Drishyam 3: Ajay Devgn की ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट आउट; क्या कारगर होगी विजय सालगांवकर की आखिरी चाल?
Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी पॉपुलर फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म का नाम ‘Drishyam The Conclusion’ रखा गया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे।
अजय ने शेयर किया पोस्टर
अजय देवगन ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया और इसके टाइटल के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया। पोस्टर पर लिखा है- “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।” अजय ने पोस्ट के साथ लिखा कि हर इंसान का नजरिया अलग होता है, लेकिन उनके लिए उनका परिवार ही सब कुछ है।
फिर लौटेंगे विजय सालगांवकर
अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आएंगे। पिछले दोनों पार्ट्स में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी समझदारी और चालाकी से पुलिस को कई बार उलझाया था। अब तीसरे पार्ट में विजय की कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और क्या वह एक बार फिर अपने परिवार को बचा पाएगा, यह फिल्म में देखने को मिलेगा।
तब्बू और श्रेया भी आएंगी नजर
फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू एक बार फिर आईजी मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएंगी। श्रेया सरन भी नंदिनी के रोल में वापसी करेंगी। राजत कपूर भी अपने किरदार में दिखाई देंगे। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फिल्म में नए किरदारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
तीसरे पार्ट में कहानी होगी पूरी
अब ‘Drishyam The Conclusion’ के साथ हिंदी फ्रेंचाइजी में विजय सालगांवकर की कहानी को खत्म किया जाएगा। फिल्म की कहानी में इस बार भी परिवार, पुलिस और पुराने राजों के बीच नया खेल देखने को मिल सकता है। फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय इस बार पुलिस से कैसे बचेगा और क्या उसका सच आखिरकार सामने आएगा? इसका जवाब 2 अक्टूबर 2026 को फिल्म की रिलीज के बाद मिलेगा।
यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा
Asim Riaz: ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा
Asim Riaz: बिग बॉस 13 से चर्चा में आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हिमांशी ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने दावा किया कि आसिम ने उनसे धर्म बदलने को कहा था। अब आसिम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लंबा जवाब दिया है।
आसिम ने आरोपों को बताया गलत
आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने कभी हिमांशी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि धर्म बहुत संवेदनशील मुद्दा है और इसे निजी रिश्ते के विवाद में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आसिम ने हिमांशी पर आरोप लगाया कि वह लोगों का ध्यान खींचने के लिए धर्म जैसे निजी मुद्दे को सामने ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बारे में नफरत पैदा करने के लिए इस तरह की बातें करना सही नहीं है।
करियर और पैसों पर भी किया कमेंट
आसिम ने अपने करियर को लेकर भी हिमांशी की बातों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कभी किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने पैसों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि बैंक स्टेटमेंट से यह पता चल सकता है कि किसके पास कितना पैसा है, लेकिन पैसा किसी के चरित्र को तय नहीं करता। उनके मुताबिक, इंसान का चरित्र इस बात से पता चलता है कि वह ध्यान और व्यूज पाने के लिए किस हद तक जाता है।
मेंटल हेल्थ और पुराने रिश्ते पर भी सवाल
आसिम ने हिमांशी के उन बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्होंने पुराने रिश्ते के दौरान अपनी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का जिक्र किया था। हिमांशी ने थायरॉइड, एंग्जायटी, डिप्रेशन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात की थी। आसिम ने सवाल उठाया कि अगर उनका रिश्ता इतना खराब था, तो ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद हिमांशी ने दोबारा उनसे संपर्क क्यों किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास दोनों की बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं।
पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना
आसिम ने हिमांशी के साथ-साथ पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने पारस के वजन और उनके दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने को लेकर तंज कसा। आसिम ने कहा कि दूसरों की जिंदगी के बारे में बात करने के बजाय पारस को जिम में ज्यादा समय देना चाहिए।
2023 में अलग हुए थे दोनों
आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने दिसंबर 2023 में ब्रेकअप का ऐलान किया था। उस समय दोनों ने अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को भी रिश्ते से अलग होने की वजह बताया था।
यह भी पढ़े- कंगना के 'सस्ती कॉपी' वाले पोस्ट पर फूटा तापसी का गुस्सा, बोलीं- 'साबित हो गया....'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








