Responsive Scrollable Menu

काली माता आई, इसलिए पति मार डाला:हरियाणा में पत्नी ने सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटा; 2 तलाक के बाद लव मैरिज की थी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में व्यक्ति को सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक काटने के मामले में नया खुलासा हुआ है। राजेश की मां अमरो देवी ने बताया कि राजेश की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी विमला आसपास के लोगों से कह रही थी, “मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए मैंने राजेश को मार दिया।” इसके बाद वह छत से कूद गई। पुलिस के पहुंचने पर वह बेहोश हो गई। अमरो देवी ने बताया कि विमला सनकी थी और झाड़-फूंक भी करती थी। यह बात भी सामने आई है कि विमला राजेश की तीसरी पत्नी थी और वह उससे उम्र में 4 से 5 साल बड़ी थी। दोनों ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लव मैरिज की थी। राजेश का अपनी पहली दो पत्नियों से तलाक हो चुका था। करीब एक साल पहले राजेश और विमला कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास किराए के मकान में रहने लगे थे। इनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश मर्डर केस में दो नई बातें सामने आईं…. 1. साथी बोला- दिन में भी शराब पी लेता था राजेश पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में काम करता था। यह कंपनी उसके किराए के मकान के पास ही थी। राजेश के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था। कई बार वह दिन में भी शराब पी लेता था। उसकी पत्नी विमला उसे शराब पीने से रोकती थी। हालांकि, राजेश ने कभी विमला के साथ झगड़े या विवाद की बात का जिक्र नहीं किया। 2. पड़ोसियों ने विमला को कच्चे चावल-चीनी खाते देखा राजेश जिस मकान में किराए पर रहता था, उसके आसपास ज्यादा घर नहीं हैं। एक तरफ खाली प्लॉट है, जबकि दूसरी तरफ बगीचा है। पास में ही एक धर्मशाला भी है। आसपास के लोग भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि विमला ज्यादातर समय कमरे में ही रहती थी और आसपास के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। कुछ लोगों ने उसे कई बार कच्चे चावल और चीनी खाते हुए भी देखा था। अब जानिए मर्डर वाले दिन क्या हुआ…. मकान मालिक आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक रिंकू ने बताया कि राजेश अपनी पत्नी के साथ पहली मंजिल पर रहता था। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़े होते थे। शुक्रवार शाम राजेश और विमला के कमरे से चिल्लाने की आवाजें आती रही थीं। राजेश की चीख सुनकर वह ऊपर पहुंचा। जमीन पर राजेश खून से लथपथ था। उसके पेट पर गहरा घाव था। विमला उसकी आंतें प्लास्टिक की बोरी में भर रही थी। उसे देखकर विमला ने छत से छलांग लगा दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- 37 सेंटीमीटर लंबा घाव था फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि जब शव उनके पास आया तो उसमें आधा लीवर और एक किडनी नहीं थी। मृतक के पेट पर 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा हुआ था। चीरे से आंतें बाहर निकली हुई थीं। मृतक का आधा लीवर और एक किडनी कहां है, इसे बरामद करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इलाज के बाद महिला से पूछताछ होगी केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू ने बताया कि पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने वारदात के बाद छत से छलांग लगा दी थी। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। फिलहाल आरोपी महिला लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती है। तबीयत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Continue reading on the app

11 सितंबर को ठप हो सकते हैं सभी बैंक! 5-Day Banking की मांग पर बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

अपनी मांगों के समाधान न होने के कारण बैंक यूनियनें 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल करेंगी. यह कदम यूनियन के अहम प्रस्तावों के प्रति सरकार के 'नकारात्मक रवैये' के कारण उठाया जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

कोई टीचर तो कोई बैंक में क्लर्क… क्रिकेट में तबाही मचाने से पहले चंद रुपए की नौकरी करने को मजबूर थे दिग्गज, एक ने तो 2-2 विश्व कप जीत लिया

मॉडर्न क्रिकेट में आज यह खेल सिर्फ एक पैशन ही नहीं, बल्कि दौलत और शोहरत पाने का एक जरिया भी बन चुका है. कोई खिलाड़ी किसी एक मैच के परफॉर्मेंस से रातों-रात स्टार बन जाता है, तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे से निकलकर अचानक पूरी दुनिया में छा जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में. Tue, 25 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Bengal News | Amdanga से TMC विधायक Kasim Siddiqui की बागी गुट छोड़ Mamata Banerjee कैंप में वापसी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:07:51+00:00

Trade war between US and Canada heats up. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T00:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers