Samsung के फोन-टैबलेट खरीदने वालों की बढ़ेगी टेंशन, सितंबर से बढ़ेंगे दाम!
Flood Alert: पहाड़ों पर भूस्खलन, मैदानों में बढ़े जलस्तर से बाढ़ ही बाढ़, मानसून का कहर पूरे देश में
Flood Alert: देश में इन दिनों बारिश ने आफत मचाई हुई है. मानसून का ऐसा प्रचंड रूप चारों ओर तबाही लेकर आ रहा है. अगस्त के आखिरी हफ्ते में देश के बड़े इलाकों में बारिश संकट बन रही है. बंगाल की खाड़ी में हलचल से मुसीबत बढ़ सकती है. देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश शुरू हो सकती है. इस वक्त पहाड़ी इलाकों में क्या हाल है? अब तक कितनी तबाही हो चुकी है? हिमाचल के मंडी में लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है. यहां बारिश और लैंडस्लाइड के बीच पहाड़ टूट कर गिरने से कोहराम मच गया है. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की तस्वीरें बेकाबू हालात को बयां करती हैं. रात भर हुई बारिश के बाद अचानक नाले में उफान आ गया है. नाले में उफनती लहरों के कई वीडियो सामने आए हैं, जो वहां हो रही बारिश के असर को बयां करती है. मानसून सीजन में जम्मू कश्मीर में भी पहाड़ी नदियां मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं. जम्मू कश्मीर के अखनूर में लगातार बारिश के चलते अचानक नदियों का जल स्तर बढ़ गया. हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, हिमाचल में बारिश से हुए सड़क हादसों ने लगभग 130 लोगों की मौत हुई है. जम्मू-कश्मीर में भी 25 लोगों की जान चली गई है.
ये भी पढ़ें-Dehradun: तमसा नदी का तेज बहाव, टपकेश्वर मंदिर के महंत ने श्रद्धालुओं से की ये अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







