Mathura में Transformer चुराते वक्त करंट लगने से युवक की मौत, शव छोड़कर साथी भागे
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात थाना मगोर्रा क्षेत्र के लोरिहा पट्टी गांव में हुई।
कुछ चोर ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने ट्रांसफार्मर का बिजली लाइन से कनेक्शन काटने का प्रयास किया, तभी उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद मृतक के साथी उसका शव वहीं छोड़कर फरार हो गए।
मृतक की पहचान अलीगढ़ के गिरधरपुर गांव निवासी अजय यादव (पुत्र कुंवरपाल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अब मृतक के साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Punjab में Drug Video पर गरमाई सियासत, हरभजन सिंह ने AAP सरकार को घेरा
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Fish Feast Row: Ajay Rai की BJP को चुनौती - सबूत दिखाओ, पद छोड़ दूंगा!
इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान
ਜਗਰਾਉਂ ਪੁਲ ਵੀ ਰਾਜਸਥਾਨ ਵਿੱਚ ਹੈ ਦੱਸੋ paid trollers ?? ਹੁਣੇ ਏਨਾ paid trollers ਨੇ ਇੱਸ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਗਾਨਗਰ ਦੀ ਸਾਬਿਤ ਕਰ ਦੇਣਾ । ਪੰਜਾਬ ???????? https://t.co/g5pnDCeYTH
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 22, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









