Responsive Scrollable Menu

LT Foods Share: 86 गुना बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम, ₹487 के 52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर, जानें तेजी की वजह

LT Foods Share में सोमवार, 24 अगस्त को जबरदस्त उछाल आया. इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान ये ₹487 के 52 हफ्ते हाई पर पहुंच गए. सिर्फ सेशन के पहले हिस्से में ही 3.2 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ. यह वॉल्यूम 10 दिन के औसत से लगभग 86 गुना ज्यादा था. इस तेजी के साथ, स्टॉक साल की दूसरी सबसे बड़ी एक-दिन की बढ़त दर्ज करने की राह पर था. इससे पहले, फरवरी में एक ही ट्रेडिंग सेशन में शेयर 14% तक चढ़े थे. साल 2026 में अब तक LT Foods के शेयर में 25% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जबकि पिछले 12 महीनों में यह करीब 13% चढ़ा है.

यह भी पढ़ें- Tempsens Instruments IPO का आज आखिरी दिन, 60.58 गुना भरा इश्यू, अप्लाई करें या नहीं?

LT Foods के साथ KRBL और AWL Agri Business में भी बढ़त

LT Foods के शेयरों में तेजr के बीच, चावल बनाने वाली दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखी गई. इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान, इसकी पीयर्स कंपनियों KRBL और AWL Agri Business के शेयरों में क्रमशः 6.39% और 1.63% की बढ़त हुई, जिससे पता चलता है कि सोमवार को चावल बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.

कंपनी में प्रमोटर्स की 51% से ज्यादा हिस्सेदारी

शेयरहोल्डिंग के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, LT Foods में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 51% से ज्यादा है. जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 29.95% हिस्सेदारी है. इसके अलावा, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) के पास 10.84% ​​और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के पास 8.21% हिस्सेदारी है. 

जून तिमाही में मुनाफा करीब 90% बढ़ा

LT Foods के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो जून 2026 में खत्म हुई तिमाही के लिए कंपनी का रेवेन्यू 11.56% बढ़कर ₹1,172.08 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹1,050.56 करोड़ था. इस दौरान, कंपनी का नेट प्रॉफिट 89.67% बढ़कर ₹70.16 करोड़ हो गया. जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹36.99 करोड़ था. वहीं, कुल इनकम भी 10.77% बढ़कर ₹1,176.11 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹1,061.73 करोड़ थी.

85 देशों में कारोबार करती है LT Foods

गुरुग्राम स्थित LT Foods एक FMCG कंपनी है जो मुख्य रूप से चावल के कारोबार से जुड़ी है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को US, UK और वेस्ट एशिया समेत 85 देशों में एक्सपोर्ट करती है. इसका मुख्य ब्रांड 'दावत राइस' (Daawat Rice) है. कंपनी ने पहले बताया था कि FY25 में वेस्ट एशिया को किए गए एक्सपोर्ट से उसकी कुल कमाई का लगभग 9% हिस्सा आया था.

West Asia में तनाव का शेयर पर पड़ा था असर

LT Foods के कारोबार में वेस्ट एशिया की अहम भूमिका है. यही वजह है कि इस साल की शुरुआत में वेस्ट एशिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन के दौरान इस क्षेत्र में  चावल एक्सपोर्ट्स पर असर पड़ा था. इसका दबाव LT Foods के शेयरों पर भी देखने को मिला था. अब शेयर में आई तेज रिकवरी के बीच निवेशकों की नजर कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस और आगे के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- अगस्त में शेयर बाजार ने बनाया फंडरेजिंग का नया रिकॉर्ड, 10 अरब डॉलर का इक्विटी इनफ्लो

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार को मिलेगी PNG की सप्लाई, पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य में विकास की योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रही है. इनदिनों राज्य में पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की निर्देश दिए गए हैं. इस बीच सोमवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पीएनजी पाइपलाइन बिछाए जाने की समीक्षा के लिए बैठक की.

इस दौरान मुख्य सचिव ने पाइपलाइन बिछाने, नए कनेक्शन देने और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान विभागीय अधिकारियों, गैस कंपनियों और जिलाधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

बरसात के बाद तेज होगा पाइपलाइन बिछाने का काम

मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद जैसे ही सड़कों की खुदाई की अनुमति मिलती है, पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू किया जाए. उन्होंने हरिद्वार में कुंभ-2027 को देखते हुए पीएनजी से जुड़े सभी जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा करने पर विशेष जोर दिया.

  • उन्होंने सभी जिलों में संबंधित एजेंसियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है. इसके साथ ही नई सड़कों या अन्य निर्माण परियोजनाओं की योजना बनाते समय उनमें पीएनजी पाइपलाइन के लिए आवश्यक प्रावधान पहले से शामिल करने के भी निर्देश दिए गए है.
  • इससे भविष्य में सड़कों की दोबारा खुदाई से बचने के साथ ही समय और संसाधनों की भी बचत की जा सके.

पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा

इस बैठक के दौरान पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इस दौरान मुख्य सचिव ने आपूर्ति विभाग को भूमि आवंटन, किराये और लीज से संबंधित स्पष्ट नीति जल्द तैयार करने को कहा. उनका कहना था कि इससे विभिन्न जिलों में पीएनजी प्लांट और अन्य आवश्यक ढांचे के लिए जमीन उपलब्ध कराने में आने वाली अड़चनें दूर होंगी.

  • उन्होंने प्रस्तावित नीति में रोड कटिंग और रोड डिगिंग से जुड़े प्रावधानों को भी शामिल करने के निर्देश दिए. साथ ही सड़क एवं अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को खुदाई के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र मूल स्वरूप में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
  • मुख्य सचिव ने प्रत्येक एजेंसी को परियोजना की विस्तृत समय-सारिणी तैयार करने और साप्ताहिक लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर सप्ताह की प्रगति की समीक्षा करते हुए तय समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा कराया जाए.

सब्सिडी का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश

बैठक में भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का अधिकतम लाभ उठाने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया. मुख्य सचिव ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए. बैठक में अपर सचिव श्रीमती रूचि मोहन रयाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा, आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति श्री बी.एल. राणा, अपर आयुक्त श्री पी.एस. पांगती समेत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले 5 गेंदबाज, 11 साल से अभेद है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Most wickets taken clean bowled: इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें क्लीन बोल्ड करने का रोमांच ही कुछ और है. टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, वकार यूनिस, मिचेल स्टार्क और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गजों ने इस कला में महारत हासिल की है. मुरलीधरन ने जहां अपनी फिरकी से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग से स्टंप्स उखाड़ने के अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. Tue, 25 Aug 2026 04:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rahul Gandhi की मनुस्मृति पर आपत्ति… लेकिन BR Ambedkar ने क्या कहा था? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:15:21+00:00

Taapee Pannu, Sonu Sood से लेकर Swami Ramdev तक...Kangana Ranaut ने एक-एक को दिया करारा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:40:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers