Responsive Scrollable Menu

यूके की मॉली मैरी बक्ली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड:इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप रही, 20 देशों की मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट

मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने ताज अपने नाम किया। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

Continue reading on the app

म्यूजिक के बिना मेरी लाइफ का कोई मतलब नहीं, मां को याद कर इमोशनल हुए आवारापन 2 के कंपोजर अखिल सचदेवा

Awarapan 2 Composer Akhil Sachdeva: आवारापन 2 के म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेवा ने म्यूजिक के प्रति अपने जुनून और अपनी मां के साथ इमोशनल बॉन्ड पर दिल की बात कही है. अखिल ने कहा कि म्यूजिक के बिना उनकी जिंदगी का कोई मतलब नहीं है. देखें पूरी खबर.

Continue reading on the app

  Sports

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की. Mon, 24 Aug 2026 23:18:02 +0530

  Videos
See all

Dinbhar Ki Khabrein Live | दिनभर की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | CM Yogi | Baba Bageshwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:24:45+00:00

अमरावती अस्पताल में भीषण आग 3 नवजात बच्चों की मौत #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T19:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers