Responsive Scrollable Menu

'आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहा रहे थे...', काजल राघवानी ने निरहुआ की खोली पोलपट्टी!, बोलीं- 'आपकी बीवी पर तरस आ रहा है'

Kajal Raghwani Slams on Dinesh Lal Yadav: जियो हॉटस्टार का पॉपुलर शो ‘भोजपुरी बवाल’ का रविवार का एपिसोड काफी हंगामेदार रहा. जी हां, शो में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम एक साथ नजर आए और इस दौरान रिश्तों से लेकर भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता तक कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. सबसे ज्यादा सुर्खियां काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे से जुड़ा विवाद रहा.

एपिसोड में काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, उन्होंने निरहुआ की पत्नी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि अगर वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते तो किसी दूसरे रिश्ते को लेकर उनकी सोच क्या होगी. काजल के इस बयान ने शो का माहौल गरमा दिया. वहीं, इसी एपिसोड में पाखी हेगड़े ने भी निरहुआ के साथ अपने पुराने रिश्ते और प्यार को लेकर खुलकर बात की. 

निरहुआ की बात सुनकर भड़कीं काजल राघवानी

शो में एक ऐसा वीडियो दिखाया गया जिसमें डाइनिंग टेबल पर हुए झगड़े के बाद निरहुआ, आम्रपाली से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए थे. इस बातचीत में काजल राघवानी को लेकर भी टिप्पणी की गई थी और उनकी ‘औकात’ दिखाने की बात कही गई थी. ये वीडियो देखने के बाद काजल राघवानी काफी नाराज नजर आईं. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपनी बात रखी और निरहुआ पर जमकर निशाना साधा.

काजल ने कहा, “जब आप पत्नी को अपने लायक नहीं समझते तो मुझे क्या समझेंगे. पत्नी से प्यार क्यों नहीं करते आपके तो दो बच्चे भी हैं प्यारे-प्यारे.” काजल यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने निरहुआ की राजनीति का भी जिक्र किया और कहा कि जब वो चुनाव के दौरान लोगों से वोट मांगने के बजाय उनके लिए आम्रपाली दुबे वोट मांग रही थीं, तब भी उन्होंने इस रिश्ते को लेकर सवाल नहीं उठाया था. काजल का कहना था कि अगर किसी को अपनी पत्नी की इज्जत और अहमियत समझ नहीं आती, तो वो किसी दूसरे व्यक्ति को किस नजर से देखेगा.

‘कुंभ में आम्रपाली का हाथ क्यों पकड़ा था?’

काजल राघवानी ने आगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सार्वजनिक मौजूदगी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है तो फिर सार्वजनिक जगहों पर उनकी नजदीकियों को लेकर सवाल क्यों उठते हैं. काजल ने कहा, “कुंभ में नहा रहे थे आम्रपाली का हाथ पकड़कर पत्नी क्यों नहीं थी?” इसके बाद काजल ने कहा कि उन्हें उनकी पत्नी पर तरस आता है कि अगर वो ऐसी बातें सुनें कि उनका पति उनसे प्यार नहीं करता, तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा. 

‘औकात आपने अपनी दिखा दी’

काजल ने निरहुआ की उस कथित टिप्पणी का भी जवाब दिया, जिसमें उनके बारे में ‘औकात’ दिखाने की बात कही गई थी. एक्ट्रेस ने कहा, “आपने कहा कि मेरी औकात दिखा दोगे तो औकात आपने अपनी दिखा दी. मैं आपकी रिस्पेक्ट करती थी, लेकिन आपने आज वो भी खो दी.” काजल ने आगे कहा कि किसी को उसकी औकात दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने निरहुआ को उनके पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि वो जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसके पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष रहा है. उनके मुताबिक, किसी कलाकार का बड़ा स्टार या नेता बन जाना उसे दूसरे लोगों को नीचा दिखाने का अधिकार नहीं देता.

आम्रपाली दुबे पर भी काजल ने साधा निशाना

काजल ने इस दौरान आम्रपाली दुबे को भी सीधे तौर पर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वो किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगी और सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि दूसरे लोगों की भी सच्चाई सामने आएगी. काजल ने इशारों में कहा कि आने वाले समय में कई बातें सामने आ सकती हैं और पूरी सच्चाई लोगों के सामने आएगी. 

पाखी हेगड़े ने भी कबूला निरहुआ से रिश्ता

इस पूरे विवाद के बीच पाखी हेगड़े का बयान भी काफी चर्चा में रहा. पाखी ने निरहुआ के साथ अपने पुराने रिश्ते और प्यार को लेकर बात की. भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी भी एक समय काफी पॉपुलर थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर जिस तरह बात की, उसने शो की चर्चा और बढ़ा दी. उनके बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ के पुराने रिश्तों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगीं.

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को Bigg Boss 20 के मेकर्स ने किया रिजेक्ट, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, बोलीं- 'क्या बकवास है'

Continue reading on the app

  Sports

Video: गॉल के बाद कोलंबो में शतक लगाने वाले पड्डीकल की कोच गंभीर और कप्तान गिल ने की तारीफ

देवदत्त पड्डीकल की वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. उनके संघर्ष और दृढ़ता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने अपने पहले शतक के साथ आत्मविश्वास बढ़ाया है, जो उनके करियर के लिए एक नई दिशा दे सकता है. #MayankAgarwal #IndianCricket #CricketNews #TeamIndia #IPL2026 Mon, 24 Aug 2026 16:58:05 +0530

  Videos
See all

CM Yogi: CM Yogi को छात्राओं ने बांधी राखी #shorts #ytshorts #cmyogi #upnews #rakhi #raksha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:35:37+00:00

Lucknow Buffalo Auction: भैंस की नीलामी पर लखनऊ नगर निगम ऑफिस में बवाल | SP Workers Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T11:37:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers