Responsive Scrollable Menu

कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Who is Bhumi Shetty: दिग्गज डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की साल 2024 में माइथोलॉजिकल फिल्म 'हनुमान' को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में तेजा सज्जा और अमृता अय्यर समेत कई अहम किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के बाद डायरेक्टर प्रशांत ने उस दौरान इसकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी. अब प्रशांत वर्मा ने इस 'सिनेमैटिक यूनिवर्स' की नई फिल्म महाकाली (Mahakali) की पहली झलक पेश की है. जिसमें कई अहम किरदार देखने को मिले. महाकाली को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य और भूमि शेट्टी (Bhumi Shetty) के महाकाली के किरदार की हो रही है. महाकाली के अवतार में भूमि शेट्टी ने लोगों को अपना फैन बना लिया है. आइए भूमि शेट्टी के बारे में जानते हैं कि वह कौन हैं और वह किन-किन फिल्मों में काम कर चुकी है. 

महाकाली के अवतार से भूमि शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

'महाकाली' की पहली झलक में भूमि शेट्टी ने अपने लुक से लोगों के होश उड़ा दिए हैं. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की इस फिल्म में उनका अवतार इतना इंटेंस, प्रामाणिक और दमदार दिखाया गया है. उन्होंने पहली ही झलक में लोगों का दिल जीत लिया है. भूमि ने मां काली के रौद्र रूप को बिखरे बाल, चेहरे पर दिव्य तेज और आंखों में अदम्य साहस के साथ स्क्रीन पर बेहद जीवंतता के साथ उतारा है. इंडियन सिनेमा में एक महिला-प्रधान सुपरहीरो के तौर पर उनका यह लुक न केवल दमदार है, बल्कि पौराणिक से भी जुड़ा हुआ है. इस शक्तिशाली और दिव्य अवतार में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल दुगना कर दिया है. 

कौन हैं भूमि शेट्टी

भूमि शेट्टी कन्नड़ और तेलुगु इंडस्ट्री में काम करने को लेकर जानी जाती हैं. उनका असली नाम 'भूमिका शेट्टी' है. कर्नाटक के कुंडापुरा की रहने वाली भूमि प्रशिक्षित पारंपरिक 'यक्षगान'आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर कन्नड़ सीरियल 'किन्नारी' में 'मनी' और तेलुगु टीवी ड्रामा 'निन्ने पेल्लादथा' में 'मृदुला' के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके अलावा वह 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7' में नजर आई थीं. जहां वह एक स्ट्रॉन्ग कंटेंस्टेंट के तौर पर उभरी थीं, इतना ही नहीं उन्होंने शो में फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. 

साल 2021 में किया था फिल्मों में डेब्यू

वहीं, फिल्मों में उनके करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2021 की कन्नड़ कॉमेडी फिल्म 'इक्कत' से अपना डेब्यू किया था. उन्हें 'हैदराबाद टाइम्स' ने साल 2018 की 'मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑफ स्‍मॉल स्‍क्रीन' भी चुना था. भूमि 'शरथुलु वर्धिस्तई' (2024), 'किंगडम' (2025) और 'केंददा सेरागु' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इन दिनों वह प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की भव्य पौराणिक फिल्म 'महाकाली' को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में एक बार फिर भूमि बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीतती हुई दिखाई देंगी. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें महाकाली के अवतार में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर Alpha की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?

महाकाली कब होगी रिलीज

प्रशांत वर्मा की भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' अगले साल 8 जनवरी 2027 सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए इसकी रिलीज डेट फाइनल की है. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने फिल्म की दमदार झलक के साथ ही इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा करके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की यह पहली महिला-प्रधान सुपरहीरो फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'बंदर' से 'माइकल' तक देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी की कितनी गांठ बांधे? जानें रक्षाबंधन के सही नियम, क्या करे-क्या नहीं, नोट करें जरूरी सामग्रियां

Raksha Bandhan 2026: इस वर्ष राखी का पावन पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. हर साल राखी श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल राखी का त्योहार अतिउत्तम संयोंगो में मनाया जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस वर्ष भद्राकाल सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगा. वहीं, इस दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण का भी भारत पर कोई असर नहीं होगा. ऐसे में सूतक भी नहीं माना जाएगा. सभी संयोगों के चलते इस वर्ष राखी का पर्व भाई-बहन पूरे दिन मना सकते हैं. राखी एक पवित्र त्योहार है. ऐसे में इस दिन किसी भी तरह की गलती से बचना चाहिए. राखी बांधते समय हमें नियमों का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही रक्षाबंधन में पूजा की थाली का भी महत्व होता है. इस थाली में राखी, तिलक और मिठाई आदि होते हैं. इसलिए, हमें पूजा थाली के नियमों और सामग्रियों का भी ध्यान रखना चाहिए.

आइए आपको बताते हैं इस आर्टिकल में रक्षाबंधन के नियम व जरूरी सामग्रियों की पूरी सूची.

रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट.

पूर्णिमा तिथि का समापन- 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 पर.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 28 अगस्त को सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक.

ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को राखी बांधी जाएगी. आपको राखी बांधने के लिए कुल 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं राहु का साया! भाई को किस समय बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन की पूजा थाली

रक्षाबंधन पर मुख्य रूप से चांदी की थाली का प्रयोग किया जाना चाहिए. इस थाली में बीच में ऊं एवं स्वास्तिक का चिन्ह अलंकित होना चाहिए. इसे आप स्वयं भी बना सकते हैं. यदि चांदी की थाली नहीं है तो आप किसी नई थाली का प्रयोग करें. इस थाली को शुद्ध होना चाहिए. अब थाली में एक साफ वस्त्र का केले का पत्ता बिछाएं. थाली में पूजा के चावल यानी अक्षत रखें. इन चावलों को तिलक के ऊपर अक्षत की तरह लगा जाते हैं. पूजा की थाली में पूजा रोली रखें. चावल के बगल में इसे रख सकते हैं. रोली का प्रयोग हिंदू धर्म में सदियों से हो रहा है. आप हल्दी व चूने की मदद से भी इसे बना सकते हैं. थाली में एक बिना छिला हुआ और बिना कटा हुआ नारियल भी रख सकते हैं. थाली में साबुत सुपारी भी रखते हैं. एक साफ पानी से भरा जल का कलश रखें. इसे समृद्धि का कलश कहते हैं. थाली में राखी रखें. अब पारंपरिक मिठाइयां जैसे की घेवर, लड्डू, बर्फी और रसगुल्ले आदि. आप इस थाली में फल भी रख सकते हैं. रक्षाबंधन की थाली में मध्य में शुद्ध देसी घी का दीया रखें और पूजा करने से पहले उसे जलाएं. 

सामग्री लिस्ट

  • राखी
  • रोली या कुमकुम
  • अक्षत
  • देसी घी का दीया
  • मिठाई
  • फल
  • नारियल
  • फूल
  • चंदन

राखी बांधते समय इन नियमों का ख्याल रखें

  1. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले भाई-बहन को स्नान करके खुद को शुद्ध जरूर करना चाहिए. 
  2. भाई को अखंडित राखी न बांधे.
  3. तिलक में सिर्फ अक्षत का प्रयोग करें.
  4. राखी बांधने से पहले राहुकाल का समय चेक कर लें.
  5. सही दिशा का चुनाव करें, राखी बांधने के लिए भाई का मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में होना चाहिए.
  6. सिर ढकना, राखी बांधते समय भाई और बहन, दोनों का सिर ढका होना चाहिए.
  7. राखी बांधते हुए भाई की कलाई में 3 या पांच गांठे बांधी जाती है.
  8. जमीन पर बैठकर राखी बांध रहे हैं तो सीधे धरती पर न बैठे, जमीन पर कोई आसन बिछा लें.
  9. उपहार में भाइयों को बहनों को कोई भी धारदार या नुकीली चीज नहीं देनी चाहिए.
  10. रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को एक-दूसरे से बैर नहीं रखना चाहिए और रिश्ते को मजबूत करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Katha: राखी क्यों बांधी जाती है? कृष्ण-द्रौपदी से लेकर इंद्राणी तक... जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Video: हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का संघर्ष, बस कंडक्टर की बेरुखी और पिता का अटूट समर्थन

2011 में एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी को बस में जगह न मिलने और कंडक्टर की असंवेदनशीलता का सामना करना पड़ा। पिता के समर्थन से वह आगे बढ़े। यह घटना सरकारी मदद और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत को उजागर करती है। Tue, 25 Aug 2026 18:12:57 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers