Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan Gifting: इस रक्षाबंधन बहन को दें ऐसा तोहफा जो जिंदगी भर बढ़ाएगा पैसा! गिफ्ट करें शेयर और म्यूचुअल फंड, जानें पूरा प्रोसेस

Gifting Stocks & Mutual Funds on Raksha Bandhan: क्या इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को वही पुराना कैश या लिफाफा देने की सोच रहे हैं? इस बार ट्रेंड बदलिए और बहन को दीजिए ऐसा गिफ्ट जिसकी वैल्यू समय के साथ घटती नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ती है। जानें शेयर और SIP ट्रांसफर करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Continue reading on the app

द्रोणाचार्य अवॉर्डी जिमनास्टिक कोच पर POCSO में केस:16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, बोली- वॉट्सएप पर मैसेज करके बुलाया था

द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित 48 साल के एक जिमनास्टिक कोच के खिलाफ 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मुंबई की पार्ले पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती है और कई साल से आरोपी कोच से जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रही थी। शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। वॉट्सएप पर 'Hi' भेजकर जिम्नेजियम बुलाने का आरोप छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कोच का वॉट्सएप मैसेज आया, जिसमें सिर्फ 'Hi' लिखा था। छात्रा ने भी जवाब में 'Hi' लिखा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां के कहने पर छात्रा ने कोच से मैसेज करने की वजह पूछी। शिकायत के मुताबिक, कोच ने उससे पूछा कि वह कहां है और अगर फ्री हो तो जिम्नेजियम आकर उससे मिले। कई साल से कोच से ट्रेनिंग लेने के कारण छात्रा को लगा कि उससे जिमनास्टिक से जुड़ी किसी बात के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वह जिमनेजियम पहुंच गई। दरवाजा बंद करने को कहा, गोद में बैठाने का आरोप शिकायत के अनुसार, जिम्नेजियम पहुंचने पर कोच वहां अकेला था। छात्रा का आरोप है कि कोच ने उसे चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच कॉलेज और पढ़ाई को लेकर बातचीत हुई। छात्रा ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कोच ने उसका बायां हाथ पकड़ा और उसे खींचकर अपनी गोद में बैठा लिया। छात्रा के मुताबिक, जब उसने उठने की कोशिश की तो कोच ने पीछे से उसकी कमर पकड़ ली और उसके साथ छेड़छाड़ की। कॉलेज पहुंचकर टीचर को बताई घटना शिकायत के मुताबिक, छात्रा वहां से निकलकर सीधे कॉलेज पहुंची। परेशान देखकर उसकी सहेलियों ने उससे घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसने अपनी टीचर को पूरी बात बताई। टीचर ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। CCTV और वॉट्सएप चैट की जांच पार्ले पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस जिमनेजियम और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पर हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत को जिसने किया था घायल, उसी की गेंद पर मारा स्टेडियम पार छक्का, ताकते रह गए श्रीलंकाई खिलाड़ी

ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे. हालांकि, दूसरे दिन के खेल में सारांश जैन के आउट होने के बाद वह फिर से बल्लेबाजी के लिए लौटे. मैदान पर लौटते ही पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने लाहिरू कुमारा को एक ऐसा सिक्स जड़ा जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा. Mon, 24 Aug 2026 10:47:21 +0530

  Videos
See all

Lucknow में छात्रों से मुलाकात कर Brijesh Pathak ने दिए रिजल्ट और नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:04+00:00

शादी से उठ जाएगा विश्वास, खौफनाक हादसे से दहल जाएगा दिल! | Kurukshetra Murder | Haryana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T06:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers