Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया 'संवैधानिक अधिकार' का हवाला
इसे भी पढ़ें: BJP प्रमुख Nitin Nabin ने की बैठक, सात राज्यों के चुनाव पर बनी रणनीति
इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान
अयोध्या में कांग्रेस नेता अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज को लेकर विवाद
— Nishaant Raaj Saxena ???????? (@Nish_2050) August 23, 2026
कांग्रेस नेता अजय राय के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अयोध्या में मछली भोज के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि सावन के महीने में अयोध्या जैसे धार्मिक और पवित्र नगर में… pic.twitter.com/PA1H2pBQRR
Kochi में तेज रफ्तार Truck की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत, मामला दर्ज
यहां के निकट नदुंगापारा में सोमवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ जाने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नदुंगापारा निवासी जोशुआ बेसिल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बच्चा सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता के साथ किराने का सामान खरीदने गया था। घर लौटते समय दोनों सड़क किनारे एक मोड़ के पास रुक गए। यह स्थान उनके घर से कुछ ही दूरी पर था।
पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने पिता के पास खड़ा था, तभी कथित तौर पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, बच्चे ने तेज रफ्तार वाहन को देखकर उससे बचने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं सका। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता को कोई चोट नहीं आई।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हादसा कोट्टाप्पडी-कुरुप्पमपाडी मार्ग पर हुआ, जहां अक्सर तेज गति से वाहन चलते हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







