Responsive Scrollable Menu

घर-घर पानी बेचा, ड्राइवर बने, अब हैं सफल फिल्ममेकर:जानिए फिल्म अभिनेता ऋषभ शेट्टी के संघर्ष की कहानी

"कांतारा' फेम निर्माता-अ​भिनेता ऋषभ शेट्‌टी को फिल्म जगत में यह ख्याति हासिल करने से पहले जीवन के गहरे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ा है। हाल ही उन्हें इं​डियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। जानते हैं उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी.… कर्नाटक में उडुपी के छोटे-से गांव में जन्मे ऋषभ का असली नाम प्रशांत शेट्‌टी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। अपनी शुरुआती शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद ऋषभ कॉलेज की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु आ गए। लेकिन अभिनय में अपनी रुचि के चलते ग्रेजुएशन के दूसरे ही साल में वे स्थानीय लोकनाट्यों में हिस्सा लेने लगे थे। फिर उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से फिल्म डायरेक्शन में ​डिप्लोमा किया। संघर्ष : प्रोडक्शन हाउस में ऑफिस बॉय की नौकरी की, वडापाव खाकर गुजारा करते थे बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान ऋषभ के पास खर्चा चलाने के पैसे नहीं होते थे तो उन्होंने घर-घर मिनरल वाटर और चायपत्ती बेचने का काम किया। वे होटलों और प्रॉपर्टी व्यवसाय में भी छोटे-मोटे काम करते थे। डिप्लोमा करने के बाद वे कन्नड़ फिल्मों से जुड़े, लेकिन कई सालों तक उन्हें महज स्पॉट बॉय, क्लैप बॉय जैसे काम ही दिए जाते। एक्टिंग के लिए हर ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता। बेहतर कॅरिअर की तलाश में वे 2008 में मुंबई आ गए। लेकिन बड़े में शहर गुजारा और मुश्किल था। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने अंधेरी के एक प्रोडक्शन हाउस में आॅफिस बॉय का काम किया। फिल्मों से जुड़े रहने के लिए उन्हें एक प्रोड्यूसर के यहां ड्राइवर की नौकरी तक करनी पड़ी। पैसे नहीं होते थे तो वे वडापाव खाकर ही पेट भर लेते थे। शुरुआत: "तुगलक' से किया डेब्यू, सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला ऋषभ को 2012 में पहली बार फिल्म "तुगलक' में एक निगेटिव किरदार मिला। 2016 तक छोटे-मोटे रोल निभाते हुए उन्होंने कन्नड़ फिल्म "रिकी' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। अगली ही फिल्म "किरिक पार्टी' सुपरहिट हुई। 2018 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिर 2019 में जाकर ऋषभ को "बेल-बॉटम' में लीड एक्टर का रोल मिला। सफलता: "​कांतारा' ने रातोरात बनाया स्टार, जरूरतमंद बच्चों की आर्थिक मदद करते हैं डेब्यू के दस साल बाद 2022 में आई "कांतारा' ने ऋषभ को रातोरात स्टार बना दिया। "भूत कोला' प्रथा पर आधारित छोटे बजट की फिल्म ने करीब 400 करोड़ रुपए कमाए। इसका सिक्वल भी ब्लॉकबस्टर रहा। ऋषभ को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने गांव केराडी के सरकारी स्कूल को गोद लिया है। ऋषभ शेट्‌टी फाउंउेशन के जरिए वे जरूरतमंद विद्या​ि​र्थयों की आर्थिक मदद भी करते हैं।

Continue reading on the app

स्वाइन फ्लू हुआ है या ये सिर्फ वायरल फीवर है? कैसे पहचानें? एक्सपर्ट ने बताया

दिल्ली में एच1एन1 इंफ्लूएंजा यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. लोगों में कंफ्यूजन है कि स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर के बीच फर्क कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें...

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट

सोमवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन, ध्रुव जुरेल के शतक और भारत के दोहरे प्रहार ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। भारत के 503/9 पर पारी घोषित करने के बाद, श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल 8/2 के स्कोर पर खत्म किया, जिसमें डेब्यू करने वाले कामिल मिशारा (5*) नाबाद रहे। श्रीलंका अभी 495 रन पीछे है। भारत ने आखिरी सेशन की शुरुआत 475/8 के स्कोर से की, जिसमें जुरेल (95*) और मोहम्मद सिराज (0*) नाबाद थे।
 

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना


जुरेल और सिराज ने कई डॉट बॉल खेलीं, क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज तिहरे अंक तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। सिराज ने 18वीं गेंद पर अपना खाता खोला। आखिरकार जुरेल ने 171 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया, इस दौरान वे रन-आउट होने से भी बचे। 99 से तिहरे अंक तक पहुंचने के लिए जुरेल ने 13 डॉट बॉल खेलीं। 100 रन पूरे करने के बाद, जुरेल ने असिथा फर्नांडो की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक छक्का लगाया। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने 29 गेंदों में 3 रन पर आउट कर दिया। भारत का स्कोर 489/9 था।

जुरेल ने असिथा की गेंद पर एक और छक्का जड़ा, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की मदद से भारत ने 138 ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने 503/9 पर अपनी पारी घोषित कर दी, जिसमें जुरेल (115*) और प्रसिद्ध (4*) नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए असिथा (4/106) सबसे अच्छे बॉलर रहे, जबकि प्रभात और केशरा नुवानथा को दो-दो और लाहिरू कुमारा को एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत बहुत खराब रही; लाहिरू उदाना (1) का बाहरी किनारा (आउटसाइड एज) लेकर गेंद थर्ड स्लिप पर खड़े यशस्वी जायसवाल के पास चली गई। श्रीलंका का स्कोर 1/1 हो गया। खराब रोशनी के कारण भारत ने स्पिनरों को गेंदबाजी के लिए बुलाया। मानव सुथार ने कमाल दिखाया और प्रभात को सिर्फ़ दो रन पर LBW आउट कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 8/2 हो गया और दिन का खेल खराब स्थिति में खत्म हुआ, क्योंकि उनका नाइटवॉचमैन भी आउट हो चुका था।

इससे पहले, दूसरे दिन बारिश के कारण दूसरा सेशन जल्दी खत्म होने से पहले भारत का स्कोर 475/8 था। जुरेल 95 रन पर नाबाद थे - अपने पहले टेस्ट शतक से बस पांच रन दूर - और दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज थे। सजुरेल ने अपने स्कोर में 36 रन जोड़े और 95 तक पहुँचे; उन्होंने भरोसेमंद बल्लेबाजी करते हुए भारत के निचले क्रम (लोअर ऑर्डर) की जिम्मेदारी संभाली। खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा और दूसरे दिन चाय का ब्रेक जल्दी लेना पड़ा, तब तक जुरेल और मोहम्मद सिराज नाबाद थे।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क


लंच के बाद 419/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए, भारत ने दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत (89 गेंदों में 69 रन) का विकेट खो दिया, जिन्हें केशरा नुवानथा ने आउट किया। पंत के आउट होने के बाद, मानव सुथार क्रीज पर जुरेल के साथ जुड़े और 39 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद प्रभात जयसूर्या ने पारी का अपना पहला विकेट लिया। सुथार ने 51 गेंदों में 18 रन बनाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 24 Aug 2026 18:19:00 +0530

  Videos
See all

Fake CBI Raid: फर्जी CBI टीम कारोबारी के घर रेड करने पहुंची । Delhi News | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T13:45:06+00:00

Gurugram Rains: भारी बारिश से गुरुग्राम की सड़कें बनी तालाब! #weather #shorts #ytshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T13:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers