Responsive Scrollable Menu

रक्षा बंधन पर 5-10 साल की बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 10 यूनिक गिफ्ट आइडिया जीत लेंगे उसका दिल

Raksha Bandhan gifts for little sister: रक्षा बंधन पर 5 से 10 साल की छोटी बहन को क्या गिफ्ट दें? जानें नाम वाली कहानी की किताब, आर्ट किट, कैमरा, पर्सनलाइज्ड लैंप और 10 यूनिक गिफ्ट आइडिया।

Continue reading on the app

Clothes Washing Tips: कपड़े धोने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके, सफेद कपड़ों रहेंगे साफ और चमकदार

Clothes Washing Tips: कपड़े धोना रोज का काम है, लेकिन छोटी-सी गलती आपके पसंदीदा कपड़ों की चमक और उम्र दोनों कम कर सकती है। गलत तरीके से धुलाई करने पर सफेद कपड़े पीले, रंगीन कपड़े फीके और नाजुक कपड़े खराब हो सकते हैं।

हर कपड़े को एक ही तरीके से धोना सही नहीं होता, फैब्रिक के हिसाब से धुलाई का तरीका बदलना जरूरी है।कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर कपड़ों से दाग-धब्बे हटाने के साथ उनकी चमक भी बरकरार रखी जा सकती है। 

1. सफेद कपड़ों के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
सफेद कपड़ों पर गंदगी और पीलापन जल्दी नजर आता है। इन्हें धोते समय बेकिंग सोडा और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़े गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर कपड़ों को कुछ देर भिगोएं। इसके बाद धो लें। इससे कपड़ों की सफेदी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

2. रंग छोड़ने वाले कपड़ों को अलग धोएं
नए या गहरे रंग के कपड़ों से पहली कुछ धुलाई में रंग निकल सकता है। इसलिए इन्हें सफेद या हल्के रंग के कपड़ों के साथ धोने से बचें। जरूरत हो तो पहली धुलाई के दौरान पानी में थोड़ा नमक या सिरका मिलाने का तरीका अपनाया जाता है।  

3. पसीने के दाग पर तुरंत करें काम
शर्ट या टी-शर्ट के अंडरआर्म वाले हिस्से में पसीने के दाग जल्दी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे दागों पर कपड़ा धोने से पहले थोड़ा बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाया जा सकता है। 

पसीने के दाग पर तुरंत करें काम

4. कॉलर की सफाई पर दें खास ध्यान
शर्ट का कॉलर जल्दी गंदा होता है और यहां पसीने व तेल की परत जम सकती है। कपड़े को मशीन में डालने से पहले कॉलर पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ने के बाद कपड़े को धोएं। बहुत जोर से न रगड़ें इससे फैब्रिक खराब हो सकता है।

5. रेशमी कपड़ों को ऐसे संभालें
रेशमी कपड़ों को सामान्य कपड़ों की तरह तेज रगड़कर या तेज धूप में सुखाना नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे कपड़ों के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और अगर कपड़े के लेबल पर हाथ से धोने की सलाह दी गई है तो उसी के अनुसार धोएं। धुलाई के बाद इन्हें सीधे तेज धूप में रखने के बजाय छांव में सुखाना बेहतर रहता है।

6. ऊनी कपड़ों को धोने के बाद सही तरीके से रखें
ऊनी कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है। नमी रह जाने पर इनमें बदबू आ सकती है और लंबे समय तक रखने पर फफूंदी की समस्या भी हो सकती है।

कपड़ों को पूरी तरह सुखाने के बाद उन्हें सूखी और साफ जगह पर रखें। लंबे समय के लिए स्टोर करते समय कपड़ों को नमी और कीड़ों से बचाने की व्यवस्था भी करें।

कपड़े धोते समय इन गलतियों से बचें

  • कपड़ों की सफाई के लिए घरेलू नुस्खे आजमाते समय यह जरूरी है कि हर फैब्रिक पर एक ही चीज न लगाई जाए। रेशम, ऊन और महंगे कपड़ों के लिए पहले कपड़े का केयर लेबल पढ़ें।
  • सफेद, रंगीन और नाजुक कपड़ों को अलग-अलग धोना भी कपड़ों की चमक और रंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: लिविंग रूम में करें ये 5 छोटे बदलाव, बिना एक रुपया खर्च किए घर दिखेगा महंगा और लग्जरी

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 400 डॉट बॉल्स फेंकने वाले पहले गेंदबाज, लगातार चौथे सीजन में स्विंग के किंग का दबदबा

bhuvneshwar kumar record: भारतीय स्टार स्विंग गेंदबाज और लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने यूपीटी20 लीग में ऐसा ही एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 डॉट बॉल्स (बिना रन वाली गेंदें) फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इस साल आईपाएल में भी भुवी ने कमाल की गेंदबाजी की. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 28 विकेट झटके. Mon, 24 Aug 2026 15:35:16 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz News: होर्मुज में ईरान ने टैक्स लेना किया शुरू #straitofhormuz #iran #america #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T10:10:54+00:00

Sugar Price : चीनी के बाद अचानक बढ़े प्याज और दालों के दाम । Food prices । kitchen budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T10:08:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers