SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 1998 के वंधामा नरसंहार की जांच फिर से शुरू कर दी है। इस घटना में 23 कश्मीरी पंडित मारे गए थे। यह कदम घाटी में उग्रवाद के चरम पर होने के दौरान टारगेटेड किलिंग (चुनिंदा लोगों की हत्या) के लंबे समय से लंबित मामलों की जांच को आगे बढ़ाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर की आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी, 'स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी' (SIA) ने 30-35 साल बाद फिर से खोले गए कई मामलों में जांच तेज़ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों में "बड़ी कामयाबी" मिली है।
इसे भी पढ़ें: JeM Headquarters Rebuilt: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह मरकज सुभान अल्लाह फिर हुआ तैयार
इसे भी पढ़ें: NIA ने Jammu Kashmir में 10 ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 1,107 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-अमरावती ग्रीनफील्ड राजमार्ग को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। इस परियोजना के तहत दक्षिणी राज्य में 457 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 32,000 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना आंध्र प्रदेश को पूर्वी भारत से जोड़ेगी।
नायडू ने रविवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश की जनता की ओर से मैं 1,107 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-अमरावती गलियारे को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं।” मुख्यमंत्री के अनुसार, यह गलियारा आंध्र प्रदेश के किसानों और उद्योगों की माल ढुलाई लागत कम करेगा, जिससे ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती को एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, कृषि, विनिर्माण और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










