Responsive Scrollable Menu

सांप काटने पर शुरुआती एक घंटे में इलाज अत्यंत जरूरी, जानिए सर्पदंश के लक्षण

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून शुरू होते ही देश के कई हिस्सों से सांप दिखाई देने लगते हैं। घरों, खेतों, बगीचों और सड़कों तक पर सांप दिखाई देते हैं। वहीं, कई जगहों पर सर्पदंश की खबरे आ रही हैं। ऐसे में सर्पदंश से तुरंत बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एडवाइजरी जारी की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक्स पर पोस्ट किया, पहला घंटा सबसे महत्वपूर्ण। सर्पदंश एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें शुरुआती 1 घंटा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत अस्पताल जाएं और चिकित्सकीय सहायता लें, क्योंकि समय पर इलाज ही सुरक्षा की कुंजी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सर्पदंश के लक्षण भी बताया हैं। दो छिद्रयुक्त निशान, घाव से खून बहना या रिसना, सांस लेने में कठिनाई, त्वचा के रंग में बदलाव, आवाज में बदलाव या भारीपन और काटने के स्थान पर सूजन, जलन और तीव्र दर्द सांप काटने के लक्षण होते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा, सर्पदंश की स्थिति में पहले 1 घंटे में इलाज अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी चिकित्सा केंद्र में ले जाएं और समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, सांप के ज़हर (वेनम) के असर को रोकने या कम करने के लिए एंटीवेनम एक असरदार इलाज है और इसे डब्ल्यूएचओ की जरूरी दवाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। इन एंटीवेनम की उपलब्धता और पहुंच के साथ-साथ समुदायों और हेल्थ वर्करों के बीच बचाव के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, सांप के काटने से होने वाले गंभीर नतीजों और मौतों को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर किसी ऐसे सांप ने काटा हो जिसके जहरीला होने का शक है, तो काटे गए हिस्से से घड़ी, कड़ा, अंगूठी या कोई भी टाइट चीज निकाल दें, ताकि सूजन आने पर नुकसान न हो। पीड़ित को शांत रखें। ज्यादातर जहरीले सांपों के काटने से तुरंत मौत नहीं होती। व्यक्ति को हिलने-डुलने से रोकें और जितनी जल्दी हो सके नजदीकी हेल्थ सेंटर ले जाएं।

कुछ मामलों में, काटने वाली जगह पर प्रेशर पैड से दबाव डालना सही हो सकता है। पारंपरिक प्राथमिक उपचार के तरीकों या जड़ी-बूटियों वाली दवाओं का इस्तेमाल न करें। स्थानीय दर्द (जो बहुत तेज हो सकता है) के लिए पैरासिटामोल दी जा सकती है। उल्टी हो सकती है, इसलिए व्यक्ति को बाईं करवट रिकवरी पोज़िशन में लिटाएं। सांस की नली और सांस लेने की प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखें और जरूरत पड़ने पर सीपीआर देने के लिए तैयार रहें।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Urfi Javed को Bigg Boss 20 के मेकर्स ने किया रिजेक्ट, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास, बोलीं- 'क्या बकवास है'

Urfi Javed On Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. जी हां, शो के शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कई सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं और फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर कौन-कौन से चेहरे बिग बॉस के घर में नजर आएंगे. इसी बीच फैशन और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उर्फी ने इस वीडियो में अपने करियर के मौजूदा दौर और लगातार मिल रहे रिजेक्शन को लेकर खुलकर बात की है. 

खास बात ये है कि उर्फी ने बताया कि उन्होंने खुद बिग बॉस करने की इच्छा जताई थी, लेकिन मेकर्स के साथ मीटिंग के बाद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. उर्फी ने इस दौरान सिर्फ बिग बॉस ही नहीं, बल्कि कई दूसरे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रिजेक्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में उनके कई प्रोजेक्ट्स कैंसिल हुए, कुछ जगह उन्हें रिजेक्ट किया गया और ब्रांड डील्स भी पहले के मुकाबले कम हो गई हैं. इसी वजह से उन्होंने अपने मौजूदा दौर को ‘रिजेक्शन का साल’ बताया.

दूसरों की सफलता देखकर ऐसा महसूस करती हैं उर्फी

उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया वीडियो की शुरुआत काफी अलग अंदाज में की. उन्होंने कहा कि जब भी वो इंस्टाग्राम खोलती हैं तो उन्हें कोई न कोई नई गाड़ी खरीदता, कुछ बड़ा हासिल करता या अपनी सफलता का जश्न मनाता नजर आता है. उर्फी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग बेहद सफल दिखाई देते हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार वो अपनी सफलता के बारे में नहीं, बल्कि अपने फेलियर और रिजेक्शन के बारे में बात करना चाहती हैं. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपनी उपलब्धियां दिखाते हैं, लेकिन असफलताओं के बारे में कम ही बात करते हैं. इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वो अपने मौजूदा दौर के बारे में खुलकर बात करेंगी.

‘फॉलो कर लो यार’ का दूसरा सीजन हुआ कैंसिल

उर्फी ने बताया कि उनके शो ‘फॉलो कर लो यार’ का दूसरा सीजन आने वाला था, लेकिन रिलीज से करीब एक महीने पहले इसे कैंसिल कर दिया गया. इस प्रोजेक्ट को लेकर वो काफी उम्मीद लगाए बैठी थीं, लेकिन अचानक इसके बंद होने से उन्हें निराशा हुई. इसके बाद उर्फी ने एक दूसरे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ काम करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि वो नेटफ्लिक्स के एक शो का हिस्सा बनने वाली थीं और उन्होंने उसका एक एपिसोड शूट भी कर लिया था. हालांकि, बाद में वो प्रोजेक्ट भी आगे नहीं बढ़ सका. उर्फी ने दावा किया कि उन्हें बताया गया कि शो अच्छा नहीं बना है और इसी वजह से उसे कैंसिल कर दिया गया. लगातार दो प्रोजेक्ट्स के हाथ से निकल जाने के बाद उनके लिए यह दौर और मुश्किल हो गया.

‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नहीं मिली जगह

उर्फी ने इसके बाद एक और रियलिटी शो का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने सोचा कि वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ कर सकती हैं. लेकिन वहां भी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. उर्फी के मुताबिक, वो इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें वहां भी चुन नहीं गया. एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में रिजेक्शन मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास प्रभावित होना स्वाभाविक था. 

ब्रांड डील्स भी हुईं कम

उर्फी ने सिर्फ टीवी और ओटीटी प्रोजेक्ट्स की बात नहीं की, बल्कि अपने ब्रांड वर्क को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें महीने में करीब पांच से छह ब्रांड डील्स मिल जाती थीं. लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है. उर्फी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उन्हें तीन-चार महीने में सिर्फ दो ब्रांड डील्स ही मिल रही हैं. यानी काम के मामले में उन्हें पहले की तुलना में काफी कम मौके मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और अलग फैशन चॉइसेस के लिए मशहूर उर्फी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी जुड़ा रहा है. ऐसे में ब्रांड डील्स में आई कमी का जिक्र करते हुए उनका दर्द साफ नजर आया.

‘प्लेग्राउंड’ में भी रिप्लेस होने का किया दावा

उर्फी ने अपने वीडियो में ‘प्लेग्राउंड’ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पिछले साल वो इस शो में मेंटॉर की भूमिका में थीं, लेकिन इस बार उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. उर्फी के लिए ये भी एक बड़ा झटका था, क्योंकि पिछले साल वह शो से जुड़ी थीं और अब उन्हें उसका हिस्सा नहीं बनाया गया. इस तरह उनके अनुसार एक के बाद एक कई मौके उनके हाथ से निकलते चले गए.

इसके बाद उर्फी ने एक और दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘लॉक अप’ का ऑफर मिला था. हालांकि, उस समय उनकी डेट्स एक दूसरे शो के साथ क्लैश कर रही थीं. उर्फी के मुताबिक, जिस दूसरे शो को उन्होंने पहले साइन किया था उसकी वजह से उन्हें ‘लॉक अप’ करने की अनुमति नहीं मिली. जब तक ‘लॉक अप’ शुरू हुआ तब तक उनके लिए वह मौका निकल चुका था. उर्फी ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि शो आगे बढ़ चुका है. ऐसे में उन्होंने इस मौके को भी जाने दिया और फिर सोचा कि वो किसी दूसरे रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के बीच वापसी करेंगी.

बिग बॉस करने की थी इच्छा

लगातार प्रोजेक्ट्स के कैंसिल और रिजेक्ट होने के बाद उर्फी ने तय किया कि वो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने की कोशिश करेंगी. आखिरकार, बिग बॉस वही शो है जिसने कई कलाकारों को एक नया प्लेटफॉर्म और बड़ी पहचान दी है. उर्फी ने बताया कि उन्होंने खुद बिग बॉस की टीम से संपर्क किया. इसके बाद उनकी मेकर्स के साथ मीटिंग भी हुई. लेकिन मीटिंग के बाद उन्हें शो के लिए चुनने के बजाय रिजेक्ट कर दिया गया. यही वो बात है जिसने उर्फी को सबसे ज्यादा परेशान किया. उन्होंने अपने वीडियो में बेहद सीधे अंदाज में कहा कि वो ‘बिग बॉस से भी रिजेक्ट हो गईं.’ उनके मुताबिक, वो सिर्फ एक रियलिटी शो करना चाहती थीं और उन्हें उम्मीद थी कि बिग बॉस उनके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें: 'तुम किस हद तक गिर सकती हो', धर्म परिवर्तन के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना की लगाई क्लास

Continue reading on the app

  Sports

153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक कार्तिक त्यागी ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के स्टार का किया शिकार

kartik tyagi 153.6 kmph ball: यूपी टी20 लीग में कई युवा स्टार्स अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने लगभग 154 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ यह तेज रफ्तार गेंद फेंकी और विकेट भी चटकाया. Tue, 25 Aug 2026 00:01:29 +0530

  Videos
See all

Mumbai Police को सशक्त बनाने के लिए Adani Foundation ने बड़ा तोहफा दिया | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T18:48:27+00:00

Meerut News: YouTube Video देखकर 2 बच्चे हुए लापता, ईंट भट्ठे में छिपे | Secret House Game | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers