Responsive Scrollable Menu

Lung Cancer: ये 7 लोग फेफड़ों के कैंसर का हो सकते हैं शिकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कारण और रिस्क फैक्टर्स

Lung Cancer Risk Factors: स्वास्थ्य मंत्रालय के भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ऐसे कुछ रिस्क फैक्टर्स बताए हैं जो फेफड़ों के कैंसर का कारण बन सकते हैं. धूम्रपान के अलावा इन चीजों से बचकर रहने पर फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है.

The post Lung Cancer: ये 7 लोग फेफड़ों के कैंसर का हो सकते हैं शिकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कारण और रिस्क फैक्टर्स appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

IND VS SL DAY-2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच का पहला दिन मेहमान टीम के पक्ष में रहा. टीम इंडिया ने 300 रन बोर्ड पर लगाए और 5 विकेट गंवाए. ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरे दिन अपने इस स्कोर को और बड़ा बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए कोलंबो से बुरी खबर सामने आ रही है, क्योंकि आज वहां बारिश की संभावना है. आइए इससे पहले जान लेते हैं कि आज कोलंबो का मौसम कैसा रहने वाला है, क्योंकि अगर बारिश आती है, तो उससे मैच का मजा खराब हो सकता है और क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है, क्योंकि आज वहां बारिश की संभावना काफी ज्यादा है. सुबह जहां बारिश की संभावना 96% है, वो रात में बढ़कर 97% हो रही है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है. तापमान 29 से 26 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 80% रहेगी. हालांकि, गौर करने वाली बात है श्रीलंका में मौसम बदलता रहता है और इससे पहले भी कई बार ऐसे फॉरकास्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बारिश इस मैच को प्रभावित करेगी, तो कितना करेगी.

पहले दिन भारत का स्कोर 300/5

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए. देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर दम दिखाया और 117 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल ने 45 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए. वहीं, ऋषभ पंत 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल 7(31) और सारांश जैन 4(5) रन पर नाबाद बरकरार हैं.

ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया अपडेट

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन जब बल्लेबाजी करने के लिए आए तो, लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को पूल करते समय ऋषभ पंत की कलाई में चोट लग गई. इसके बाद वो 3 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ड होकर वो पवेलियन लौट गए. हालांकि, अब वह ठीक हैं और उम्मीद है कि दूसरे दिन जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी के लिए आएंगे.

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा बयान दिया है. उनके बयान से भारतीय क्रिकेट फैंस को पंत की चोट पर बड़ा अपडेट मिला है. उन्होंने कहा कि, 'पंत की चोट गंभीर नहीं है और उनके ठीक होने की उम्मीद है. ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक रहेंगे'.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी नसीहत, दिग्गज ने रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने का दिया गुरुमंत्र, कहा- 'बैलेंस बनाना होगा'

Continue reading on the app

  Sports

लाइट-मीटर की वजह से आउट हुए जयसूर्या, अंपायर ने बल्लेबाजों की अपील क्यों नहीं मानी, क्या है खराब रोशनी तय करने का पैमाना?

ind vs sl light meter controversey: श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कम रोशनी में बल्लेबाजी कराने पर अंपायरों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया, लेकिन जब नाइटवॉचमैन के रूप में आए प्रभात जयसूर्या स्पिनर मानव सुथार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह चिल्लाते व नाराजगी जताते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटे Mon, 24 Aug 2026 19:38:29 +0530

  Videos
See all

India-Russia Relation: Vladimir Putin के भारत आने से पहले रूस में S. Jaishankar #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:13:55+00:00

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश, फिर डूबी राजधानी! | Waterlogging | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T14:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers