Responsive Scrollable Menu

Kartik Aaryan Health Update: अब कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत? खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी

Kartik Aaryan Health Update: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. कार्तिक आर्यन कबीर खान के साथ काम कर रहे थे, लेकिन एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान एक्टर चोटिल हो गए और उनके घुटनों में चोट लग गई. कार्तिक की फोर्टिस में सर्जरी हुई जिसके बाद अब वो रिकवर हो रहे हैं.

Continue reading on the app

फर्नांडो से बहस पर जायसवाल बोले- भारत लड़ेगा, जवाब देगा:भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने श्रीलंकाई बॉलर को सिर से धक्का मारा

यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से हुई बहस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े एक वीडियो पर कमेंट किया। यह बहस कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन हुई थी। जायसवाल ने कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत जाने बिना किसी को फैसला नहीं करना चाहिए। जायसवाल का कमेंट वायरल हुआ क्रिकबज के वीडियो का शीर्षक था- ‘क्या जायसवाल ने सीमा पार कर दी?’ इस पर जायसवाल ने लिखा, “अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा, तो कृपया फैसला न करें। अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा कि यह भारत है, जो लड़ेगा और जवाब देगा।” जायसवाल का यह कमेंट तेजी से वायरल हो गया। इससे उस घटना की चर्चा और बढ़ गई, जिस पर पहले ही काफी ध्यान दिया जा रहा था। आउट होने के बाद फर्नांडो से भिड़े थे जायसवाल SSC ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में फर्नांडो ने जायसवाल को 45 रन पर आउट किया था। इससे पहले जायसवाल ने फर्नांडो के ओवर में तीन चौके लगाए थे। पवेलियन की ओर जाते समय फर्नांडो ने जायसवाल को विदाई इशारा किया। इसके बाद जायसवाल वापस लौटे और उनसे बहस करने लगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले कुछ बातें हुईं और फिर वे आमने-सामने आ गए। इस दौरान जायसवाल के हेलमेट का अगला हिस्सा फर्नांडो के माथे से टकराया। दोनों के बीच शारीरिक संपर्क भी हुआ, जिसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा और अन्य खिलाड़ियों ने बीच में आकर उन्हें अलग किया। भारत के बैटिंग कोच ने भी जायसवाल के करीब जाने पर सवाल उठाया भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि जायसवाल को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बहस उस समय दोनों खिलाड़ियों के भावनाओं में बहने के कारण हुई हो सकती है। कोटक ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाज ने कोई कमेंट किया होगा और वह बात शायद उस समय के जोश में कही गई होगी। जाहिर तौर पर, मुझे नहीं लगता कि जायसवाल को इतना करीब जाना चाहिए था, लेकिन ऐसे समय में ये चीजें हो जाती हैं।” कोटक ने दिन का खेल खत्म होने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने उससे कुछ कहा होगा और यह उस समय के जोश में हो गया होगा। जाहिर तौर पर, मुझे नहीं लगता कि जायसवाल को फर्नांडो के इतने करीब होना चाहिए था, लेकिन जब आप उस समय के जोश में होते हैं, तो ऐसा हो जाता है।”

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज नाजिहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह सदफ शमास को टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक नाजिहा अल्वी ने अपने बाएं घुटने के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद कराए गए परीक्षणों में चोट की आशंका सामने आई। बोर्ड की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद उन्हें आराम और पुनर्वास की सलाह दी है। नाजिहा की पूरी तरह ठीक होने में करीब चार सप्ताह लग सकते हैं।

नाजिहा के बाहर होने से पाकिस्तान की टीम के सामने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर विकल्प तलाशने की चुनौती होगी। हालांकि टीम में मुनीबा अली पहले से विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में सदफ शमास को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में अपनी भूमिका मजबूत करने का मौका मिल सकता है।

सदफ शमास दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुकी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस साल काफी प्रभावशाली रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार सदफ ने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के साथ चार अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें एशिया कप की टीम में जगह मिलने के बाद अब नाजिहा की जगह अंतिम दल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होना है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एक सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद पांच सितंबर को भारत से मुकाबला होगा, जबकि सात सितंबर को टीम हांगकांग के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के हाथों में है। टीम में आयशा जफर, ईमान नसीर, ईमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर और सदफ शमास शामिल हैं।

नाजिहा की चोट ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी तैयारी कर रहा है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीमों के लिए शुरुआती मुकाबलों से ही संतुलित संयोजन बनाए रखना अहम होता है। ऐसे में सदफ शमास के हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन की नजर रहेगी। फिलहाल नाजिहा के लिए लक्ष्य जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।
Mon, 24 Aug 2026 23:34:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | जंगल के बीच से गुजरती Vande Bharat की क्यों हो रही चर्चा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:30:21+00:00

Taapee Pannu, Sonu Sood से लेकर Swami Ramdev तक...Kangana Ranaut ने एक-एक को दिया करारा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:40:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers