Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान
(फाइल फोटो के साथ जारी) हैदराबाद, 24 अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को हैदराबाद लौटे। रेड्डी ने इस यात्रा के दौरान कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ बातचीत की। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज लंदन और कई अन्य संस्थानों ने तेलंगाना के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमति जताई।
रेड्डी 20 अगस्त को ब्रिटेन रवाना हुए थे और उनका वहां से अमेरिका जाने का कार्यक्रम था लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी अमेरिका यात्रा को अनुमति नहीं दी जिसके बाद रेड्डी ने अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर लंदन से स्वदेश लौटने का फैसला किया। रेड्डी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि हैदराबाद पहुंचने के बाद वह सभी लंबित मुद्दों पर ध्यान देंगे। इस बीच, राज्य में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दे मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।
राज्य की वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अनुशासन समिति ने सुरेखा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, मंत्री ने कहा कि उनकी बेटी की टिप्पणियां उसके निजी विचार हैं और उन्हें उनसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने छात्रों की शिक्षण शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की राशि लंबित रहने के विरोध में सोमवार एवं मंगलवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।
Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद
सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सुलतानपुर के दामोदरपुर निवासी विपिन निषाद (24) के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में मझगवां निवासी नागेंद्र उर्फ बबलू (25) और अलीपुर कांपा निवासी नीरज (25) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विपिन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास है।
उसके खिलाफ कादीपुर और दोस्तपुर थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि नागेंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ जौनपुर के सरपतहा और सुलतानपुर के दोस्तपुर व मोतिगरपुर थानों में चोरी सहित चार मामले दर्ज हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







