Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में लापरवाही का कहर! अमरावती NICU में लगी भयानक आग! हादसे में 3 नवजातों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के अमरावती शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सोमवार तड़के ज़िला महिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल कर्मियों और राहत दल की सतर्कता से 36 अन्य नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एनआईसीयू में एक वेंटिलेटर में तड़के करीब सवा तीन बजे आग लग गई। इकाई के इस हिस्से में समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार शिशुओं को देखरेख के लिए रखा जाता है। अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 3:15 से 4:00 बजे के बीच अस्पताल की नई इमारत में स्थित NICU वार्ड में हुआ।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उन्होंने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी दिया। ओला ने बताया कि एनआईसीयू के तीन हिस्से हैं। इनमें एक अस्पताल में जन्मे शिशुओं, दूसरा बाहर से आए शिशुओं और तीसरा अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के लिए तैयार बच्चों की देखभाल के लिए है। इन तीनों हिस्सों में कुल 39 शिशु भर्ती थे। उन्होंने बताया कि बाहर से लाए गए शिशुओं वाले हिस्से में रखे एक वेंटिलेटर में आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

ओला ने बताया कि वहां मौजूद तीन शिशुओं की आग लगने के कारण मौत हो गई, जबकि छह अन्य को बचा लिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छह शिशुओं को एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावनकुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारी आग लगते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जिला महिला अस्पताल की नयी इमारत में स्थित विशेष नवजात देखभाल इकाई में तड़के करीब चार बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि इस इकाई में समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था। बावनकुले ने बताया कि कुछ शिशुओं को आगे के इलाज के लिए ‘डिवीजनल रेफरल सर्विसेज’ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि वहां चार बच्चों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया

ओला ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की विद्युत शाखा को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है और वे आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे। बावनकुले ने शिशुओं की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अमरावती में आज हुई घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरा मन बहुत व्यथित है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार मृत बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है और सरकार एवं प्रशासन हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।’’ बावनकुले ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

Iran-US Economic War | 'तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे', ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी 'इकोनॉमिक वॉर' की बड़ी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच गहराता तनाव अब वैश्विक ऊर्जा संकट में बदलता दिख रहा है। ईरान ने सोमवार को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ 'आर्थिक युद्ध' (Economic War) जारी रखता है, तो वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से खनिज तेल का निर्यात पूरी तरह ठप्प कर देगा। इस अहम समुद्री मार्ग से दुनिया के कुल कच्चे तेल की आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। उसने देशों को ईरान के खिलाफ अमेरिका की उस लड़ाई में साथ न देने की चेतावनी भी दी, जो पांच महीने से ज़्यादा समय से चल रही है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और कट्टरपंथी नेता मोहसेन रेज़ाई ने X (पहले ट्विटर) पर कहा, "अगर इकोनॉमिक वॉर जारी रहा, तो तेल की एक बूंद भी एक्सपोर्ट नहीं होगी - न तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य से और न ही फारस की खाड़ी में कहीं से। ईरान, ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका के इकोनॉमिक वॉर में किसी भी देश की भागीदारी या समर्थन को युद्ध की कार्रवाई मानेगा।"
 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लापरवाही का कहर! अमरावती NICU में लगी भयानक आग! हादसे में 3 नवजातों की दर्दनाक मौत


रेज़ाई की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वह होर्मुज़ को अमेरिकी क्षेत्र घोषित कर देंगे। ईरान और ओमान के बीच का यह संकरा जलमार्ग 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से ही नाकेबंदी (blockade) का सामना कर रहा है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन में भारी रुकावट आई है और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।

ट्रंप प्रशासन होर्मुज़ की नाकेबंदी को लेकर भारी दबाव का सामना कर रहा है, और उसके सहयोगी देश भी ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, इस महीने की शुरुआत में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर मध्य पूर्व का यह देश होर्मुज़ को खोलने का फैसला करता है, तो ट्रंप ईरान के खिलाफ दुश्मनी खत्म करने और परमाणु समझौते को छोड़ने पर विचार कर रहे थे।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत


लेकिन दूसरी ओर, ईरान और ओमान ने होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक समझौता किया है। वे इसके मैनेजमेंट पर भी चर्चा कर रहे हैं, जिसके तहत जहाजों को फीस देनी पड़ सकती है; जबकि ट्रंप ने दोहराया है कि होर्मुज़ सभी जहाजों के लिए खुला रहना चाहिए।

ट्रंप ने होर्मुज़ पर ईरान के साथ समझौते को लेकर ओमान को भी निशाना बनाने की धमकी दी है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में फॉक्स न्यूज़ से कहा था, "अगर ओमान रास्ते में आया, तो हम उन पर ज़बरदस्त बमबारी करेंगे।" हालांकि, ओमान ने उनकी धमकियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने रिपोर्ट दी है कि पिछले 48 घंटों में होर्मुज में कोई कन्फर्म हमला नहीं हुआ, हालांकि शिपिंग ट्रैफिक अभी भी कम स्तर पर बना हुआ है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के कारण रविवार को 70 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया गया था।
 
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

भारत बनाम श्रीलंका: क्या टीम इंडिया चौथे दिन करेगी क्लीन स्वीप?

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भी भारत का दबदबा रहा! प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका मुश्किल में. क्या चौथे दिन भारत जीत दर्ज कर WTC फाइनल की ओर बढ़ेगा? जानें मैच का पूरा विश्लेषण और कल की रणनीति. #CricketNews #WTC2026 #TeamIndia Tue, 25 Aug 2026 19:30:15 +0530

  Videos
See all

नशे के खिलाफ Fadnavis का बड़ा मिशन..कॉलेजों में पहुंचेगी पुलिस, युवाओं को करेगी जागरूक | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:45:37+00:00

Viral VIdeo: लूट छेड़खानी पर पुलिस का एक्शन! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:38:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers