Responsive Scrollable Menu

रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए:यूपी प्रीमियर लीग में सिर्फ 7 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, मेरठ की लगातार छठी जीत

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 गेंदों पर 29 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की मदद से मेरठ ने यूपी टी-20 लीग के 16वें मैच में गोरखपुर को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 8-8 ओवर का कर दिया गया था। गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में मेरठ मावेरिक्स ने 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मेरठ मावेरिक्स की इस सीजन में लगातार छठी जीत है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गोरखपुर लायंस की 6 मैचों में यह चौथी हार है। जीशान ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोरखपुर के ओपनर अभय प्रताप सिंह ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मेरठ के जीशान अंसारी ने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। रिंकू के अलावा स्वास्तिक ने बनाए 44 रन रिंकू सिंह के अलावा मेरठ मावेरिक्स की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने नाबाद 44 रन बनाए। 92 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेरठ ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। स्वास्तिक ने 24 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अक्षय दुबे 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। स्वास्तिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा यूपी टी20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 229 रन बनाए हैं। करन शर्मा 5 मैचों में 186 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में जीशान अंसारी 14 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। अभिनंदन सिंह 13 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।

Continue reading on the app

न बारिश न खराब रोशनी, सिर्फ 10 गेंद में टेस्ट मैच खत्म, क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साल 2009 में एक ऐसा टेस्ट मैच खेला गया था जो सिर्फ 10 गेंद में खत्म हो गया. टेस्ट इतिहास का अबतक ये सबसे छोटा मुकाबला है. मैच खत्म होने के पीछे का कारण बारिश या फिर खराब रोशनी भी नहीं था. दरअसल, रेफरी ने नॉर्थ साउंड के मैदान को खतरनाक करार देकर मैच को रद्द करने का निर्णय लिया.

Continue reading on the app

  Sports

सुनने की हिम्मत रखो... यशस्वी जायसवाल और अशीथा फर्नांडो के विवाद में कूदे अजय जडेजा, भारतीय ओपनर को जमकर सुनाया

Yashasvi Jaiswal-Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और अशीथा फर्नांडो के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. इस घटना के बाद भारतीय ओपनर यशस्वी की खूब आलोचना हो रही है. इस पूरे विवाद पर अब पूर्व अजय जडेजा ने यशस्वी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप बैंटर करते हो तो सामने से सुनने की भी हिम्मत रखो. Mon, 24 Aug 2026 08:54:33 +0530

  Videos
See all

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप | Delhi Car Fire | Raisina Road | Delhi Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T03:33:29+00:00

'आई लव मोहम्मद से नहीं चलेगी मुंबई बल्कि', बोले मंत्री नितेश राणे | Nitesh Rane | Mumbai #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T03:36:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers