दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉजपा प्रवक्ता की निजता संबंधी याचिका पर अभिजीत मित्रा से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉजपा प्रवक्ता की निजता संबंधी याचिका पर अभिजीत मित्रा से जवाब मांगा‘The Traitors 2’ में Parul Gulati पर चीटिंग का आरोप: क्रिस्टल-शहनील ने खोली पोल? एक्ट्रेस बोलीं- ‘ आज भी इनोसेंट हूं’
‘The Traitors 2’ Parul Gulati Cheating Alligations: ‘द ट्रेटर्स 2’ में अब सिर्फ ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच गेम नहीं रह गया है। शो के बाहर कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालही में क्रिस्टल डिसूजा और शहनील ने पारुल गुलाटी पर गलत तरीके से असली ट्रेटर्स की जानकारी लेने का आरोप लगाया है।
सही निकलीं पारुल की गट-फीलिंग
शो में पारुल गुलाटी ने अपने गेम से सभी को चौका दिया। उन्होंने दो बार ट्रेटर्स को पहचानने का दावा किया और उनकी बातें सही भी साबित हुईं। पारुल ने हरमन सिंघा और क्रिस्टल डिसूजा को ट्रेटर्स के तौर पर पहचान लिया था। एक मौके पर उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर उनका अंदाजा गलत निकला तो वह अपना बिजनेस छोड़ देंगी। उनकी लगातार सही होती भविष्यवाणियों की वजह से कुछ दर्शकों ने उनकी इंट्यूशन की तारीफ की, लेकिन अब यही बात सवालों के घेरे में आ गई है।
क्रिस्टल ने कहा- ‘यह फाउल प्ले है’
क्रिस्टल डिसूजा ने एक वीडियो शेयर कर कथित जानकारी लीक होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि पारुल बिना ठोस वजह बताए बार-बार ट्रेटर्स को कैसे पहचान पा रही थीं। क्रिस्टल के मुताबिक, अगर किसी कंटेस्टेंट को गेम के बाहर से जानकारी मिल रही थी तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने इसे ‘फाउल प्ले’ बताया। उनका कहना था कि बाकी कंटेस्टेंट अपनी समझ और रणनीति से ट्रेटर्स को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि ट्रेटर्स खुद भी गेम में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
शहनील ने लगाए ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप
शहनील गिल ने मामले को और गंभीर बताते हुए कथित तौर पर इसे ‘मैच फिक्सिंग’ जैसा बताया। उन्होंने दावा किया कि पारुल को शो के बाहर से जानकारी मिल रही थी।
शहनील ने बताया कि शो में हर कंटेस्टेंट के साथ एक ‘शैडो’ होता है, जो उनकी जरूरतों का ध्यान रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी इनोसेंट कंटेस्टेंट के शैडो को कथित तौर पर पैसे देकर शो के असली ट्रेटर्स की जानकारी पारूल तक पहुंचाई जा रही थी।
पारुल का दो टूक जवाब
क्रिस्टल और शहनील के आरोपों के बाद पारुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। पारुल ने लिखा, “यह शक का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है और, मैं फिर से इनोसेंट हूं।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग पारुल के समर्थन में हैं, जबकि कुछ दर्शक उनकी लगातार सही भविष्यवाणियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
दर्शकों में भी दो राय
पारुल के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। एक तरफ कुछ लोग मानते हैं कि उन्होंने अपनी समझ, गेम प्लान और इंट्यूशन के दम पर ट्रेटर्स को पहचाना। वहीं, कुछ दर्शक क्रिस्टल और शहनील के दावों को गंभीर मान रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और पारुल ने भी किसी तरह की जानकारी लीक होने की बात स्वीकार नहीं की है।
यह भी पढ़े- ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi








