दूध गाढ़ा करने में नहीं लगेगा घंटों का समय, चावल की इस ट्रिक से बनाएं मलाईदार रबड़ी जैसी खीर, 20 मिनट में होगी तैयार
Rabri Kheer Recipe With Rice: त्योहार या खास मौके पर घर में मलाईदार और गाढ़ी खीर आसानी से तैयार की जा सकती है. चावल को काजू, बादाम और इलायची के साथ दरदरा पीसकर डालने से खीर जल्दी गाढ़ी होने लगती है. दूध में थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाने से खीर को रिच और क्रीमी टेक्सचर देने में मदद मिलती है. चावल और मेवों के मिश्रण को उबलते दूध में डालते समय लगातार चलाना जरूरी है, ताकि गांठें न बनें. केसर, किशमिश, बादाम और पिस्ता डालने से खीर का स्वाद और भी खास हो जाता है. खीर ठंडी होने के बाद और गाढ़ी होती है, इसलिए गैस बंद करते समय इसे जरूरत से ज्यादा गाढ़ा न करें.
Gardening Tips: हरा-भरा है पौधा फिर भी नहीं खिल रहे फूल? तुरंत बदल लें गार्डनिंग से जुड़ी अपनी ये 5 आदतें
Easy Gardening Tips: फूलों वाला पौधा खूब हरा-भरा है, पत्तियां भी तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन लंबे समय से एक भी फूल नहीं आया तो सिर्फ पौधे को देखकर खुश होने की जरूरत नहीं है. कई बार ज्यादा पत्तियों के पीछे फूल न आने की वजह छिपी होती है. कम धूप, जरूरत से ज्यादा पानी, गलत खाद, खराब मिट्टी या छोटे गमले जैसी छोटी-छोटी गलतियां पौधे की फूल देने की क्षमता पर असर डाल सकती हैं. ऐसे में पौधे की देखभाल के कुछ आसान तरीकों पर ध्यान देकर उसकी सेहत और फूलों की ग्रोथ बेहतर की जा सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








