Responsive Scrollable Menu

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर विवाद:ब्रालेट आउटफिट पहनकर राखी बांधने पर ट्रोल हुईं; भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक नए ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। हालांकि, एड में उनके इंडो-वेस्टर्न आउटफिट (ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह पहनावा सही नहीं है, जबकि कुछ लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं। ब्रालेट ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर जताई नाराजगी जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईद या क्रिसमस जैसे अन्य धार्मिक त्योहारों के विज्ञापनों में भी इस तरह के मॉडर्न कपड़ों को स्वीकार किया जाता? लोगों का कहना था कि केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं को दिखाते समय ही इस तरह के प्रयोग क्यों किए जाते हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए। 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं कृति सेनन कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा गया था। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। ये खबर भी पढ़ें हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति:स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

BCCI ने जूनियर कमेटी में पांच पदों पर आवेदन मांगे:5 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन; 25 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके पूर्व खिलाड़ी ही योग्य

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के 5 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कमेटी अंडर-22 स्तर तक की भारतीय टीमों के चयन और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा तलाशने में अहम भूमिका निभाएगी। योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक BCCI की ओर से दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। टीम चयन से लेकर कप्तान नियुक्त करने तक जिम्मेदारी जूनियर क्रिकेट कमेटी की जिम्मेदारी अंडर-22 स्तर तक की टीमों के चयन से जुड़ी होगी। कमेटी के प्रमुख काम इस तरह हैं: टीमों का चयन: देश-विदेश में होने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए टीमों का चयन करना। सपोर्ट स्टाफ का चयन: जूनियर टीमों के कोच, फिजियो, ट्रेनर, एनालिस्ट और मेडिकल स्टाफ का चयन व समीक्षा करना। कप्तान नियुक्त करना: अलग-अलग फॉर्मेट में जूनियर टीमों के कप्तान नियुक्त करना और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करना। टूर्नामेंट की जिम्मेदारी: BCCI के जूनियर घरेलू टूर्नामेंट और विदेशी दौरों से जुड़े आयोजन व प्रशासनिक काम देखना। खिलाड़ियों को जागरूक करना: युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग जैसे मामलों के प्रति जागरूक करना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना। 25 फर्स्ट क्लास मैच खेलना जरूरी BCCI ने जूनियर चयनकर्ता पद के लिए कुछ योग्यता तय की हैं: उम्मीदवार ने कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे हो चुके हों। जो व्यक्ति BCCI की किसी क्रिकेट कमेटी में कुल मिलाकर 5 साल तक सदस्य रह चुका है, वह इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकता।

Continue reading on the app

  Sports

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। डर्बी के एक नाइट क्लब से जुड़े मामले की जांच पूरी होने तक वह दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है।


मौजूद जानकारी के अनुसार, शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर ब्रायडन कार्स को हथकड़ी लगाए देखा गया था। इसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कराई। बोर्ड ने घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बताया है कि क्रिकेट नियामक इस मामले की जांच करेगा।


कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, जांच शुरू होने के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया है। उनकी जगह  सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। बेकर ने अब तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। उनका यह मुकाबला जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला के दौरान हुआ था।


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि जांच जारी रहने और मामले से जुड़े सभी तथ्यों के सामने आने तक ब्रायडन कार्स दूसरे पुरुष टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।


गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम इससे पहले भी खिलाड़ियों से जुड़े नाइट क्लब विवाद के कारण कार्रवाई कर चुकी है। इसी गर्मी में तत्कालीन कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी नाइट क्लब से जुड़ी एक घटना की जांच के दौरान टीम से बाहर किया गया था। ऐसे में कार्स के मामले में भी बोर्ड का रुख काफी सतर्क दिखाई दे रहा है।


ब्रायडन कार्स इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी इकाई के महत्वपूर्ण सदस्यों में शामिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी से टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि सॉनी बेकर को टीम में शामिल किए जाने से इंग्लैंड के पास एक युवा विकल्प मौजूद रहेगा। बेकर के लिए यह मौका खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी माना जा रहा है।


बता दें कि किसी खिलाड़ी के खिलाफ जांच शुरू होना अपने आप में उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी घटना के बारे में अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है और कहा है कि फिलहाल पूरी जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।


दूसरे टेस्ट से पहले यह घटनाक्रम इंग्लैंड के लिए मैदान के बाहर भी एक चुनौती बन गया है। टीम प्रबंधन का ध्यान अब कार्स की अनुपस्थिति में सही गेंदबाजी संयोजन तैयार करने पर रहेगा। वहीं क्रिकेट नियामक की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ब्रायडन कार्स की टीम में वापसी जांच के नतीजे पर निर्भर मानी जा रही है।

Mon, 24 Aug 2026 23:17:00 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: Gen-Z पर रुबिका लियाकत का सवाल सुनकर तहसीन बनाने लगे बातों की जलेबी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:15:38+00:00

Anjana Om Kashyap | महाराष्ट्र के पहाड़ी कांड में ना आईफोन विलेन ना बेटा #Shorts #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers