Responsive Scrollable Menu

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 251 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका कथित सरगना फरार हो गया।

एएनटीएफ आगरा के पुलिस उपाधीक्षक उमेश पवार ने सोमवार को बताया कि रविवार को खुफिया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में उड़ीसा से जैविक खाद के नीचे छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ग्वालियर राजमार्ग से आ रहे ट्रक को आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रोककर तलाशी ली गई।

इस दौरान जैविक खाद के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया 251 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, गांजे की खेप को मथुरा और अलीगढ़ में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने ट्रक की आगे टोह लेते चल रही एक कार में सवार तीन लोगों तथा ट्रक के चालक और क्लीनर समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, उनका कथित सरगना मुकुल मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा था और पुलिस की कार्रवाई देखकर फरार हो गया। रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के मलकानगिरि जिले के रहने वाले ट्रक चालक जयंती और क्लीनर विद्युत तथा अलीगढ़ निवासी हरविंदर, अभिजीत और ललित शामिल हैं। कथित सरगना मुकुल की तलाश की जा रही है।

Continue reading on the app

POCSO के दो कैदी जेल की दीवार फांदकर हो गए फरार, 6 साल पहले आतंकी नवीद भट भागा था

श्रीनगर की हाई-सिक्योरिटी सेंट्रल जेल से दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. बीते छह साल में सेंट्र जेल से सामने आई ये पहली ऐसी घटना है. इस घटना ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

दादा किसान, पिता 'जवान', शतकवीर ध्रुव जुरेल ने खोला टैटू सेलिब्रेशन का राज

dhruv jurel tattoo celebration: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर उसका जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. उनकी बाईं बाजू पर 'जय जवान, जय किसान' का टैटू बना हुआ था, जिसे दिखाकर उन्होंने सेंचुरी सेलिब्रेट की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने इस यूनीक सेलिब्रेशन का राज खोला. Mon, 24 Aug 2026 21:10:53 +0530

  Videos
See all

Jharkhand: चीर देंगे, फाड़ देंगे... Ramgarh JMM जिला आध्यक्ष विनोद किस्कु की छात्रों को खुली धमकी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T16:15:48+00:00

Mahabahas: सावन में ‘मछली भोज’...सियासत को नया डोज! | Ajay Rai | Fish Party | Ayodhya | CM Yogi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T16:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers