UPESSC UP Assistant Professor BEd Admit Card 2026 for 107 Post
UP Assistant Professor BEd Admit Card 2026 – Out Soon Latest Update Date: UPESSC UP Assistant Professor BEd 2026 Exam Postponed on the official website. Post Update Date: 24-08-2026 Short Description : UPESSC UP Assistant Professor Bed Admit Card 2026 Released Soon on the official website of the Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC). ...
स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बुलाई अहम बैठक
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में स्वाइन फ्लू और वेक्टर जनित बीमारियों की मौजूदा स्थिति और रोकथाम की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
यह बैठक दोपहर 2 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी। बैठक में दिल्ली में स्वाइन फ्लू समेत वेक्टर जनित बीमारियों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ होने वाली इस बैठक में बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों, अस्पतालों की तैयारियों, निगरानी व्यवस्था और संभावित मामलों को लेकर विभागीय तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में खास तौर पर स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की स्थिति पर नजर रखने व इनके प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों से मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के साथ-साथ आने वाले दिनों में बीमारियों की रोकथाम के लिए फील्ड स्तर पर निगरानी और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को और मजबूत करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दे सकते हैं।
दिल्ली में मानसून के दौरान वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने को देखते हुए सरकार की ओर से इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
इससे पहले, सफदरजंग अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा, अस्पताल स्वाइन फ्लू (एच1एन1) और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए तैयार है। यहां दवाएं, इलाज की सुविधाएं और जरूरी देखभाल उपलब्ध है। इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जाती है और उन्हें समय पर इलाज के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
बयान में कहा गया कि मरीज की जरूरत और मौजूदा गाइडलाइंस के हिसाब से इलाज किया जाता है, साथ ही अस्पताल मामलों पर नजर रखता है और जरूरी इंतजाम बनाए रखता है।
गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में एच1एन1 के 1,777 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि राजधानी में इन्फ्लूएंजा-ए के भी 2,300 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
News Nation







