गंगा जी में डूब रहे तीन लोगों के लिए देवदूत बना शख्स | #unnao #viralvideo
उन्नाव के आनंद घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो बच्चियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए पिता ने भी गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन वह खुद भी फंस गए। इसी दौरान घाट पर मौजूद राजू पंडा उर्फ आयुष तिवारी ने साहस दिखाया और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। #gangasnan #unnao #rescue #rescuemission #upnews #viralvideo#sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
35 साल पुराने वंधामा नरसंहार की दोबारा जांच होगी:9 महिलाओं, 4 बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई थी; टपलू-जस्टिस गंजू केस भी खुले
जम्मू-कश्मीर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 1998 के वंधामा नरसंहार की जांच दोबारा शुरू कर दी है। इस हत्याकांड में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, SIA ने मामले से जुड़े सबूत जुटाने के लिए कश्मीर घाटी में कई जगहों पर तलाशी ली है। एजेंसी कश्मीरी पंडितों की दूसरी हत्याओं के मामलों की भी फिर से जांच कर रही है। इनमें कश्मीरी पंडित नेता टीका लाल टपलू और जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या के मामले भी शामिल हैं। जांच एजेंसी हमलों में शामिल आतंकियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान कर उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 25 जनवरी 1998 को हुआ था वंधामा नरसंहार वंधामा नरसंहार 25 जनवरी 1998 की रात गांदरबल के वंधामा गांव में हुआ था। आरोप है कि हथियारबंद आतंकी कश्मीरी पंडित परिवारों के घरों में घुसे और 23 लोगों की हत्या कर दी। यह वारदात गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले हुई थी। उस दिन रमजान की पवित्र रात शब-ए-कद्र भी थी। मामला दशकों तक अनसुलझा रहा। अब SIA पुराने रिकॉर्ड, संदिग्धों और हमले से जुड़े लोगों की भूमिका की दोबारा जांच कर रही है। टीका लाल टपलू और जस्टिस गंजू हत्याकांड की जांच भी तेज सूत्रों के मुताबिक, SIA ने टीका लाल टपलू की हत्या से जुड़े मामले में भी कश्मीर घाटी में कई ठिकानों पर तलाशी ली है। इसके अलावा जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या की जांच भी तेज की गई है। एजेंसी का मकसद इन पुराने मामलों में शामिल आतंकियों के साथ उनकी मदद करने वाले कथित ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान करना और यह पता लगाना है कि हमलों में किसकी क्या भूमिका थी। सरला भट हत्याकांड में 737 पन्नों की चार्जशीट SIA ने इससे पहले कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट की 1990 में हुई हत्या का मामला भी दोबारा खोला था। एजेंसी ने जून में इस मामले में 737 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें जेल में बंद JKLF प्रमुख यासीन मलिक को कथित तौर पर हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। इसके अलावा कश्मीरी पंडित लेखक सर्वानंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल की हत्या से जुड़े मामले में भी SIA ने जांच और तलाशी की कार्रवाई की है। इन पुराने मामलों को दोबारा खोलना घाटी में आतंकवाद के दौर में हुई टारगेट किलिंग के लंबित मामलों की जांच का हिस्सा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News






