Responsive Scrollable Menu

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य में आई बाढ़ के बाद उठाए जा रहे कदमों और राहत कार्यों की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। शर्मा ने रविवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला और उन्हें असम बाढ़ राहत कार्यों के साथ-साथ राज्य से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज की बैठक में उन्होंने (शाह ने) ने भी माना कि बाढ़ से व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया।’’ राज्य में इस साल आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 105 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि राज्य के चार पूर्वी जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

Continue reading on the app

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

टीवी के चर्चित कपल रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच धर्म और रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। अब आसिम रियाज ने दावा किया है कि ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद हिमांशी ने उन्हें मैसेज किया था और रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही थी।

आसिम रियाज ने क्या दावा किया?

आसिम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने दावा किया कि हिमांशी ने मार्च में उनसे संपर्क किया था। आसिम के मुताबिक, दोनों के ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद हिमांशी रिश्ते को फिर से शुरू करना चाहती थीं। आसिम ने यह भी कहा कि उनके पास उस बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर वह इन स्क्रीनशॉट को शेयर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

हिमांशी ने रिश्ते और धर्म को लेकर क्या कहा?

आसिम का यह बयान हिमांशी खुराना के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के बाद आया है। हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम के साथ अपने रिश्ते और दोनों के बीच धर्म को लेकर हुए मतभेदों पर बात की थी।

हिमांशी ने कहा कि वह इसे सीधे तौर पर धर्म बदलने की बात नहीं कहेंगी। उनके मुताबिक, आसिम अक्सर उन्हें अपने धर्म के बारे में बताते थे और चाहते थे कि वह उसे समझें और स्वीकार करें।

हिमांशी ने यह भी बताया कि उस समय वह काफी भावनात्मक परेशानी से गुजर रही थीं। उन्हें अपने धर्म को लेकर अपराधबोध महसूस होने लगा था और वह यह तक सोचने लगी थीं कि मरने के बाद उनका क्या होगा।

धर्म बदलने के आरोप पर आसिम का जवाब

हिमांशी के बयान के बाद आसिम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। आसिम ने लिखा कि उन्होंने कभी किसी पर अपना धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे किसी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

आसिम ने हिमांशी के करियर और पैसों से जुड़े दावों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना करियर खुद बनाया है और उनकी सफलता का श्रेय किसी और को नहीं दिया जाना चाहिए।

पैसों को लेकर भी आसिम ने दिया जवाब

आसिम ने अपने पोस्ट में पैसों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर यह पता करना है कि किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका जवाब मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पैसे को किसी इंसान के चरित्र का पैमाना नहीं माना जाना चाहिए।

पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

आसिम ने हिमांशी के पॉडकास्ट में पारस छाबड़ा द्वारा पुराने रिश्ते की चर्चा किए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई साल बाद किसी के पुराने रिश्ते और निजी जिंदगी को चर्चा में लाना सिर्फ गॉसिप बढ़ाने जैसा है। आसिम ने पारस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दूसरों की निजी जिंदगी पर बात करने के बजाय अपने ऊपर और जिम में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Yash की फिल्म Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में भीड़ पर गिरा भारी साउंड सिस्टम, 2 लोग घायल

बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी दोनों की कहानी

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान साल 2019 में हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। शो खत्म होने के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ रहे और उनकी जोड़ी काफी चर्चा में रही। हिमांशी जब बिग बॉस में आई थीं, तब वह पहले से एक रिश्ते में थीं। बाद में उनका वह रिश्ता खत्म हो गया और उन्होंने आसिम को डेट करना शुरू किया।

करीब चार साल बाद हुआ था ब्रेकअप

आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने 6 दिसंबर 2023 को अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। ब्रेकअप के बाद हिमांशी ने कहा था कि दोनों के अलग-अलग धार्मिक विचार उनके अलग होने की एक बड़ी वजह रहे। वहीं, आसिम ने भी कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से अपने-अपने धर्म को रिश्ते से ऊपर रखने का फैसला किया था।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली हाहाकारी जीत, Duleep Trophy के सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने नॉर्थ ईस्ट जोन पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराया Tue, 25 Aug 2026 14:05:45 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Press Conference LIVE: आकाश आनंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस | BSP | Mayawati | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:46:03+00:00

UP Schools Fund: Yogi Govt ने दिया करोड़ों का फंड, बदलेगी यूपी के स्कूलों की तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers