Putrada Ekadashi 2026: श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत कब खुलेगा? जानें पारण का शुभ समय और सही विधि
Putrada Ekadashi 2026: सावन के महीने में दो एकादशियां पड़ती है- कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी. कामिका एकादशी श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जा चुका है. अब श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. बता दें कि इस साल यह एकादशी 23 और 24 अगस्त, दोनों ही दिन मनाई जा रही है. ऐसे में गृहस्थों के लिए 23 अगस्त 2026 का दिन व्रत रखने के लिए तय था जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोगों को 24 अगस्त यानी आज एकादशी व्रत रखना है. जिन लोगों ने कल व्रत रख है, वे आज व्रत का पारण कर रहे हैं. जबकि जिन लोगों का व्रत है, वे 25 तारीख को पारण करेंगे. यहां इस आर्टिकल में आपको दोनों दिन का पारण का सही समय बता रहे हैं.
सावन पुत्रदा एकादशी पारण मुहूर्त (24 अगस्त 2026 के लिए)
द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को श्रावण पुत्रदा एकादशी का पारण करने का समय दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. आप इस बीच कभी भी व्रत का पारण कर सकते हैं. विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों तथा ब्राह्मणों को दान करने के बाद व्रत खोल सकते हैं. पारण के दिन आपको हरि वासर समय का भी ध्यान रखना होता है.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास
25 अगस्त 2026 को पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त
जो लोग आज के दिन व्रत रख रहे हैं, उन्हें 25 अगस्त 2026 मंगलवार को व्रत का पारण करना होगा. इस दिन व्रत खोलने का समय सुबह 05:55 से 06:20 बजे तक रहेगा. बता दें कि पारण तिथि के बाद द्वादशी भी समाप्त होती है, ऐसे द्वादशी तिथि का समापन 06:20 होगा. इसलिए, समय पर व्रत खोल लें.
पुत्रदा एकादशी व्रत पारण विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आपको एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के पश्चात करना होता है. इस दिन हरिवासर समाप्त होने का भी ध्यान रखना होता है. पारण करने के लिए आपको सुबह के समय स्नान करना चाहिए और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं. भगवान विष्णु को तुलसी दल भी अर्पित करते हैं. पूजा के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंदों को भोजन आदि करवाना चाहिए और दान-दक्षिण देनी चाहिए. इसके बाद भगवान को अर्पित तुलसी दल और चरणामृत ग्रहण करके व्रत खोले. इस दिन आपको सात्विक भोजन खाना होता है.
श्रावण पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करते है 'पवित्रा'
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. विशेष रूप से संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए यह व्रत बेहद फलदायी माना जाता है. इस पावन दिन भगवान विष्णु को पवित्रा अर्पित करने की परंपरा है. पवित्रा सूती धागों से बनी एक पवित्र डोरी होती है, जिसे भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है. कई घरों में पूजा के बाद इस पवित्रा को धार्मिक आस्था के साथ अगले श्रावण पुत्रदा एकादशी तक पूजा स्थान पर सुरक्षित रखकर रखा जाता है.
पुत्रदा एकादशी पारण के दिन इन चीजों का दान करें
- अन्न का दान
- वस्त्र दान
- फल दान
- गुड़ और चने का दान
- दक्षिणा
- गाय को चारा खिलाएं
ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Tamil Nadu LPG Scheme: साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस सफर; CM विजय के बड़े ऐलान
तमिलनाडु में गरीब परिवारों को घरेलू गैस के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने वाली योजना की घोषणा की है। सरकार ने इस योजना का नाम ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ रखा है।
सरकार के मुताबिक, योजना की शुरुआत पोंगल 2027 से होगी। इसके दायरे में ऐसे परिवार आएंगे, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है। सरकार का अनुमान है कि इससे करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।
कैसे मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर का लाभ?
योजना के तहत लाभार्थियों को पहले LPG सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद सिलेंडर की कीमत की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यानी साल में तीन सिलेंडर की कीमत सरकार की ओर से वापस किए जाने की व्यवस्था होगी।
सरकार के अनुमान के अनुसार, इस योजना पर हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे बड़ी संख्या में कम आय वाले परिवारों को घरेलू गैस के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का भी ऐलान किया है। सरकार के अन्य फैसलों के साथ इसे सामाजिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
1.30 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी योजना
‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना के जरिए सरकार ने बड़ी आबादी को सीधे लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अगर योजना घोषित समय के अनुसार लागू होती है, तो पोंगल 2027 से पात्र परिवारों को सालाना तीन LPG सिलेंडर की कीमत का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi







