नौकरी खोज रहे हैं? National Career Service पर मिलेगी मदद, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें ये 7 जरूरी बातें
सरकारी नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल नौकरी खोजने वालों एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. यहां रजिस्ट्रेशन से लेकर नौकरी पाने और करियर में आगे बढ़ने तक की सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त हैं.
The post नौकरी खोज रहे हैं? National Career Service पर मिलेगी मदद, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें ये 7 जरूरी बातें appeared first on Prabhat Khabar.
EV Scooter: डेली राइड के लिए बेस्ट हैं ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स
EV Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल विकल्प नहीं रह गए हैं, बल्कि कम रनिंग कॉस्ट और आसान मेंटेनेंस के कारण रोजाना सफर के लिए भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कम खर्च में शहर में आने-जाने वालों के लिए EV एक किफायती विकल्प बन सकता है। अगर आप भी डेली कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये तीन मॉडल आपकी जरूरत के हिसाब से अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
1. Ather Rizta: परिवार और आराम के लिए बेहतर
अगर आपकी प्राथमिकता परिवार के साथ आरामदायक सफर, ज्यादा स्टोरेज और सेफ्टी फीचर्स हैं, तो Ather Rizta पर विचार किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें सेगमेंट की लंबी और आरामदायक सीट दी गई है। इसके अलावा 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जो रोजाना के सामान को रखने के लिए काफी उपयोगी है।
Ather Rizta में 159 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। शहर में रोजाना आने-जाने वाले यूजर्स के लिए यह रेंज उपयोगी हो सकती है।
फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉल अलर्ट, पॉटहोल अलर्ट और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है।
2. TVS iQube: पेट्रोल स्कूटर से EV पर जाने वालों के लिए
अगर आप पहली बार पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्विच करने की सोच रहे हैं, तो TVS iQube एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। इसका डिजाइन और राइडिंग पोजिशन पारंपरिक पेट्रोल स्कूटर जैसी है, इसलिए पेट्रोल स्कूटर चलाने वाले लोगों को इसे समझने और चलाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती।
TVS iQube में 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। 2.2kWh बैटरी वाले वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर बताई गई है। ऐसे में ग्राहक अपनी दैनिक जरूरत और बजट के अनुसार बैटरी क्षमता चुन सकते हैं।
TVS का बड़ा डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क भी iQube की प्रमुख खूबियों में शामिल है। EV खरीदने के बाद सर्विस या रिपेयर की जरूरत पड़ने पर यह नेटवर्क ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
3. Vida VX2: रिमूवेबल बैटरी से चार्जिंग आसान
हीरो मोटोकॉर्प का Vida VX2 उन लोगों के लिए खास विकल्प हो सकता है, जिनके घर या पार्किंग में स्कूटर चार्ज करने की सुविधा नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी को स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस में ले जाकर चार्ज किया जा सकता है।
यह सुविधा खास तौर पर अपार्टमेंट या बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जहां पार्किंग एरिया में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध नहीं होता।
Vida VX2 में 33.2 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिससे रोजाना इस्तेमाल के दौरान सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 79,490 रुपये से 1.31 लाख रुपये के बीच है। कम कीमत वाले वेरिएंट इसे बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता फैमिली कम्फर्ट, ज्यादा स्टोरेज और सेफ्टी फीचर्स हैं, तो Ather Rizta अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, पेट्रोल स्कूटर से EV पर आसान तरीके से स्विच करना चाहते हैं और मजबूत सर्विस नेटवर्क को प्राथमिकता देते हैं, तो TVS iQube पर विचार किया जा सकता है।
अगर आपके लिए बैटरी को घर या ऑफिस ले जाकर चार्ज करने की सुविधा सबसे जरूरी है, तो Vida VX2 ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। आखिरकार, इन तीनों में से सही विकल्प आपकी दैनिक दूरी, बजट और चार्जिंग सुविधा पर निर्भर करेगा।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








