Koffee With Karan 9: सलमान खान होंगे करण के शो के पहले गेस्ट! इस दिन से लगेगा सितारों का मेला
Koffee With Karan 9 Date: करण जौहर का चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी करने की तैयारी में है। शो के नए सीजन को लेकर गेस्ट लिस्ट से लेकर फॉर्मेट तक कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब खबर है कि सलमान खान 'कॉफी विद करण 9' के पहले गेस्ट हो सकते हैं।
खास बात यह है कि इस बार सलमान खान शो में अकेले नजर आने की तैयारी में हैं। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह उनके लिए शो पर एक अलग तरह की उपस्थिति होगी, क्योंकि पिछली बार जब वह कॉफी काउच पर पहुंचे थे, तब उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
सलमान खान होंगे पहले गेस्ट?
'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने कथित तौर पर करण जौहर को शो के प्रीमियर एपिसोड में आने के लिए अपनी सहमति दे दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि सलमान इस बार सोलो गेस्ट के तौर पर नजर आएं।
हालांकि, शो के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पहले भी कॉफी काउच पर नजर आ चुके हैं सलमान
सलमान खान और कॉफी विद करण का रिश्ता काफी पुराना है, लेकिन अभिनेता ने शो के शुरुआती तीन सीजन में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने चौथे सीजन में शो पर एंट्री की, जिसे काफी चर्चा मिली थी।
सीजन 5 में भी सलमान शो का हिस्सा बने थे। यह एपिसोड खास इसलिए था क्योंकि इसे शो के 100वें एपिसोड के तौर पर पेश किया गया था।
कब शुरू होगा 'कॉफी विद करण 9' ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कॉफी विद करण' का सीजना 9 अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास स्ट्रीम हो सकता है। शो को दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की चर्चा है। नया सीजन जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
गेस्ट लिस्ट में कौन होंगे शामिल?
बताया जा रहा है कि इस बार शो में बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट की दुनिया से जुड़े कलाकारों और चेहरों को भी जगह मिल सकती है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित लिस्ट में विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ, आमिर खान और अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, समय रैना और फराह खान जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा अहान पांडे और अनीत पड्डा, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी के नाम भी चर्चा में हैं।
Viral Video: जहां जाना है चले जाओ, दिन-दहाड़े मारूंगा....कार सवार से पुलिसकर्मी की तीखी बहस
UP News: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और कार सवार के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कार सवार को सख्त लहजे में चेतावनी देता सुनाई दे रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है.
The post Viral Video: जहां जाना है चले जाओ, दिन-दहाड़े मारूंगा....कार सवार से पुलिसकर्मी की तीखी बहस appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








