Responsive Scrollable Menu

Kannur में Onam के फूल बेचकर छात्रा के इलाज के लिए जुटा रहे 30 लाख रुपये

केरलम के कन्नूर में चाला के युवाओं और स्थानीय लोगों ने ओणम के दौरान फूलों की बिक्री को 11वीं कक्षा की एक छात्रा के गुर्दा प्रतिरोपण के लिए धन जुटाने के अभियान में बदल दिया है। चाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा श्रीदेवीना गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसे सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है। उसके इलाज से परिवार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है तथा गुर्दा प्रतिरोपण एवं उसके बाद की देखभाल के लिए करीब 30 लाख रुपये की जरूरत है।

स्थानीय युवाओं के एक समूह ‘चाला चांग्स’ ने धन जुटाने के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है। ओणम के दौरान फूलों की बिक्री इस अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है। चाला में अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई दुकानों पर बिक्री के लिए कर्नाटक और अन्य स्थानों से करीब ढाई लाख रुपये के फूल मंगाए गए हैं।

समूह के सदस्य बशीर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम पहले नियमित कारोबार करते थे लेकिन इस बार हमने इस बच्ची की खातिर मुनाफे के बारे में नहीं सोचा है।’’ उन्होंने कहा कि केवल मुनाफा नहीं बल्कि फूलों की बिक्री से मिलने वाली पूरी राशि श्रीदेवीना के इलाज पर खर्च की जाएगी। गुर्दा प्रतिरोपण के लिए धन जुटाने के मकसद से एक स्थानीय समिति गठित किए जाने के बाद यह पहल शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग गुर्दा दान करने की इच्छा भी जता चुके हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘‘यहां जाति, धर्म या राजनीति की कोई बात नहीं है। सभी लोग इस बच्ची की जान बचाने के एक ही उद्देश्य से साथ आए हैं।’’ समूह के सदस्यों के अनुसार, चाला और कन्नूर के अन्य हिस्सों में फूलों की और दुकानें लगाई जा रही हैं तथा युवा एवं स्थानीय लोग बारी-बारी से इन्हें संभाल रहे हैं। समूह के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हम छात्रा के इलाज के लिए धन जुटाने के मकसद से पायसम (खीर) भी बेच रहे हैं।

पूरी कोशिश की जा रही है कि उसे उचित इलाज मिले और वह अगले साल हमारे साथ खुशी-खुशी ओणम मना सके।’’ स्थानीय लोगों ने चाला से होकर गुजरने वाले लोगों और अन्य लोगों से फूल खरीदकर तथा इलाज के लिए बनाए गए कोष में योगदान देकर इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है।

Continue reading on the app

MBBS करने भारत से रूस गया था लड़का, युद्ध ने बदल दी जिंदगी, डॉक्टर की जगह बन गया रशियन का पति!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लव स्टोरी काफी वायरल हो रही है. ये कहानी भारत के अमन की है जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रूस गया था. वहां युद्ध में फंसने के बाद वो हॉस्टल में फंस गया था, जिसके बाद उसकी प्रोफ़ेसर ने उसकी मदद की. इस बीच दोनों के बीच प्यार के बीज पनप गए और दोनों ने शादी कर ली. कहानी के मुताबिक़, दोनों अब क्लिनिक खोल मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने चोट, आलोचना और युवा खिलाड़ियों पर खुलकर चर्चा की

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने खिलाड़ियों की चोटों, आलोचना और युवा प्रतिभाओं पर खुलकर बात की. उन्होंने शुभमन गिल के चोट के मुद्दों, टीम चयन और आगामी मैचों की रणनीति पर भी प्रकाश डाला. #IndianCricket #TeamIndia #CricketNews #Sports Mon, 24 Aug 2026 19:34:28 +0530

  Videos
See all

India-Russia Relation: Vladimir Putin के भारत आने से पहले रूस में S. Jaishankar #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:13:55+00:00

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश, फिर डूबी राजधानी! | Waterlogging | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers