि अभी इन स्टार्स का नाम बस चर्चा में है, इसकी कोई कंफर्म न्यूज सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें-  OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'बंदर' से 'माइकल' तक देखें पूरी लिस्ट

ये सेलेब्स भी आएंगे नजर

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में और भी कई सितारों नजर आ सकते हैं. जिनमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की जोड़ी साथ नजर आएगी. इनके अलावा कभी खुशी कभी गम में नजर आए जया बच्चन (Jaya Bachchan), काजोल (Kajol) और करीना कपूर (Kajol) का भी शो में रियूनियन हो सकता है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी पहली बार एक साथ करण के शो में नजर आएंगे. बता दें, दोनों पहले भी शो में आ चुके हैं, लेकिन इस बार साथ दिखेंगे.

सैयारा जोड़ी का होगा डेब्यू

 करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में किसी का डेब्यू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस सीजन में सुपरहिट फिल्म सैयारा की फेमस जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) का भी डेब्यू हो सकता है. दोनों पहली बार फिल्म के बाद एक चैट में साथ नजर आएंगे. ऐसे में फैंस इन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. बता दें, फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर को लेकर भी खबरें उड़ी हैं. वहीं, दोनों ने न तो इससे इंकार किया है और न ही एक्सेप्ट किया. लेकिन अनीत और अहान एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते हैं. अब अगर ये शो में आते हैं तो इनके रिश्ते से पर्दा उठ सकता है.

समय रैना भी आएंगे नजर

वहीं, सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, करण के शो में इस बार स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का भी डेब्यू हो सकता है. खबरें हैं कि समय फराह खान के साथ शो में नजर आ सकते हैं. इनके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी शादी के बाद पहली बार शो में आ सकते हैं. वहीं, अक्षय कुमार और अजय देवगन, वरुण धवन और कृति सेनन,लक्ष्य और जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सितारों का भी नाम शो के लिए सामने आ रहा है. बता दें, फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Continue reading on the app

  Sports

बारिश ने बढ़ाया भारत का इंतजार, कोलंबो में जीत से 4 विकेट दूर टीम इंडिया, श्रीलंका पर वाइटवॉश का खतरा

India 4 wicket away to win Colombo test Against Sri Lanka: कोलंबो टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है. फॉलोऑन झेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं और उसके पास केवल 16 रनों की बढ़त है. पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस के अर्धशतकों के बावजूद मानव सुथार और सारांश जैन की फिरकी के सामने श्रीलंकाई मध्यक्रम बिखर गया. खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त घोषित किया गया. पांचवें दिन भारत को 2-0 से सीरीज कब्जाने के लिए 4 विकेट की दरकार है. Wed, 26 Aug 2026 19:12:59 +0530

  Videos
See all

Garjana : AAP प्रवक्ता ने एंकर को क्या चुनौती दी ? #upnews #aamaadmiparty #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:42:52+00:00

झाँसी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालत | Jhansi rain | #shorts #hindinews #flood #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers